



Day: June 13, 2022


गिरफ्तार कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया रिहा, गहलोत ने मांगा CBI,ED, IT के हेड से मुलाकात का समय: नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया रिहा, वहीं रिहाई के बाद कुछ कांग्रेसी नेताओं राहुल गांधी से उनके आवास पर की मुलाकात, मुलकात के बाद मीडिया से बात करते हुए बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कहा- ‘मैंने सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स के अधिकारीयों से मांगा है मुलाकात का समय, इन अधिकारीयों से मुलाकात कर मैं देशवासियों के मन की बात रखूँगा इनके सामने, लेकिन तीनों ही अधिकारीयों ने कहा कि हम खुद ही जयपुर आकर आपके कैबिन में कर लेंगे आपसे मुलाकात, आखिर इन्हें ये कैसा डर है कि ये मुलाकात के लिए भी नहीं है राजी, पूरा देश है चिंतित, दबाव में आकर ये संसथान पुरे देश में जगह जगह पर डाल रहे है छापे, बिना सर्वे के डलवाये जा रहे है छापे, इन्होंने बिना कारण ही राहुल प्रियंका को भेजा है नोटिस’
13 Jun 2022
Read More »


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली विधायक पद की शपथ, प्रदेश के विकास की कही बात: उत्तराखंड की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम रहते हुए विधायक पद की ली शपथ, हाल ही में हुए चंपावत उपचुनाव में धामी ने की थी ऐतिहासिक एकतरफा जीत हासिल, सीएम धामी ने सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे विधानसभा में विधायक पद की ली शपथ, सीएम धामी को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने विधायक पद की दिलाई शपथ, इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित बीजेपी के तमाम विधायक रहे मौजूद, विधायक पद की शपथ लेने के बाद बोले सीएम धामी- ‘मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके राज्य के सेवक के रूप में करूंगा काम, मैं उत्तराखंड को नंबर वन राज्य और पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास के लिए करूंगा काम’
13 Jun 2022
Read More »

नेशनल हेराल्ड मामला, राहुल गांधी से पूछताछ खत्म, करीब 3 घण्टे की पूछताछ के बाद ED दफ्तर से निकले: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी से पूछताछ खत्म, करीब घण्टे तक ED ने की पूछताछ, सुबह 11.15 बजे ED दफ्तर पहुंचे थे गांधी, दोपहर 2.30 बजे बाहर निकले राहुल गांधी, ED दफ्तर से सीधे अपने घर पहुंचे राहुल गांधी, बताया जा रहा है कि अभी एक घण्टे के लंच ब्रेक के लिए बाहर आए हैं राहुल गांधी, लंच के बाद दुबारा की जा सकती है पूछताछ
13 Jun 2022
Read More »


गोडसे के वंशज एक बार फिर गांधी को डराने चले, ना महात्मा डरे थे, ना उनके उत्तराधिकारी डरेंगे- सुरजेवाला: नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी को मिले समन के विरोध में कांग्रेस का देशभर में सत्याग्रह, राहुल गांधी पहुंचे ED के दफ्तर तो प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर से एक किलोमीटर पहले रोके गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं अधिकारीयों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, रणदीप सुरजेवाला, कन्हैया कुमार, मुकुल वासनिक सहित कई दिग्गजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नेताओं की गिरफ्तारी पर बोले सुरजेवाला- ‘गोडसे के वंसज एक बार फिर गांधी को डराने चले हैं, ना महात्मा गांधी डरे थे और ना उनके उत्तराधिकारी डरेंगे, अगर इस देश में अखबार के पत्रकारों की तनख्वाह देना, हाउस टैक्स देना, बिजली का बिल देना अपराध है तो हम ये अपराध बार-बार करेंगे, कायर मोदी सरकार हमें गिरफ्तार करे और हमें आजीवन कारावास दे पर अंग्रेज भी हारा था और मोदी भी हारेगा’
13 Jun 2022
Read More »

नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की मुश्किलें नहीं ले रही कम होने का नाम, अब भिवंडी पुलिस ने किया तलब: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने के बाद नहीं थम रही निलंबित बीजपी नेताओं की मुश्किलें, महाराष्ट्र में भिवंडी पुलिस ने निलंबित बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के सिलसिले में सोमवार को बयान दर्ज कराने के लिए किया है तलब, नूपुर के अलावा बीजेपी से निष्कासित पदाधिकारी नवीन कुमार जिंदल को भी ठाणे जिले की भिवंडी पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित विवादास्पद ट्वीट पर 15 जून को अपना बयान दर्ज करने के लिए है कहा, पुलिस के अनुसार रजा एकेडमी के एक प्रतिनिधि द्वारा 30 मई को दर्ज कराई गई थी शिकायत, जिसके बाद भिवंडी पुलिस ने शर्मा के खिलाफ दर्ज किया था मामला, इससे पहले ठाणे में मुंब्रा पुलिस ने नूपुर शर्मा को 22 जून को उनके समक्ष पेश होने और मोहम्मद साहब पर टिप्पणी के लिए अपना बयान दर्ज कराने के दिए थे निर्देश
13 Jun 2022
Read More »

राहुल को मिले समन के विरोध में राजधानी जयपुर में ED के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, निशाने पर भजापा: प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित धनशोधन मामले से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे ED के दफ्तर, राहुल कर रहे है अधिकारीयों के सवालों का सामना तो पुरे देश में कांग्रेस पार्टी कर रही है सत्याग्रह जिसके तहत पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में, राजधानी जयपुर में भी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश मुख्यालय से लेकर अम्बेडकर सर्किल स्थित ईडी कार्यालय तक निकला पैदल मार्च, RTDC चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- ED के माध्यम से कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित करने का किया जा रहा है प्रयास, सियासी संकट के दौरान भी प्रदेश में ED के कई जगह पड़े थे छापे, मेरे घर पर भी CRPF के साथ इनकम टैक्स के अधिकारीयों को भेजा गया था, लेकिन हम सब इन सबसे डरने वाले नहीं’
13 Jun 2022
Read More »

राहुल को मिले ED के समन पर कांग्रेस का सत्याग्रह, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, राहुल गांधी को मिले ED के समन के विरोध में सभी कांग्रेसी दिग्गज एवं कार्यकर्त्ता कर रहे है विरोध प्रदर्शन, प्रवर्तन निदेशालय के विरोध एवं राहुल के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता निकाल रहे है पैदल मार्च, बिना अनुमत के पैदल मार्च निकालने पर अब पुलिस ले रही है नेताओं कार्यकर्ताओं को हिरासत में, सीएम गहलोत के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रणदीप सुरजेवाला, कन्हैया कुमार, बीवी श्रीनिवास, जीतू पटवारी, रागिनी नायक सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिया पुलिस ने हिरासत में, वहीं राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी एवं प्रमोद तिवाड़ी पहुंच चुके है ED के दफ्तर, राहुल से तीन चरणों में ED करेगा पूछताछ
13 Jun 2022
Read More »


