Day: May 24, 2022

img 20220524 wa0187

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM मान का चला चाबुक, स्वास्थ्य मंत्री सिंघला को पहले किया बर्खास्त फिर करवाया गिरफ्तार: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन, अधिकारियों से कमीशन मांगने के आरोप में घिरे पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंघला को पहले किया बर्खास्त और बाद में पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीएम भगवंत मान ने कहा भ्रष्टाचार किसी कीमत पर नहीं होगा बर्दाश्त, फिर चाहे वो कोई भी हो, करीब 10 वर्ष पहले विजय सिंघला आम आदमी पार्टी में हुए थे शामिल, और लंबे समय से सिविल अस्पताल मानसा रोड पर चला रहे थे सिंघला डेंटल क्लीनिक, उनकी पत्नी अनीता सिंगला भी बीएएमएस हैं और बेटा चेतन सिंगला कर रहे हैं एमडी की पढ़ाई, पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में विजय सिंगला ने मानसा से प्रसिद्ध गायक और कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला को 60,000 से अधिक वोटों से हराया था, लगातार सामने आ रही रही विजय सिंघला के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत, मेडिकल के ठेके में 1% कमीशन लेता था सिंघला, ऐसे में एक्शन में आए सीएम भगवंत मान ने न सिर्फ सिंघला को मंत्रिमंडल से किया बर्खास्त बल्कि पंजाब पुलिस से करवाया गिरफ्तार भी

Read More »
1153593 meeting

सीएम गहलोत का मास्टरस्ट्रोक, राज्यसभा चुनाव से पहले 11 निर्दलीय विधायकों से मुलाकात कर लिया समर्थन: बीती देर शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने आवास पर की 11 निर्दलीय विधायकों से मुलाकात, राज्यसभा चुनाव को लेकर हुई इस मुलाकात में निर्दलीय विधायकों ने दिया कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन का भरोसा, सीएम गहलोत से मिलने वाले विधायकों में विधायक संयम लोढ़ा, खुशवीर सिंह, आलोक बेनीवाल, सुरेश टांक, रामकेश मीणा, महादेव खंडेला, ओम हुडला, बाबूलाल नागर, रमिला खड़िया, लक्ष्मण मीणा, कांति मीणा थे शामिल, हालांकि विधायक राजकुमार गौड़ और बलजीत यादव नहीं हुए इस मुलाकात में शामिल, 10 जून को राजस्थान की 4 राज्यसभा सीटों पर होने हैं चुनाव, इनमें से दो सीटों के लिए कांग्रेस के पास है ज़रूरी बहुमत, लेकिन तीसरी सीट के लिए निर्दलीयों का समर्थन है आवश्यक, ऐसे में इन सभी 11 विधायकों ने एक स्वर में तीसरी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का गहलोत को दिया भरोसा

Read More »