Day: June 13, 2022

'गांधी परिवार बना रहा है भ्रष्टाचार का जश्न'

ED दफ्तर पहुंचे राहुल तो कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोली BJP- गांधी परिवार बना रहा है भ्रष्टाचार का जश्न: नेशनल हेराल्ड केस से जुड़ी बड़ी खबर, मनी लॉन्ड्रिंग केस में समन मिलने पर प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी, राहुल गांधी ने कांग्रेस दफ्तर से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय तक किया पैदल मार्च, इस दौरान प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल सहित कई दिग्गज नेता रहे पैदल मार्च में साथ, पुलिस ने हंगामा कर रहे कई कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार, सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी से तीन ईडी के अधिकारी करेंगे पूछताछ, तीन चरणों में होगी पूछताछ, वहीं कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी ने उठाये सवाल, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- ‘दुनिया देख रही है कि कैसे भ्रष्टाचार भी ‘सत्याग्रह’ कर रहा है, महात्मा गांधी ने दुनिया को सच्चाई के लिए लड़ना सिखाया जबकि कांग्रेस ने दुनिया को भ्रष्टाचार का जश्न मनाने में लगी है, गांधी परिवार जमानत पर बाहर हैं, यह राजनीतिक मामला नहीं है’

Read More »
ये राहुल गांधी है झुकेगा नहीं

‘ये राहुल गांधी है झुकेगा नहीं’, ईडी के समन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ‘हल्ला बोल’: नेशनल हेराल्ड मामले में ED के समन के विरोध में कांग्रेस का ‘सत्याग्रह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज होंगे प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल के समर्थन में दिल्ली स्थित पार्टी के दफ्तर के बाहर ईडी के खिलाफ कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता पहुंचे दिल्ली, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह समेत कई दिग्गज नेता हैं मौजूद, धरने के दौरान मीडिया से बात करते हुए बोले सचिन पायलट- ‘कांग्रेस को किया जा रहा है टारगेट, हम जांच के लिए हैं तैयार’ वहीं दिल्ली के अलावा भी देश के कई राज्यों में ED दफ्तर के बाहर कार्यकर्ता कर रहे हैं केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन, पोस्टर के साथ प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने लिखा- ‘ये राहुल गांधी है झुकेगा नहीं, राहुल जी संघर्ष करो, हम आपके साथ हैं, सत्य झुकेगा नहीं’

Read More »