



Day: June 14, 2022





पवार होंगे विपक्ष के राष्ट्रपति प्रत्याशी! महाराष्ट्र में ममता बनर्जी ने की NCP प्रमुख से मुलाकात: आगामी 15 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर, चुनाव को देखते हुए विपक्ष होने लगा एकजुट, इसी कड़ी में महाराष्ट्र में हुई एक बड़ी और अहम् बैठक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की NCP प्रमुख शरद पवार से मुलाकात, दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट चली इस बैठक में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हुई चर्चा, सूत्रों के अनुसार शरद पवार होंगे विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति प्रत्याशी, पवार के नाम पर पूरा विपक्ष हो सकता है एकजुट, हालांकि NCP प्रमुख ने इस लेकर नहीं की है अब तक हां, वहीं कांग्रेस पार्टी भी शरद पवार के नाम पर है राजी, आगामी राष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त रणनीति तैयार करने के मकसद से बनर्जी ने 15 जून को बुलाई है विपक्ष की बैठक, जिसमें करीब करीब सभी विपक्षी दलों के नेताओं से शामिल होने का किया गया है आग्रह, कांग्रेस की तरफ से इस बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश और रणदीप सुरजेवाला हो सकते हैं शामिल
14 Jun 2022
Read More »

राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे लालू यादव! बिहार से लालू प्रसाद की उम्मीदवारी को लेकर सियासी चर्चा जोरों पर: महामहिम राष्ट्रपति पद के चुनाव की तारीखों का हो चूका है एलान, 18 जुलाई को होगा मतदान तो 21 जुलाई को आएगा परिणाम, इससे पहले राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए बढ़ गई है सरगर्मी, पिछली बार की तरह इस बार भी लालू यादव भरेंगे राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन, राष्ट्रपति चुनाव के लिए लालू का नाम आने से बढ़ी सियासी सरगर्मियां, लेकिन ये लालू नहीं हैं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, ये हैं सरन जिले के निवासी लालू यादव, हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री की राजनीति का केंद्र बिंदु भी रहा है सारण, ऐसे में सभी की निगाहें जा टिकती हैं उनपर, सारण के लालू यादव 15 जुलाई को भरेंगे राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन, इससे पहले 2017 में भी आलालू ने भरा था नामांकन, लेकिन प्रस्तावक ना होने के कारण उनका नामांकन हो गया था निरस्त, ऐसे में इस बार लालू यादव जाएंगे पूरी तैयारी के साथ, बिहार के इन लालू के नाम भारतीय लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड भी है दर्ज
14 Jun 2022
Read More »
उत्तराखंड में आप को दूसरा झटका, सीएम उम्मीदवार के बाद अब प्रदेशाध्यक्ष दीपक बाली बीजेपी में हुए शामिल: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को एक महीने से भी कम समय में एक बार फिर लगा तगड़ा झटका, उत्तराखंड में आप के प्रदेश अध्यक्ष रहे दीपक बाली आज भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल, प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए बाली, सोमवार रात अचानक अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था बाली ने, हाल ही में कर्नल अजय कोठियाल के इस्तीफा देने के बाद 29 अप्रैल 2022 को प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली थी बाली ने, कहा- पार्टी की कार्यप्रणाली के साथ चलने में वह असहज महसूस कर रहे थे और इसी के चलते वह छोड़ रहे हैं पद, वहीं इस पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने किया ट्वीट- उत्तराखंड में ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली का भाजपा में शामिल होना नहीं है हैरानीजनक, पब्लिक सब समझती है, भाजपा की बी टीम का विधानसभा चुनावों का काम खत्म, जनता को गुमराह करना और फिर भाजपा में शामिल होना है इनका पुराना पैंतरा
14 Jun 2022
Read More »



प्रधानमंत्री जी नौकरियां बनाने में नहीं, नौकरियों पर ‘News’ बनाने में हैं एक्सपर्ट- राहुल गांधी: 2024 लोकसभा एवं अन्य विधानसभा चुनावों को लेकर केंद्र सरकार अभी से हुई सक्रीय, मंगलवार को पीएमओ ने सूचना जारी करते हुए कहा- ‘अगले डेढ़ सालों में ही केंद्र सरकार के तमाम विभागों में 10 लाख पदों पर की जाएगी भर्ती’ केंद्र सरकार के इस एलान के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना, ट्वीट कर लिखा- ‘जैसे 8 साल पहले युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियों का झांसा दिया था, वैसे ही अब 10 लाख सरकारी नौकरियों की बारी है, ये जुमलों की नहीं, ‘महा जुमलों’ की है सरकार, प्रधानमंत्री जी नौकरियां बनाने में नहीं, नौकरियों पर ‘News’ बनाने में हैं एक्सपर्ट,’ फिलहाल नैशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय राहुल गांधी से कर रही है पूछताछ, कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं कार्यकर्ताओं ने ED और केंद्र सरकार के विरोध में खोल रखा है दिल्ली में मोर्चा
14 Jun 2022
Read More »


