Day: June 10, 2022

img 20220610 wa0195

क्रॉस वोटिंग करने वाली विधायक कुशवाहा को बीजेपी ने किया निलंबित, कारण बताओ नोटिस किया जारी: राजस्थान राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर हुआ बड़ा एक्शन, भाजपा की धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाहा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद तिवारी के समर्थन में किया था मतदान, ऐसे में भाजपा ने तुरन्त लिया एक्शन, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कुशवाहा को किया निष्काषित, दिया कारण बताओ नोटिस, बीजेपी ने शोभारानी कुशवाहा से 7 दिन में मांगा जवाब, क्यों न आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता कर दिया जाए निलंबित, कटारिया ने मीडिया को बताया- शोभारानी कुशवाहा ने उनसे कहा कि उनके पति लम्बे समय से जेल में हैं बन्द, कई तरह के हम पर हैं दबाव, लेकिन चाहे कुछ हो पार्टी के व्हिप जारी करने के बाद इस तरह किसी औऱ पार्टी के प्रत्याशी को वोट देना आता है घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में, मैंने कुशवाहा को नोटिस जारी कर किया नेता प्रतिपक्ष का काम, अब पार्टी की सदस्यता से हटाना या न हटाना है शीर्ष नेताओं का काम

Read More »
img 20220610 wa0192

राजस्थान से राज्यसभा पहुंचे वासनिक, सुरजेवाला और तिवारी को सीएम गहलोत और पायलट ने दी बधाई: राजस्थान की 4 सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए परिणाम हुए जारी, 200 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को 43, मुकुल वासनिक को 42, और प्रमोद तिवारी को मिले 41 वोट, तो वहीं भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी को मिले 43 वोट, भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी को मिले 31 वोट, वहीं सीएम गहलोत ने तीनो विजयी प्रत्याशियो को दी बधाई, कहा- मुझे पूर्ण विश्वास है कि तीनों सांसद राजस्थान के हक की मजबूती से करेंगे पैरवी, यह शुरू से स्पष्ट था कि कांग्रेस के पास तीनों सीटों के लिए है जरूरी बहुमत, परन्तु भाजपा ने एक निर्दलीय को उतारकर हॉर्स ट्रेडिंग का किया प्रयास, हमारे विधायकों की एकजुटता ने इस प्रयास को दिया करारा जवाब, 2023 विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को इसी तरह हार का करना पड़ेगा सामना,’ वहीं सचिन पायलट ने कहा- प्रदेश में संपन्न हुए राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के तीनों उम्मीदवारों को विजयी होने पर मैं देता हूं हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Read More »
img 20220610 wa0181

गहलोत का सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी को तोहफा, वासनिक, सुरजेवाला और तिवारी पहुंचे राज्यसभा: राजस्थान की 4 सीटों पर हुए राज्यसभा के चुनाव के पहले से सम्भावित परिणामों पर लगी फाइनल मुहर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सियासी जादूगरी के आगे एक बार फिर मात खा गई भाजपा, राजस्थान से उतारे गए सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के पसंदीदा उम्मीदवार क्रमश: मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला प्रमोद तिवारी को जीत दिलाकर गहलोत ने भेजा राज्यसभा, वहीं बीजेपी के उम्मीदवार दिग्गज नेता घनश्याम तिवाड़ी भी पहुंचे राज्यसभा, अगले 6 साल तक राजस्थान के मुद्दों को जोरशोर से उच्च सदन में उठाने की करी है बात, लेकिन हरियाणा से स्याही कांड के जरिए 2016 में राज्यसभा जा चुके सुभाष चंद्रा की यहां नहीं गली दाल, हालांकि चंद्रा के नामांकन के बाद से लगातार लगाए जा रहे थे कई तरह के कयास, लेकिन साम-दाम-दंड-भेद की राजनीति के सियासी गुरु सीएम गहलोत ने सारे कयासों को बताई धता, दो प्रत्याशीयों की जीत थी तय लेकिन तीसरे प्रत्याशी तिवारी को जीता आलाकमान को दिया बड़ा तोहफा

