Day: June 10, 2022

राज्यसभा चुनाव का रण

राज्यसभा चुनाव का घमासान: राजस्थान में 40 प्रतिशत तो महाराष्ट्र में हुआ 50 प्रतिशत मतदान: 4 राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर शुरू हुआ मतदान, राजस्थान में 4 राज्यसभा सीटों के लिए सुबह 11.00 बजे तक 80 विधायकों ने डाले वोट, 200 सदस्यों की संख्या है राजस्थान विधानसभा की, ऐसे में 2 घंटे में 40 प्रतिशत विधायकों ने ही किया अपने मत का प्रयोग, पहला वोट डाला खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने, वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी किया अपना मतदान, वोट डालने के बाद दोनों दिग्गजों ने किया जीत का दावा, वहीं महाराष्ट्र की 6 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 10.30 बजे 143 विधायकों ने डाले वोट, 288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के 50 प्रतिशत विधायकों ने डेढ़ घंटे में किया अपने मत का प्रयोग

Read More »
सीएम गहलोत ने दिया बड़ा बयान

तीनों सीटें जीत रही है कम्फर्टेबली, भाजपा संभाले अपना घर, मची हुई है भगदड़- अशोक गहलोत: राजस्थान राज्यसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, अब 54 विधायक कर चुके हैं अपने मताधिकार का प्रयोग, वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सबसे पहले डाला अपना वोट, साथ ही बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए 6 विधायक भी डाल चुके हैं वोट, इससे पहले सीएम गहलोत विधायकों की पहली बस के साथ होटल लीला से रवाना होकर पहुंचे थे राजस्थान विधानसभा, मतदान से पहले सीएम गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए दिया बड़ा बयान, कहा- ‘फिर कहूंगा तीनों सीटें हम जीत रहे हैं कम्फर्टेबली, भाजपा को संभालना चाहिए अपना घर, क्योंकि वहां मची हुई है भगदड़, इन्होंने जिस प्रकार से दूसरा उम्मीदवार खड़ा किया, उसको उनकी पार्टी के विधायकों ने ही नहीं किया लाइक, अनावश्यक हॉर्स ट्रेडिंग से दूसरा उम्मीदवार जीतने का क्या तुक था?

Read More »
ओवैसी ने पार्टी विधायकों को दिए ये निर्देश

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, ओवैसी ने पार्टी विधायकों को दी इस पार्टी को वोट देने के निर्देश: महाराष्ट्र की 6 राज्यसभा सीटों के लिए आज हो रहा है चुनाव, चुनाव से पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पार्टी विधायकों को दिए सख्त निर्देश, महाविकास अघाड़ी सरकार में शामिल कांग्रेस के पक्ष में विधायकों को वोट डालने के दिए निर्देश, AIMIM के दोनों विधायक कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी के समर्थन में डालेंगे वोट, महाराष्ट्र के औरंगाबाद से सांसद इम्तियाज जलील ने ट्वीट कर दिए निर्देश- ‘AIMIM ने बीजेपी को हराने के लिए राज्यसभा में महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार को वोट करने का किया है फैसला, हमारी विचारधारा बनी रहेगी शिवसेना से अलग, जो MVA कांग्रेस और एनसीपी के साथ है गठबंधन में, हमारे 2 विधायक कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को करेंगे वोट’

Read More »
img 20220610 094226

राज्यसभा चुनाव के लिए पहला वोट डाला सीएम गहलोत ने, बसपा से कांग्रेसी बने विधायकों ने भी किया मतदान: राजस्थान की 4 सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डाला पहला वोट, तो दूसरा वोट डाला मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने, इसके बाद बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए सभी विधायकों ने किया मतदान, ऐसे में अब सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले ही हो चुका है उन विधायकों का मतदान, बसपा से कांग्रेसी बने विधायकों को वोट डालने से रोकने के लिए आज होनी थी सुनवाई, 31 कांग्रेसी विधायकों को लेकर पहली बस होटल लीला से पहुंची थी विधानसभा

Read More »
img 20220610 080444

राज्यसभा चुनाव का रण आज, अभी सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग, शाम 5 बजे होगी मतगणना: राजस्थान की 4 सीटों के लिए राज्यसभा का चुनाव आज, दिवार्षिक निर्वाचन के लिए अभी सुबह 9 से शाम 4 बजे तक विधानसभा में होगा मतदान, मतदान से सम्‍बन्धित सभी तैयारियां कर ली गई हैं पूरी, मतदान से ठीक एक दिन पहले यानी गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्‍त विशिष्‍ट पर्यवेक्षक राम मोहन मिश्रा और पर्यवेक्षक प्रवीण गुप्‍ता ने मतदान से सम्‍बन्धित व्‍यवस्‍थाओं का लिया था जायजा, मुख्य निवार्चन अधिकारी ने बताया कि 10 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा मतदान, इसी दिन शाम 5 बजे से होगी मतगणना, चुनाव प्रक्रिया 13 जून को होगी सम्पन्न

Read More »