Day: May 24, 2022

img 20220524 232646

डोटासरा के ऑल इज वेल की खुली पोल, गणेश घोघरा ने दिल्ली में वेणुगोपाल से मुलाकात कर की शिकायत: आदिवासी कांग्रेस नेताओं के बीच राज्यसभा टिकट और स्थानीय वर्चस्व को लेकर मचा घमासान अब पहुंचा दिल्ली, सीएम को इस्तीफा भेज चुके डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने दिल्ली में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात, सूत्रों की मानें तो इस दौरान घोघरा ने वेणुगोपाल से की सीएम के नजदीकी दिनेश खोड़निया की शिकायत, दरअसल, राज्यसभा प्रत्याशी के लिए चला था खोड़निया का नाम, इससे नाराज विधायक बघोघरा ने वेणुगोपाल से मिलकर दिनेश खोड़निया को राज्यसभा उम्मीदवार नहीं बनाने की कही है बात, घोघरा से जब पूछा गया तो इतना ही कहा कि वेणुगोपाल से जो कहना था वह कह दिया है, उनके सामने रख दी है बात, जबकि पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने आज ही दिया था बयान, घोघरा की नाराजगी को लेकर पीसीसी में मिडिया से बातचीत में डोटासरा ने कहा- विधायक गणेश घोघरा से मेरी और सीएम की हो गई है बात और मान गए हैं घोघरा, नाउ ऑल इज वेल…

Read More »
img 20220524 wa0261

गदगद हो गया दुकानदार जब मुख्यमंत्री ने छोटी सी दुकान से पत्नी के लिए खरीदी बिंदी, सिंदूर और मेहंदी: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों हैं प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर, मंगलवार को बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा के बड़े किलेपाल में सीएम भूपेश बघेल पहुंचे थे भेंट-मुलाकात करने, वहां लगा था हाट बाजार, तो सीएम बघेल भी निकल गए हाट बाजार में घूमने, जब बाजार से से गुजर रहे थे सीएम बघेल, तभी दुकानदार बसंत राय ने सीएम को लगाई आवाज और छत्तीसगढ़ी में कहा- काका जी…. काकी के लिए बिंदी तो लेते जाइये, आवाज सुनकर वहीं रुक गए मुख्यमंत्री, ऐसे में एक बार तो थोड़ा घबरा गया दुकानदार, लेकिन तभी मुख्यमंत्री ने कहा- दिखाओ क्या-क्या रखे हो, फिर सीएम बघेल अपनी धर्मपत्नी के लिए बिंदी, सिंदूर और मेहंदी खरीदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री के दुकान में रुककर खरीदारी करने से गदगद हो गया छोटी सी दुकान का दुकानदार, सीएम बघेल ने ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी किया शेयर

Read More »
img 20220524 wa0246

आप में जाना था सबसे बड़ी भूल, अब हर घर पहुंचाएंगे कमल का फूल- BJP जॉइन करने के बाद बोले कोठियाल: विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल ने कर ली भाजपा ज्वाइन, कोठियाल के साथ उनके करीब 150 समर्थकों ने भी की बीजेपी की सदस्यता ग्रहण, कोठियाल ने गंगोत्री विधानसभा सीट से लड़ा था चुनाव और हार गए थे बुरी तरह से, अकेले कोठियाल ही नहीं बल्कि आप के अन्य प्रत्याशियों की भी हो गई थी जमानत जब्त, मंगलवार शाम को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में कर्नल कोठियाल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में की भाजपा की सदस्यता की ग्रहण, कहा- आप ज्वाइन करना उनकी थी सबसे बड़ी भूल, अब भाजपा की विचारधारा को जनमानस तक पहुंचाने का करेंगे कार्य, साथ ही किया दावा की सीएम पुष्कर सिंह धामी की चंपावत उपचुनाव में होगी जीत

Read More »
img 20220524 153718

सपा या झामुमो के टिकट से राज्यसभा जांएगे कांग्रेस के नाराज नेता कपिल सिब्बल, ये है अखिलेश की रणनीति: राज्यसभा सदस्य के रूप में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का कार्यकाल हो चुका है समाप्त, ऐसे में झामुमो या समाजवादी पार्टी के समर्थन से झारखंड या यूपी से राज्यसभा के लिए फिर से चुने जा सकते हैं सिब्बल, 2016 में वह तत्कालीन सत्तारूढ़ सपा द्वारा समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में यूपी से चुने गए थे राज्यसभा के लिए, लेकिन अब राज्य विधानसभा में कांग्रेस के पास हैं केवल 2 विधायक, इसलिए वह नहीं है किसी को भी चुनने की स्थिति में, वहीं झारखंड में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की स्थिति है बेहतर, क्योंकि पार्टी है सत्तारूढ़ गठबंधन में है और जीत सकती है एक सीट जीत सकती, इधर यूपी में मौजूदा संख्या बल के हिसाब से सपा तीन सदस्यों को भेज सकती है राज्यसभा, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इनमें सलीम शेरवानी, आलोक रंजन और कपिल सिब्बल का नाम बताया जा रहा है सबसे आगे

Read More »
img 20220524 wa0188

CM गहलोत का संवेदनशील फैसला, हादसे में मारे गए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता: सोमवार अलसुबह बिहार के पूर्णिया में लोहे के पाइप से भरा ट्रोला भीषण सड़क हादसे का हुआ शिकार, करीब 3:30 बजे त्रिपुरा के अगरतला से एक पाइप लदा ट्रक जा रहा था जम्मू, ट्रक के ऊपर सोए थे 15 मजदूर, अचानक जलालगढ़ थाना की सीमा काली मंदिर के पास पलट गया चलता ट्रक, जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही हो गई मौत, जबकि 5 लोग हो गए बुरी तरह घायल, इस हादसे में मारे गए 8 लोग ही राजस्थान उदयपुर के थे निवासी, जो मजदूरी करने के लिए थे प्रदेश से बाहर, हादसे के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर व्यक्त की शोक संवेदना, साथ ही की मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2-2 लाख रुपए के मुआवजा देने की घोषणा, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा- बिहार के पूर्णिया में सड़क हादसे में उदयपुर के 8 लोगों की मृत्यु का समाचार दुखद, मैं ईश्वर से सभी मृतकों की आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की करता हूं प्रार्थना

Read More »