Read More »
img 20220610 185609

चंद्रा ने स्वीकारी हार! गहलोत सहित सभी प्रत्याशियों को दी बधाई, जताया आभार, क्रॉस वोटिंग पर बोली बड़ी बात: राज्यसभा के चुनाव परिणाम आने से पहले ही निर्दलीय प्रत्याशी डॉ सुभाष चंद्रा ने इनडाइरेक्ट में स्वीकारी हार, सूत्रों की मानें तो विधानसभा से सीधे दिल्ली के लिए रवाना हुए सुभाष चंद्रा, वहीं इससे पहले मीडिया से की लंबी बता, इस दौरान समर्थन देने वाली भाजपा और रालोपा का जताया आभार, जीतने वाले सभी प्रत्याशियों के साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी दी शुभकामनाएं और बधाई, कहा- ‘मैं इस चुनाव में जीतूं या ना नहीं, लेकिन राजस्थान के साथ बन गया मेरा एक नाता और राजस्थान से जुड़े जो भी काम होंगे, उन्हें करवाने का मैं करूंगा पूरा प्रयास,’ वहीं भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाहा के क्रॉस वोटिंग से जुड़े सवाल पर चंद्रा ने कहा- जब मैं दूसरे से अपेक्षा कर सकता हूं कि वो मुझे वोट दें, तो फिर भाजपा ने भी कर दिया होगा तो इसमें नई और आश्चर्य वाली क्या है बात,’ अपनी सम्भावित हार को भांप दोपहर 3.15 बजे ही विधानसभा से रवाना हो गए सुभाष चंद्रा, हां लेकिन जाने से पहले चंद्रा ने जताया सभी का आभार

Read More »
img 20220610 wa0163

BTP विधायकों ने व्हिप के विरुद्ध कांग्रेस के पक्ष में डाला वोट, प्रदेश अध्यक्ष का तो आ चुका है बुढापा- बोले रोत: राजस्थान राज्यसभा चुनाव में बीटीपी के दोनों विधायकों ने कांग्रेस के समर्थन में डाला वोट, जबकि भारतीय ट्राइबल पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वेलाराम घोघरा ने व्हिप जारी कर वोट देने से किया था इनकार, इस पर बीटीपी विधायक राजकुमार रोत ने तो यह तक कह डाला कि, व्हिप जारी करने वाले पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का आ चुका है बुढापा, जिसके चलते कई चीजें नहीं समझ पाते हैं वो, रोत ने कहा- उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में ही किया है मतदान, इन चुनाव में पार्टी का व्हिप जारी करने का अधिकार प्रदेशाध्यक्ष को नहीं बल्कि विधानसभा में उनकी पार्टी के नेता को है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष ने नियमों के विपरीत जारी कर दिया व्हिप, क्षेत्र के विकास के लिए दोनों विधायकों ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन का लिया है निर्णय, साथ ही काकरा डूंगरी प्रकरण में जिन युवाओं के खिलाफ मामले थे दर्ज, उन पर भी वापस लेने के लिए सरकार करेगी आवश्यक कार्रवाई

Read More »
img 20220610 173656

भाजपा विधायक मेघवाल को मिली राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, अग्रिम जमानत पर फैसला 13 को: कोटा जिले के एससी एसटी न्यायालय ने 13 जून तक विधायक चंद्रकांता मेघवाल की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, वहीं महावीर नगर थाना अधिकारी पुष्पेंद्र झाझड़िया को 13 जून को केस डायरी के साथ दोबारा न्यायालय में प्रस्तुत होने के दिए निर्देश, विधायक मेघवाल ने अंतरिम और अग्रिम जमानत दोनों के लिए लगाई थी अर्जी, अंतरिम जमानत अर्जी केवल 10 जून तक के लिए थी, लेकिन न्यायालय ने इसको निस्तारित करते हुए 13 जून तक विधायक चंद्रकांता मेघवाल की गिरफ्तारी पर लगा दी है रोक, हालांकि अंतरिम जमानत के लिए न्यायालय के आदेश आने से पहले ही विधायक मेघवाल राज्यसभा चुनाव के लिए कर चुकी थीं मतदान, इससे पहले विधायक चंद्रकांता मेघवाल और उनके पति नरेंद्र मेघवाल ने गहलोत सरकार पर लगाया था आरोप, कि राज्यसभा चुनाव में मतदान से रोकने के लिए कांग्रेस सरकार के निर्देश पर पुलिस 5 साल पुराने मामले में उन्हें गिरफ्तारी करने पर हैं आमादा है, ताकि विधायक मेघवाल भाजपा के पक्ष में नहीं डाल सकें वोट

Read More »
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का हुआ इंतकाल

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का हुआ इंतकाल, लंबे समय से चल रहे थे बीमार: पाकिस्तानी सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का हुआ इंतकाल, दुबई के एक अस्पताल में हुआ इंतकाल, मुशर्रफ लंबे समय से चल रहे थे बीमार, पाकिस्तान के राष्ट्रपति के साथ ही मुशर्रफ पाकिस्तानी सेना के रहे थे प्रमुख, अप्रैल से जून 1999 तक भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध के दौरान मुशर्रफ़ ही थे पाकिस्तान के सेना-प्रमुख, जिसके बाद 1999 में नवाज़ शरीफ ने लोकतान्त्रिक सरकार का तख्ता पलट कर संभाली थी पाकिस्तान की बागडोर और 20 जून, 2001 से 18 अगस्त 2008 तक रहे थे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, मुशर्रफ़ का जन्म दिल्ली शहर में दरियागंज में हुआ था और भारत के विभाजन के बाद उनका परिवार बस गया था कराची में

Read More »