Day: June 10, 2022

नूपुर शर्मा के बयान पर नहीं थम रहा बवाल

नूपुर शर्मा के बयान पर नहीं थम रहा बवाल, जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने किया जोरदार प्रदर्शन, हुआ हंगामा: पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी नेता द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर सियासी जारी, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हैदराबाद, पश्चिम बंगाल सहित देश के कई राज्यों में जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने पोस्टर और बैनर लेकर किया विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी, सभी प्रदर्शनकारी कर रहे हैं बीजेपी नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग, प्रयागराज के अटाला इलाके में जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों लोग हो गए एकजुट, सभी प्रदर्शनकारियों ने नूपुर शर्मा के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, वहीं पुलिस पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स के साथ है मौके पर मौजूद, पुलिस के आला अधिकारी स्थिति पर बनाए हुए हैं नजर, हालांकि अभी स्थिति नहीं हुई है बेकाबू पुलिस लोगों को कर रही है समझाने की कोशिश

Read More »
राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया लगभग पूरी

राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया लगभग पूरी, राजस्थान-कर्नाटक में हुई क्रॉस वोटिंग तो महाराष्ट्र-हरियाणा में फंसा पेंच: 4 राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया हुई लगभग समाप्त, राजस्थान में मतदान की प्रक्रिया हो चुकी है पूरी, राजस्थान के सभी 200 विधायकों ने किया मतदान, मतदान के बाद कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित तो बीजेपी उम्मीदवार की भी जीत हो चुकी है पक्की, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की करीबी विधायक शोभारानी कुशवाहा ने की क्रॉस वोटिंग, कर्नाटक में भी चुनाव प्रक्रिया लगभग हो चुकी है पूरी, राजस्थान की तरह ही कर्नाटक में भी हुई क्रॉस वोटिंग, जेडीएस विधायक ने कांग्रेस के पक्ष में किया मतदान, महाराष्ट्र विधानसभा के 288 विधायकों में से 260 विधायक कर चुके हैं मतदान, शिवसेना के दो, कांग्रेस और NCP के एक एक प्रत्याशी की जीत पक्की तो वहीं बीजेपी के दो प्रत्याशी हैं मैदान में, कुल 6 सीटों में से एक सीट पर फंसा पेंच, हरियाणा में भी यही है हाल, कुल 90 विधायकों में से 89 विधायकों ने किया मतदान, एक निर्दलीय विधायक ने मतदान से किया मना, तो वहीं नतीजों के बाद ही हरियाणा की स्थिति होगी साफ

Read More »
img 20220610 wa0098

अपने जमीर की सौदेबाजी की है राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने- दिव्या मदेरणा ने फिर बोला बेनीवाल पर हमला: राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान का जारी है घमासान, इसी बीच ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा का आया बड़ा बयान, विधानसभा में मतदान के बाद मदेरणा ने कहा- भाजपा की फ्लाइट होगी क्रैश और कुछ देर में फुट जाएगा भाजपा का गुब्बारा, वहीं दिव्या मदेरणा ने एक बार फिर बोला सांसद हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी पर बड़ा हमला, कहा- रालोपा सुननी चाहिए थी अपने जमीर की आवाज, उनको किसान वर्ग से रणदीप सिंह सुरजेवाला को देना चाहिए था अपना वोट, दिव्या ने बेनीवाल का नाम लिए बिना कहा- वे हमेशा इस बात की दलील देते हैं कि मैंने किसानों की बनाई है पार्टी और मैं करता हूँ किसानों की पैरवी, ऐसे में उनका स्टैंड यह होना था कि जो भी पार्टी किसान वर्ग का उतारेगी उम्मीदवार उसी को करेंगे हम वोट, जब इतिहास लिखा जाएगा तो आने वाली नस्लें यह देखेगी कि जब किसान वर्ग का उम्मीदवार उतरा तो उन्होंने की जमीर की सौदेबाजी

