



Day: May 30, 2022



राजस्थान से राज्यसभा के लिए जोशी ने किया निर्दलीय आवेदन, 25 कांग्रेस-25 बीजेपी के वोट होने का दावा: राजस्थान की 4 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी भरा नामांकन, मनोज कुमार जोशी नाम के व्यक्ति ने बिना 10 विधायकों-प्रस्तावकों के ही भरा नामांकन, अपने लीगल एडवाइजर्स के साथ सोमवार को विधानसभा पहुंचे मनोज कुमार जोशी, जहां उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. जोगाराम को जमा कराया अपना नामांकन, जोशी ने एक ही नामांकन पत्र कराया है जमा, ऐसे में अगर निर्दलीय उम्मीदवार मंगलवार तक नामांकन की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं करेगा तो उसका नामांकन 3 जून को स्वतः ही कर दिया जाएगा खारिज, नामांकन भरने के बाद मनोज कुमार जोशी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा- वर्ष 2019 में भी मैंने निर्दलीय के तौर पर लड़ा था सांसद का चुनाव और मेरे आए थे 1500 वोट, अब मैं पहली बार लड़ रहा हूं राज्यसभा का चुनाव, जब मीडिया ने पूछा आप चुनाव कैसे जीतोगे, तो जोशी ने कहा- मेरे पास हैं 50 विधायक, जिनमें 25 कांग्रेस और 25 हैं भाजपा के, मैं मंगलवार को दिखाऊंगा आपको अपनी ताकत
30 May 2022
Read More »



एमबीसी वर्ग के विधायक दें इस्तीफा वरना पूरे राजस्थान में उनका किया जाएगा विरोध- विजय बैंसला, जानें क्यों?: गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह बैंसला ने अति पिछड़ा वर्ग (MBC) के विधायकों से की इस्तीफे की मांग, सवाई माधोपुर दौरे पर पहुंचे बैंसला ने कहा- सरकार की ओर से एसबीसी के 231 कैंडिडेट्स को रीट भर्ती में सलेक्शन होने के बाद भी नहीं दी जा रही है नियुक्ति, इसके लिए हाईकोर्ट में की थी रिट दायर जिसे कोर्ट ने कर लिया स्वीकार, अब सरकार कोर्ट से भी छिपा रही है तथ्यों को, जबकि एमबीसी को आरक्षण देने के विधेयक के दौरान ओबीसी में आरक्षण यथावत रखने की कही गई थी बात, सरकार के इस कृत्य से पूरे एमबीसी समाज में है गहरा रोष, जिसके चलते समाज की ओर से एमबीसी के सभी आठ विधायकों से की गई है नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की पेशकश, सरकार के सामने समाज हित में नहीं रख सकते बात, तो उन्हें पद पर रहने का नहीं है कोई अधिकार, यह है गुर्जर आंदोलन के दौरान शहीद हुए 73 लोगों की शहादत का अपमान, ऐसे में अगर विधायकों की ओर से नहीं दिया जाता है इस्तीफा तो पूरे राजस्थान में समाज की ओर से उनका किया जाएगा विरोध
30 May 2022
Read More »

अजब सियासत के गजब नजारे, कभी घुर विरोधी रहे तिवाड़ी ने ‘बंगले’ जाकर की मैडम राजे से मुलाकात: बीजेपी के राज्यसभा प्रत्याशी घनश्याम तिवाड़ी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनके बंगले जाकर की मुलाकात, 13 सिविल लाइंस पर दोनों दिग्गजों के बीच हुई लम्बी बात, मैडम राजे ने तिवाड़ी को दी जीत की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं, कभी अनबन के चलते पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के दूसरे कार्यकाल में वरिष्ठ होने के बावजूद तिवाड़ी को नहीं बनाया गया था मंत्री भी, इसके बाद घनश्याम तिवाड़ी ने छोड़ दी थी पार्टी, यहां तक कि मैडम राजे के ‘बंगले’ के खिलाफ सड़कों पर किया था प्रदर्शन भी, फिर खुद की बनाई नई पार्टी से लड़ा तिवाड़ी ने चुनाव लेकिन हुई जमानत जब्त, इसके बाद हुए कांग्रेस में शामिल लेकिन रहे हाशिए पर ही, ढाई साल बाद आरएसएस से घनिष्ठता के चलते हुई पार्टी में वापसी और अब ब्राह्मण चेहरे और संघ से निकटता के कारण मिली राज्यसभा की उम्मीदवारी, जिसके लिए मैडम राजे ने भी आलाकमान को दी अपनी सहमति, तो सारे गिले शिकवे भूल आज तिवाड़ी पहुंचे मैडम के पास, इसलिए कहा जाता है राजनीति में न कोई स्थायी दुश्मन और न होता है स्थायी दोस्त
30 May 2022
Read More »

