



Day: June 14, 2022



4.30 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद लंच के लिए ED दफ्तर से बाहर निकले राहुल, फिर होगी पूछताछ!: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, नैशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय ने आज भी की राहुल गांधी पूछताछ, करीब 4.30 घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद राहुल गांधी निकले ED के दफ्तर से बाहर, बाहर निकल राहुल सिद्धू हुए अपने आवास के लिए रवाना, राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी रही मौजूद, लंच के बाद राहुल गांधी कुछ समय के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से कर सकते हैं मुलाकात, करीब 1 घंटे के अंतराल के बाद राहुल पुनः लौटेंगे प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर, जहां राहुल से अगले चरण के तहत होगी पूछताछ, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने राहुल के समर्थन में दिल्ली में डाल रखा है डेरा
14 Jun 2022
Read More »

मिशन अग्निपथ के तहत अब जल्द होगी सेना भर्ती, रक्षामंत्री ने किया एलान, तीनों सेना प्रमुख रहे मौजूद: काफी लंबे से लंबित सेना भर्ती को लेकर देश के जवानों के लिए खुशखबरी, केंद्र सरकार ने सेना भर्ती प्रक्रिया में कुछ बदलाव करते हुए मिशन अग्निपथ के तहत सेना भर्ती करने का लिया है फैसला, मंगलवार को खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में तीनों सेना प्रमुखों के साथ प्रेसवार्ता कर दी इस बात की जानकारी, मिशन अग्निपथ के तहत, 4 साल के लिए देश के युवा सेना में होंगे भर्ती, 4 साल बाद इन सैनिकों की समीक्षा की जाएगी, इसके साथ ही उन्हें नौकरी से छोड़ते वक्त मिलेगा सेवा निधि पैकेज, योजना में पेंशन की जगह दिया जाएगा एकमुश्त पैसा, इस सेना के तहत भर्ती होने वाले सैनिक कहलाएंगे अग्निवीर, इस योजना के तहत भर्ती किए जाने वाले ज्यादातर जवानों को चार साल बाद कर दिया जाएगा मुक्त, इस योजना में 17.5 साल से 21 साल के युवा कर सकते हैं अप्लाई, युवाओं को पहले साल 4.76 लाख का मिलेगा सालाना पैकेज जो आखिरी यानी चौथी साल में बढ़कर पहुंच जाएगा 6.92 लाख तक
14 Jun 2022
Read More »

राजद विधायक अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें, AK-47 और मैगजीन मामले में दोषी करार: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी एवं विधायक अनंत सिंह को लगा कोर्ट से बड़ा झटका, अनंत सिंह 34 महीने से पटना के बेऊर जेल में हैं बंद, अनंत सिंह के घर लदमा से एके-47 और मैगजीन की बरामदगी मामले में न्यायालय ने उन्हें पाया दोषी, स्पेशल जज त्रिलोकी दुबे की कोर्ट ने सुनाया फैसला, बाढ़ की तात्कालीन एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में 16 अगस्त 2019 को विधायक अनंत सिंह के लदमा स्थित आवास पर पुलिस ने की थी छापेमारी, इस दौरान उनके आवास एके-47, हैंड ग्रेनेड, मैगजीन और कारतूस किया गया था बरामद, इस मामले में अनंत सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ की गई थी सुनवाई, पुलिस ने अपना आरोप साबित करने के लिए अदालत में 13 गवाहों को किया पेश, मंगलवार को विशेष कोर्ट में हुई सुनवाई में अनंत सिंह पाए गए दोषी
14 Jun 2022
Read More »

महाराष्ट्र विधानपरिषद चुनाव में भी होगा खेला, कांग्रेस ने उतारा एक और उम्मीदवार, 10 सीटों पर उतरे 11 प्रत्याशी: दो दिन पहले संपन्न हुए राज्यसभा के चुनावों के बाद अब राज्य में विधान परिषद के चुनावों की गूंज देने लगी है सुनाई, 20 जून को होना है विधान परिषद का चुनाव, चुनावों को देखते हुए सूबे में एक बार फिर से राजनीतिक माहौल हो गया है गर्म, राज्यसभा के चुनावों में जिस तरह से एमवीए को बीजेपी के हाथों मुंह की खानी पड़ी, ठीक उसी तरह का खेला इस बार विधानपरिषद् चुनाव में भी हो सकता है, कांग्रेस ने एक अधिक प्रत्याशी उतार माहौल को किया गर्म, महाराष्ट्र में विधान परिषद की 10 सीटें खाली हुई हैं, लेकिन मैदान में है 11 प्रत्याशी, सोमवार को नामांकन वापस लेने का था आखिरी दिन, लेकिन कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने नाम नहीं लिया वापस, कांग्रेस नेता बाला साहब थोरात ने कहा- ‘कांग्रेस अपने सभी प्रत्याशियों को जीतवाने में है सक्षम,’ राज्यसभा चुनाव में भी निर्दलीय और पार्टी समर्थित विधायकों की नाराजगी के कारण शिवसेना के एक प्रत्याशी को देखना पड़ा था हार का मुंह
14 Jun 2022
Read More »

