



Day: May 30, 2022



गहलोत सरकार ने सभी विभागों में तबादलों से हटाई रोक, पुरानी तबादला नीति से ही होंगे सभी के तबादले: राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी अच्छी खबर, गहलोत सरकार ने सभी विभागों में तबादलों से तत्काल प्रभाव से हटाई रोक, हालांकि तबादला नीति नहीं आने तक तबादले पुरानी तबादला नीति के अनुरूप ही होंगे तबादले, सरकार के इस आदेश के साथ ही अब प्रदेश में तबादलों की आएगी बयार और सचिवालय के गलियारों में बढ़ेगी रौनक, प्रशासनिक एवं समन्वय विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राजकीय अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानान्तरण पर लगाये गये तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है पूर्ण प्रतिबंध को, तबादलों से रोक हटने के साथ ही बड़ी संख्या में अब शिक्षा विभाग में होंगे तबादले, ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने से पहले सरकार शिक्षा विभाग के तबादलों की लिस्ट कर देगी जारी, हालांकि शिक्षा विभाग की तबादला नीति नहीं आने की वजह से पुरानी तबादला नीति के आधार पर ही तबादले होंगे तबादले
30 May 2022
Read More »

नगरीय निकाय उपचुनाव में हनुमानगढ़ और धौलपुर की रिक्त सीटों पर कांग्रेस तो भीलवाड़ा में बीजेपी का परचम: नगरीय निकाय 2022 के तहत प्रदेश में रिक्त सीटों पर रविवार को हुए उपचुनावों के सोमवार को हुए परिणाम जारी, हनुमानगढ़ जिले की चारों सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीतने में रहे सफल, नगरपरिषद की तीन वार्डों में हुए उपचुनाव में सभी सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने की जीत दर्ज, वार्ड 10, 22 औऱ 60 में कांग्रेस ने एक पक्षीय जीत की हासिल, वहीं पीलीबंगा नगरपालिका में एक वार्ड में हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस ने की जीत दर्ज, भीलवाड़ा नगर परिषद के वार्ड नंबर 42 के उपचुनाव में BJP ने लहराया जीत का परचम, इसी तरह धौलपुर जिले की राजाखेड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 और 9 में रिक्त सदस्य पदों के लिए हुए उपचुनाव में दोनों वार्डों से कांग्रेस प्रत्याशियों ने भारी बहुमत से की जीत दर्ज, नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस की अंकिता पुत्री प्रेमचंद ने 647 मतों में से 549 मत हासिल कर की जीत दर्ज, वहीं वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस के जहूर खान पुत्र कल्लू खान ने 492 मतों में से 272 मत हासिल कर की जीत दर्ज
30 May 2022
Read More »


शायद मेरी ही तपस्या में कुछ कमी रह गई- राज्यसभा उम्मीदवार ना बनाए जाने पर झलका खेड़ा का दर्द: कांग्रेस ने रविवार को राज्यसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की सूची की जारी, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, इमरान प्रतापगढ़ी और प्रमोद तिवारी और कई अन्य को दी गई जगह लेकिन अन्य प्रमुख जी-23 नेता गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा को सूची से रखा गया बाहर, साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को भी सूची में नहीं किया गया शामिल, सूची में शामिल ना किए जाने पर झलका पवन खेड़ा का दर्द, उन्होंने ट्विटर पर अपना दर्द जाहिर करते हुए लिखा- ‘शायद मेरी ही तपस्या में कुछ कमी रह गई,’ वहीं ट्विटर पर उठते सवालों का जवाब देते हुए पवन खेड़ा ने लिखा- ‘मैं जिस परिवार के साथ खड़ा हूँ वो देश के लिए जीता भी है और देश के लिए जान तक दे देता है, संघ परिवार वालों को यह जज़्बा समझ नहीं आ सकता’
30 May 2022
Read More »

किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी गई स्याही, प्रेसवार्ता के दौरान जमकर चले लात घूंसे, हुई धक्कामुक्की: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से जुड़ी बड़ी खबर, बेंगलुरु प्रेस क्लब में किसान नेता राकेश टिकैत के ऊपर फेंकी गई स्याही, प्रेस वार्ता के दौरान हुई धक्कामुक्की के बाद इस घटना को दिया गया अंजाम, जिसके बाद किसान नेता राकेश टिकैत के समर्थकों ने आरोपी को पकड़कर कर दी उसकी जमकर पिटाई, समर्थकों ने आरोपी को कुर्सियों से पीटा, सूत्रों के अनुसार ये स्याही स्थानीय किसान नेता चंद्रशेखर के समर्थकों ने हैं फेंकी, वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जब प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने टिकैत से पूछा कि किसान नेता चंद्रशेखर को लेकर आपका क्या कहना है, इसपर जवाब देते हुए टिकैत ने कहा- ‘हमारा उससे कोई लेना-देना नहीं है,’ बस इतना सुनते ही चंद्रशेखर के समर्थक भड़क गए और टिकैत पर फेंक दी स्याही, घटना के बाद बोले टिकैत- ‘स्थानीय पुलिस की ओर से यहां नहीं कराई गई कोई सुरक्षा मुहैया, यह सबकुछ सरकार की मिलीभगत से हुआ है’
30 May 2022
Read More »

शाम 4 बजे CM आवास पर बुलाई गई विधायकों की अहम बैठक, राज्यसभा चुनाव के लिए बनाई जाएगी रणनीति: राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किये तीन प्रत्याशियों के नाम, कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी होंगे कांग्रेस उम्मीदवार, तीनों ही उम्मीदवार पहुंच चुके हैं जयपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा समेत दिग्गजों ने किया उनका स्वागत, वहीं राज्यसभा चुनाव के लिये आगे की रणनीति बनाने के लिए शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुलाई गई अहम बैठक, इस बैठक में कांग्रेस एवं समर्थित सभी विधायकों को बुलाया गया है CMR, इस दौरान राज्यसभा के तीनों कांग्रेस प्रत्याशी रहेंगे मौजूद, वहीं सूत्रों के अनुसार तीनों ही प्रत्याशियों का नामांकन भी CMR में ही भरवाया जाएगा, करीब एक घंटे तक चलने वाली इस बैठक में कांग्रेस के सभी विधायकों से मुलाकात करेंगे तीनों प्रत्याशी
30 May 2022
Read More »

प्रदेश के राज्यसभा उम्मीदवारों को सीएम गहलोत ने दी बधाई, कई मुद्दों पर पर केंद्र को घेरने की कही बात: कांग्रेस ने राजस्थान की तीनों सीटों पर राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची की जारी, कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी, एवं रणदीप सुरजेवाला को बनाया गया है राजस्थान कांग्रेस उम्मीदवार, हालांकि इन नामों पर कई नेता उठा रहे हैं सवाल तो सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर तीनों नेताओं को दी बधाई, कहा- ‘राजस्थान से कांग्रेस द्वारा राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी एवं रणदीप सिंह सुरजेवाला को बधाई एवं शुभकामनाएं, पार्टी द्वारा राजस्थान से तीन वरिष्ठ नेताओं को चुना गया है राज्यसभा के लिए, मुझे विश्वास है कि केन्द्र की सत्ता में बैठी एनडीए सरकार के विरुद्ध तीनों वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के हक की आवाज करेंगे बुलन्द एवं पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, अटकी हुई रेल परियोजनाओं समेत अन्य मुद्दों पर केन्द्र सरकार पर बनाएंगे दबाव, प्रदेश की जनता को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर इनके अनुभव एवं वरिष्ठता का लाभ’
30 May 2022
Read More »

मुसावाला हत्याकांड में शामिल दोषी को नहीं बख्शा जाएगा, HC के सिटिंग जज करेंगे मामले की जांच- मान: पंजाब के मशहूर सिंह एवं कांग्रेस नेता सिद्धू मुसावाला हत्याकांड से जुड़ा बड़ा अपडेट, मुसावाला हत्याकांड के बाद उनके पिता बलकौर सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखी चिट्ठी, पत्र में बलकौर सिंह ने की मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग, साथ ही कहा- ‘सुरक्षा वापस लेने और इसका आकलन करने वालों को ठहराया जाना चाहिए जवाबदेह, साथ ही डीजीपी ने इस हत्या को गैंगवार से जोड़ा है, जिससे हमारा पूरा परिवार है परेशान,’ मूसावाला के पिता की इस चिट्ठी पर अब सीएम भगवंत मान ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘हत्या में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, साथ ही इस हत्याकांड की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाई जाएगी,’ इसके साथ ही सीएम मान ने डीजीपी के बयान पर भी माँगा है स्पष्टीकरण,’ बता दें डीजीपी वी के भवरा ने मुसावाला हत्याकांड को गैंगवार बताया था, जिसके बाद से मुसावाला का परिवार डीजीपी से सार्वजानिक माफ़ी मांगने की कर रहा है मांग’
30 May 2022
Read More »


