



Day: May 30, 2022


कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज: पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के तहतप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की बच्चों के लिए खास योजना की शुरुआत, कोरोना महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए शुरू की खास योजना, पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित प्रोग्राम के दौरान बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन के पासबुक के साथ आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य स्कीम के तहत वर्चुअल रूप से दिए हेल्थ कार्ड भी, इससे 5 लाख तक के इलाज की मुफ्त सुविधा भी मिलेगी सब बच्चों को, इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं जानता हूं कोरोना की वजह से जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके जीवन में आया ये बदलाव है कितना मुश्किल, हर दिन का संघर्ष, हर दिन की तपस्या, आज जो बच्चे हैं हमारे साथ, जिनके लिए ये कार्यक्रम हो रहा है, उनकी तकलीफ शब्दों में कहना है मुश्किल, ‘पीएम मोदी ने आगे कहा- अगर किसी को प्रॉफेशनल कोर्स के लिए, हायर एजुकेशन के लिए एजुकेशन लोन चाहिए होगा, तो पीएम केयर्स उसमें भी करेगा मदद, रोजमर्रा की दूसरी जरूरतों के लिए अन्य योजनाओं के माध्यम से उनके लिए 4 हजार रुपए हर महीने की की गई है व्यवस्था भी
30 May 2022
Read More »

राठौड़ ने लोढ़ा की दुखती रग पर रखा हाथ तो लोढ़ा ने किया पलटवार- आप व्यक्तिवादी सोच से आइये बाहर: कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशियों को लेकर शुरू हुई सियासत बदली ट्वीटरवार में, सीएम सलाहकार-निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा के ट्वीट पर उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने किया वार तो लोढ़ा ने फिर किया पलटवार, कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा पर लोढ़ा ने उठाए सवाल, कहा- ‘कांग्रेस पार्टी को यह बताना चाहिए कि राजस्थान के किसी भी कांग्रेस नेता/कार्यकर्ता को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी नही बनाने के क्या है कारण?,’ इस पर राठौड़ ने किया वार- मेरे मित्र, सदन में आपने कहा था कि आप गांधी-नेहरू परिवार के हैं गुलाम, और हमेशा करना चाहते हैं गुलामी, गुलाम को सवाल पूछने का किसने दिया हक? बाहरी लोगों को राज्यसभा चुनाव का टिकट देने का दर्द आपसे बेहतर नहीं जान सकता कोई, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने आपको हर बार वंचित रखा है टिकट से,’ इस पर लोढ़ा ने फिर किया पलटवार, कहा- गांधी-नेहरू परिवार का मतलब होता है गांधी-नेहरू की विचारधारा, जैसे संघ परिवार का मतलब होता है संघ की विचारधारा से, राजेन्द्र राठौड़ जी जी आप व्यक्तिवादी सोच से आइए बाहर
30 May 2022
Read More »


मुख्यमंत्री के संरक्षण में सिलसिलेवार किए जा रहे हैं पेपर आउट, JEN परीक्षा का पेपर भी हुआ आउट- किरोडी: बीजेपी क्व दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने पेपरलीक मामले में एक बार फिर उठाए मुख्यमंत्री गहलोत पर सवाल, कहा- विप्र कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा की स्कूल जागृति विद्या मंदिर, झोटवाड़ा, जयपुर में प्रश्न पत्रों के खुले मिले थे लिफाफे, इससे यह तय है कि JEN परीक्षा का पेपर भी हुआ है आउट, परीक्षार्थियों के हंगामे के बाद थाने में दर्ज हुई है शिकायत, जिसमें आज धीरज शर्मा को किया गया है गिरफ़्तार, इससे ये साबित होता है की मुख्यमंत्री के संरक्षण में सिलसिलेवार किए जा रहे हैं पेपर आउट, जिसमें शामिल हैं कांग्रेस के ओर भी बड़े पदाधिकारी, मैं शुरू से कह रहा हूँ की कांग्रेस नेतृत्व भी इस काली कमाई मैं है लिप्त, प्रदेश के बेरोज़गार युवाओं की मेहनत पर डाका डालने वाले इन डकैतों पर क्या मुख्यमंत्री जी करेंगे कार्रवाई? मेरी माँग है की इसकी होनी चाहिए CBI जांच
30 May 2022
Read More »

निर्दलीयों सहित कांग्रेस विधायकों में रोष, क्या अब बीजेपी करेगी एक और राज्यसभा प्रत्याशी की घोषणा?: 4 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने की अपने प्रत्याशियों की घोषणा, कांग्रेस ने तीनों ही सीटों पर उतारे बाहरी प्रत्याशी, रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को बनाया कांग्रेस ने राज्यसभा प्रत्याशी, वहीं बीजेपी ने वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम तिवाड़ी को बनाया अपना प्रत्याशी, ऐसे में अब सियासी गलियारों में चल सियासी चर्चा, बीजेपी अब एक और प्रत्याशी के नाम की कर सकती है घोषणा, क्योंकि कांग्रेस में प्रदेश के किसी भी नेता को राज्यसभा प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से है नाराजगी, खुद सीएम गहलोत के खास सिपहसालार माने जाने वाले निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने कांग्रेस के इस फैसले के पर उठा दिए हैं सवाल, ऐसे माना जा रहा कि कांग्रेस के कई कर्मठ कार्यकर्ताओं में भी इस फैसले के खिलाफ है नाराजगी, तो क्या बीजेपी उठाएगी विधायकों की इस नाराजगी का फायदा? आज शाम या कल सुबह तक मिल सकेगा इस सियासी सवाल का जवाब, कल 31 मई को है नामांकन की आखिरी तारीख
30 May 2022
Read More »