UP में SC के 3 पूर्व जजों सहित 12 लोगों ने CJI को भेजा पत्र, मुसलमानों के कथित दमन पर सुनवाई की उठाई मांग: उत्तरप्रदेश में मुहम्मद पैगम्बर पर बीजेपी नेता द्वारा दिए गए बयान के बाद प्रदर्शनकारियों के खिला पुलिस ने उठा रखा है सख्त कदम, मुस्लिम प्रदर्शनकारियों के दमन से जुड़ी बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट के तीन पूर्व जजों समेत 12 लोगों ने चीफ जस्टिस को मुसलमानों पर हो रहे दमन को लेकर भेजी चिठ्ठी, पत्र के माध्यम से याचिकाकर्ताओं ने चीफ जस्टिस से मामले पर संज्ञान लेकर की सुनवाई की मांग, चिट्ठी पर दस्तखत करने वालों में पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी, वी गोपाला गौड़ा, ए के गांगुली के अलावा 12 लोगों ने लिखा पत्र, पत्र के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारियों को दंडित करने का दिया है बयान जिसके बाद से पुलिस ने लोगों को पीटा और किए वीडियो वायरल, राज्य सरकार ने इन लोगों के ऊपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और गैंगस्टर एक्ट जैसे सख्त कानून लगाने के भी दिए हैं सख्त निर्देश, ऐसे में उत्तर प्रदेश में किए जा रहे नागरिकों के दमन पर भी होनी चाहिए तुरंत सुनवाई
14 Jun 2022
Read More »

दिल्ली में घुसने से रोके जाने पर भड़के डोटासरा- मोदी शासन में आम आदमी सोच भी नहीं सकता अपने…: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ED द्वारा लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद कांग्रेस का मोदी सरकार पर चौमुखी हमला, दिल्ली में कई कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में, तो वहीं बाहरी राज्यों से आने वाले कांग्रेस नेताओं को रोका गया दिल्ली बॉर्डर पर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी दिल्ली पुलिस ने रोक लिया बॉर्डर पर, पुलिस ने डोटासरा से कहा कि रात से ही बॉर्डर पर तैनात हैं उन्हें रोकने के लिए, डोटासरा द्वारा आपत्ति जताने पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि आज के दिन आप आपातकाल ही समझें, किसी भी कीमत पर दिल्ली में प्रवेश नहीं करने देने के मिले हैं आदेश, डोटासरा को रोकने के लिए ही रात भर से तैनात था पुलिस बल, इस पर डोटासरा ने कहा- अपने निजी कार्य से आज दिल्ली जाने से रोक रही है पुलिस, मोदी सरकार के शासन में आम आदमी तो अपने अधिकारों को प्राप्त करने की सोच भी नहीं सकता
14 Jun 2022
Read More »

भाजपा के इस घमंड और तानाशाही को करके रहेंगे चकनाचूर- कांग्रेसियों पर हमले को लेकर भड़के पायलट: राहुल गांधी को ED के समन के विरोध में सत्याग्रह कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और दिग्गज नेताओं पर पुलिस का बल प्रयोग जारी, कई नेताओं को आज फिर लिया गया हिरासत में, तो वहीं अन्य राज्यों से दिल्ली में आने वाले हर कांग्रेसी नेता को रोका जा रहा है बॉर्डर पर, राजस्थान के भी पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेताओं को रोका गया है दिल्ली बॉर्डर पर, इसी बीच राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का बड़ा बयान आया सामने, मोदी सरकार को चुनौती देते हुए पायलट ने कहा- राहुल गांधी जी व कांग्रेस पार्टी के बुलंद हौसलों के आगे बौखला गई है भाजपाई हुकूमत, लेकिन हम ना डरने वाले हैं और ना ही हैं झुकने वाले, भाजपा के इस घमंड और तानाशाही को करके रहेंगे चकनाचूर, पुलिस के बल पर ये हमारी न्याय और सत्य की आवाज को दबा नही सकते’
14 Jun 2022
Read More »