Read More »
कर्नाटक में भी हुई क्रॉस वोटिंग

कर्नाटक में भी हुई क्रॉस वोटिंग, JDS विधायक गौड़ा ने कांग्रेस के पक्ष में डाला वोट तो भड़के कुमारस्वामी: कर्नाटक राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों पर पर हो रहा है मतदान, कांग्रेस ने की JDS में सेंधमारी, JDS विधायक श्रीनिवास गौड़ा ने की क्रॉस वोटिंग, वोट डालने के बाद बोले गौड़ा- ‘मैंने कांग्रेस को डाला है अपना वोट, क्योंकि मुझे यही सही लगा,’ वहीं गौड़ा की क्रॉस वोटिंग पर बोले जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी- कांग्रेस ने आज दिखा दिया है अपना असली चेहरा, कांग्रेस है बीजेपी की बी टीम, कर्नाटक में बीजेपी के उदय के पीछे कांग्रेस है मुख्य दोषी,’ यहां तीनों ही पार्टी बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के पास अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए नहीं है पर्याप्त नंबर, बीजेपी ने जहां तीन प्रत्याशियों को उतारा है चुनावी मैदान में तो वहीं कांग्रेस ने दो और जेडीएस का एक प्रत्याशी है मैदान में, ऐसे में बीजेपी के दो और कांग्रेस के एक प्रत्याशी की जीत है निश्चित, एक प्रत्याशी की जीत के लिए चाहिए 45 वोट

Read More »
फिर चला सीएम गहलोत का जादू!

फिर चला सीएम गहलोत का जादू! भाजपा के चीफ व्हिप गर्ग ने किया स्वीकार- हार हमारे सामने थी लेकिन…: राजस्थान राज्यसभा चुनाव को बड़ी खबर, राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के चीफ व्हिप जोगेश्वर गर्ग ने हार की स्वीकार, मीडिया से बातचीत में गर्ग ने कहा- ‘हार तो हमारे सामने थी लेकिन हमने की मेहनत,’ इसका मतलब है साफ कि भाजपा खेमे ने अब हार कर ली है स्वीकार, निर्दलीय प्रत्याशी डॉ सुभाष चंद्रा को दिया था भाजपा ने अपना समर्थन, लेकिन चंद्रा कांग्रेस या कांग्रेस समर्थित विधायकों में नहीं कर सके सेंधमारी, ऐसे में अब डॉ सुभाष चंद्रा की हार है सुनिश्चित, इस पुरे सियासी घटनाक्रम से एक बार फिर ये हो चूका है साबित कि यूं ही नहीं कहा जाता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सियासत का जादूगर, सीएम गहलोत ने एक बार फिर दिया अपनी राजनीतिक कुटिलता का परिचय, पार्टी विधायकों के साथ माकपा और बीटीपी व समर्थित निर्दलीय विधायकों को रखा एकजुट

Read More »
असमंजस में भाजपा विधायक

बीजेपी के एक और विधायक का वोट हुआ बेकार! तो कैलाश मीणा के वोट पर असमंजस बरकरार: राजस्थान राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, बीजेपी के एक और विधायक सिद्धि कुमारी का वोट हुआ बेकार! सिद्धि कुमारी को निर्दलीय प्रत्याशी डॉ सुभाष चंद्रा के समर्थन में डालना था अपना वोट लेकिन गलती से दे दिया घनस्याम तिवाड़ी को अपना वोट, वहीं डग से भाजपा विधायक कैलाश मीणा के मतदान पर जारी है असमंजस, बीजेपी विधायक ने वोटिंग के बाद अपने एजेंट राजेंद्र राठौड़ को दिखाया था अपना मत, तभी कांग्रेस एजेंट गोविंद सिंह डोटसरा ने भी उनका वोट उन्हें दिख जाने का किया दावा, ऐसे में अब कांग्रेस द्वारा कैलाश मीणा के मत को ख़ारिज करने की उठाई जा रही है मांग, ऐसे में अब सीसीटीवी फुटेज और निर्वाचन आयोग की वीडीयो रिकार्डिंग देखने के बाद ही बीजेपी विधायक के मत पर लिया जाएगा फैसला, अगर मीणा का मत हो जाता है खारिज तो वह दूसरे विधायक होंगे जिनका मत हो गया है खारिज, इससे पहले शोभारानी कुशवाहा ने कांग्रेस के पक्ष में दिया था वोट, जिसे बाद में कर दिया गया खारिज’