‘चिंटू’ काग़ज़ फैलाकर बोला ‘सर मैं CA हूँ, कोई गड़बड़ नहीं है’- जैन की गिरफ्तारी पर बोले कुमार विश्वास: देश की राजधानी दिल्ली में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को किया गिरफ्तार, प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन से जुड़े मामले में सत्येंद्र जैन को किया गिरफ्तार, वहीं सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर मशहूर कवि एवं पूर्व आप नेता कुमार विश्वास ने कसा तंज, पुराने किस्सों का जिक्र कर ट्वीट करते हुए विश्वास ने लिखा- ‘यह केस जब पहली बार आया था तो मैंने भरी PAC में सत्येंद्र जैन से मांगा था जवाब और बौने ने उसे सपत्नीक मेरे सामने रोने-धोने के लिए बिठाया, मैंने कहा निजी संबंध अपनी जगह पर हैं लेकिन इसका जवाब दो, तो आजकल पंजाब का वसूली-प्रमुख बना नया ‘चिंटू’, काग़ज़ फैलाकर बोला ‘सर मैं CA हूँ, कोई गड़बड़ नहीं है’
30 May 2022
Read More »

केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ED ने किया गिरफ्तार, मनी लांड्रिंग केस में हुई गिरफ्तारी: देश की राजधानी दिल्ली में ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को किया गिरफ्तार, मनी लांड्रिंग केस में ED ने किया जैन को गिरफ्तार, हाल ही में कल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा था- ‘अगर आप अपने बच्चों को बनाना चाहते हैं गुंडा, दंगाई और बलात्कारी तो जाएं बीजेपी के साथ,’ केजरीवाल के बयान के दूसरे दिन केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने की बड़ी ये बड़ी कार्रवाई
30 May 2022
Read More »

एक दिन RSS का झंडा बनेगा देश का राष्ट्रीय ध्वज, इसमें नहीं है कोई शक- बीजेपी नेता का बड़ा बयान: अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा दिया बड़ा बयान, सोमवार को केएस ईश्वरप्पा ने दावा करते हुए किया नया विवाद खड़ा, केएस ईश्वरप्पा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘भगवा के प्रति सम्मान की शुरुआत न तो कल से हुई है और न ही आज, हजारों साल से किया जाता रहा है इसका सम्मान, भगवा झंडा है त्याग की निशानी, आरएसएस का झंडा किसी दिन राष्ट्रीय ध्वज बनेगा इसमें नहीं है कोई शक, बलिदान की भावना को लाने के लिए RSS भगवा ध्वज को सामने रखकर करता है पूजा, संविधान के अनुसार तिरंगा राष्ट्र ध्वज है और तिरंगे को जो सम्मान देना चाहिए वह हम देते हैं,’ इससे पहले भी ईश्वरप्पा दे चुके हैं विवादित बयान, फरवरी में विवादित बयान देते हुए ईश्वरप्पा ने कहा था कि- ‘एक दिन लाल किले पर भगवा झंडा फहराया जाएगा, हम हर जगह फहराएंगे भगवा झंडा, आज नहीं तो कल भारत बनेगा हिन्दू राष्ट्र’
30 May 2022
Read More »


