



Day: June 13, 2022




मोदी सरकार ने की बर्बरता की हद पार! चिदंबरम की पसलियों में हुआ फ्रेक्चर, तिवाड़ी के सर में लगी चोट: नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से ED की पूछताछ जारी, पिछले 3 घंटे से चल रही है पूछताछ, इस दौरान ED ने राहुल गांधी से मांगी उनकी बैंक डिटेल, तो वहीं दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर की गई बर्बरता को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक वीडियो के जरिये साधा निशाना, सुरजेवाला ने कहा- ‘सारा दिन बीत गया, हमला है जारी, निशाना बना कर के.सी.वेणुगोपाल, शक्ति सिंह गोहिल पर हमला बोला गया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के साथ पुलिस ने की धक्कामुक्की जिसकी वजह से उनकी बायीं पसलियों में हुआ है हेयरलाइन फ्रैक्चर, वहीं सांसद प्रमोद तिवाड़ी को भी फेंक दिया गया जमीन पर जिससे उनके सर में आई है चोट और पसली में हो गया है फ्रेक्चर, मोदी सरकार बर्बरता की कर गई है हर हद पार, क्या यह प्रजातंत्र है?, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा गया, हज़ारों जेलों में हैं बंद, प्रजातंत्र को रौंदा गया है, देश मोदी सरकार को नहीं करेगा माफ़’
13 Jun 2022
Read More »





मंत्री टीकाराम जूली को दिल्ली पुलिस ने रोककर लिया हिरासत में, इस अपमान का लिया जाएगा बदला- जुली: राहुल गांधी को ED के समन के विरोध में कांग्रेस के सत्याग्रह में शामिल होने दिल्ली पहुंचे गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली को रोक लिया दिल्ली पुलिस ने, दिल्ली में प्रवेश करते ही पुलिस ने बीच रास्ते में रोक लिया मंत्री जूली की गाड़ी को, मंत्री टीकाराम जूली ने बताया कि जब पुलिस से उन्हें रोके जाने का कारण पूछा तो उन्हें नहीं दिया गया उचित जवाब, पुलिस ने सिर्फ यह कहा कि आपके लिए मना है आगे जाना, इस पर मंत्री जूली ने कहा कि उन्हें ले जाया जाए राजस्थान हाउस, फिर काफी देर बहस के बाद दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को बिठा दिया गया उनके साथ, लेकिन उन्हें राजस्थान हाउस ले जाने के बजाए लगवाया गया दिल्ली का चक्कर, फिर काफी समय बाद उन्हें ले जाया गया आरके पुरम थाने, इसके बाद मंत्री जूली और कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा को ले लिया गया हिरासत में और फिर आधे घंटे बाद जाने दिया, मंत्री जूली ने कहा- केन्द्र सरकार के इशारों पर हुए इस र्दुव्यवहार का अवश्य लिया जाएगा बदला
13 Jun 2022
Read More »

भ्रष्टाचार के कुएं से कांग्रेसी कंकालों का दिखाई दे रहा है कोताहल- बीजेपी नेता नकवी का बड़ा बयान: नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी को मिले ED के समन के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी, वहीं प्रवर्तन निदेशालय में लंच के बाद से ED कर रही है राहुल गांधी से पूछताछ, इसी बीच बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ खोल रखा है मोर्चा, बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने बड़ा बयान देते हुए कहा- ‘कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूजे के लिए बने हैं, जिस तरह से भ्रष्टाचार के कुएं से कांग्रेसी कंकालों का कोताहल दिखाई दे रहा है इससे एक बात साफ है कि कितनी बुरी तरह से कांग्रेस पार्टी फैमिली फोटो फ्रेम में हो चुकी है फिक्स, ये हंगामा इस बात को साफ करता है कि दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है, क़ानून को अपना काम करने दीजिए, हंगामे से क़ानून पर नहीं पड़ेगा असर, मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ क्रांति देखी है, भ्रष्टाचार के पक्ष में क्रांति पहली बार देखने को मिल रही है’
13 Jun 2022
Read More »