Read More »
फिर दिखी सियासी जादूगरी

फिर दिखी सियासी जादूगरी, BJP विधायक शोभारानी कुशवाहा ने कांग्रेस प्रत्याशी को दिया वोट: राजस्थान की 4 राज्यसभा सीटों पर मतदान जारी, वहीं मतदान से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है सामने, धौलपुर से भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाहा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद तिवाड़ी के समर्थन में डाला अपना वोट, ऐसे में क्रॉस वोटिंग के बाद बीजेपी विधायक का वोट हुआ खारिज, निर्दलीय प्रत्याशी डॉ सुभाष चंद्रा की आपत्ति के बाद बीजेपी विधायक का वोट हुआ ख़ारिज, इस तरह राज्यसभा चुनाव में एक बार फिर दिखा अजब नजारा, कांग्रेस कैंप में संभावित सेंध के बजाय कांग्रेस ने की भाजपा खेमे में सेंधमारी, पिछले राज्यसभा चुनाव में भाजपा के करीब 5 विधायक वोटिंग नहीं पहुंचे थे वोट डालने, हो गए थे गायब, शायद इसीलिए सीएम गहलोत को कहा जाता है सियासत का जादूगर

Read More »
बिश्नोई करेंगे पार्टी के पक्ष में वोट

नाराज कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई करेंगे पार्टी के पक्ष में वोट, मतदान के बाद होगी राहुल से मुलाक़ात!: 4 राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों के लिए जारी है मतदान, राजस्थान और महाराष्ट्र के साथ साथ हरियाणा में भी हुआ रोचक मुकाबला, इसी बीच कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन को मिली राहत, सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकामन से नाराज चल रहे कुलदीप बिश्नोई डालेंगे कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट, मतदान के बाद बिश्नोई करेंगे राहुल गांधी से मुलाकात, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में कुलदीप बिश्नोई का नाम था सबसे आगे, लेकिन आलाकमान ने उन्हें दरकिनार कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हूडा के करीबी उदयभान को सौंप दी थी हरियाणा की कमान, इस घटनाक्रम के बाद से ही बिश्नोई चल रहे थे पार्टी से नाराज, वहीं हरियाणा में एक निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा के मैदान में उतरने से कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन की हार के लगने लगे थे कयास, लेकिन आख़िरकार कांग्रेस ने बिश्नोई को मना सभी अटकलों पर लगाया विराम

Read More »
शर्मा-पूनियां के बीच हुई तीखी बयानबाजी

आज होगा कांग्रेस की हार का आगाज- पूनियां के बयान पर रघु का पलटवार-BJP कर ले 2023 की हार स्वीकार: राजस्थान राज्यसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच आई सियासी बयानबाजी, कांग्रेस और भाजपा के लगभग सभी विधायक पहुंचे विधानसभा, अब तक करीब 100 विधायक कर चुके हैं अपने मतदान का प्रयोग, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, रघु शर्मा सहित कांग्रेस के कई दिग्गजों ने किया अपने मत का प्रयोग तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, गुलाब चंद कटारिया, राजेंद्र राठौड़ भी डाल चुके हैं वोट, वहीं मतदान के बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा की तीखी बयानबाजी आई सामने, सतीश पूनियां ने कहा- ‘आज हो जाएगा 2023 में कांग्रेस के सूपड़ा साफ होने का आगाज,’ तो पूनियां के बयान पर रघु शर्मा ने किया पलटवार, कहा- ‘कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों की हो रही है राज्यसभा में जीत, शाम को परिणाम आने के बाद सतीश पूनियां साल 2023 की हार कर लें स्वीकार’, वहीं सीएम गहलोत और सचिन पायलट ने भी किया कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों की जीत का दावा

Read More »