



Day: June 14, 2022


राहुल गांधी पहुंचे ED ऑफिस, तो सुरजेवाला को पुलिस ने लिया हिरासत में, ये है लोकतंत्र की हत्या- बोले गहलोत: नेशनल हेराल्ड केस में मनी लांड्रिंग के आरोप झेल रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज फिर ED दफ्तर पहुंचे पूछताछ के लिए, राहुल की बहन प्रियंका गांधी आज भी रही राहुल गांधी के साथ, वहीं दूसरी आज एक बार फिर सड़कों पर उतरी कांग्रेस पर शुरू हुआ पुलिस बल, कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला समेत कई कांग्रेसी नेता लिए गए हिरासत में, तो भूपेश बधेल की भी पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक, इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर बोला मोदी सरकार पर हमला, कहा- समझ से परे है कि यहां की पुलिस प्रशासन को सरकार की ओर से झेलना पड़ रहा है कितना बड़ा दबाव झेलना, कानून अपना काम करे, 144 लगा है तो आप ले लीजिए हिरासत में, लेकिन आप कार्यकर्ताओं को नहीं रोक सकत्व पार्टी कार्यालय में आने से, लोकतंत्र की हो रही है हत्या, इससे पहले सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी अधिकारियों ने करीब 9 घंटे तक की थी पूछताछ
14 Jun 2022
Read More »

खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे कर्मचारियों को गहलोत सरकार की सौगात, अब न छुट्टियां कटेंगी न वेतन: उच्च स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे राजकीय कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, प्रदेश की गहलोत सरकार ने उच्च स्तरीय खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दी बड़ी राहत, अब प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों कि न तो छुट्टियां कटेंगी और ना ही वेतन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजकीय कर्मचारियों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए ऑन ड्यूटी भेजे जाने के प्रशासनिक प्रस्ताव को दी मंजूरी, राजस्थान आउट ऑफ द टर्न अपॉइंटमेंट टू स्पोर्ट्स मेडल विनर्स रूल्स, 2017 में हुआ संशोधन, इस संशोधन के बाद राजकीय कर्मचारी ऑन ड्यूटी खेल प्रतिस्पर्धाओं में ले सकेंगे, इसके साथ ही केन्द्र सरकार या किसी अन्य राज्य में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी जो राजस्थान के मूल निवासी को पदक जीतने पर पे प्रोटेक्ट करते हुए, समकक्ष पद पर राज्य में नियुक्ति दिए जाने के प्रशासनिक प्रस्ताव को भी गहलोत सरकार ने दी मंजूरी
14 Jun 2022
Read More »

तीसरे दौर की पूछताछ के लिए राहुल गांधी कुछ देर में पहुचेंगे ED ऑफिस, कांग्रेस का भी जारी रहेगा हल्ला बोल: नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी से आज फिर होगी पूछताछ, राहुल गांधी ने सोमवार को भी दो दौर की पूछताछ में करीब 10 घंटों तक ED के सवालों के दिए थे जवाब, इधर कांग्रेस भी मंगलवार को एक बार फिर विरोध प्रदर्शन की तैयारी में जुटी हुई है, वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि हम अपनी जंग ‘कल’ भी रखेंगे जारी, राहुल गांधी के आज लगातार दूसरे दिन ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होने से पहले कांग्रेस के सभी सांसद और नेता व कार्यकर्ता ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जुटेंगे सुबह 9 बजे, इसके अलावा कांग्रेस मुख्यालय और ईडी दफ्तर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, राजस्थान से भी कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हैं दिल्ली, पुष्पेंद्र भारद्वाज, अर्चना शर्मा, विधायक अमीन कागजी समेत पूरे प्रदेश से कई नेता पहुंचे हैं दिल्ली
14 Jun 2022
Read More »


