Day: May 23, 2022

यूपी के पूर्व राज्यपाल का बड़ा बयान

जब कोई सरकार नाकाम हो जाती है तो लोगों को मजहब की अफीम चटाई जाती है- कुरैशी का बड़ा बयान: उत्तरप्रदेश में इन दिनों ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर सियासत गर्म, वहीं सूबे के पूर्व राज्यपाल डॉ अजीज कुरैशी ने मंदिर मस्जिद विवाद को लेकर मोदी सरकार पर साधा जमकर निशाना, कहा- ‘मोदी सरकार कर रही यही इंसानियत को बांटने का काम, जब कोई सरकार नाकाम हो जाती है तो लोगों को मजहब की अफीम चटाई जाती है, ताकि बुनियादी चीजों की न करे कोई मांग, सरकार से लोग रोजगार और सुविधा न मांगे इसलिए लोगों को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है, दुर्भाग्य की बात ये है कि जो हमारे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री हैं, उनकी तरफ से ऐसे लोगों की निंदा करने के लिए नहीं आता एक शब्द,’ वहीं राम मंदिर का जिक्र करते हुए बोले कुरैशी अयोध्या का फैसला आस्था की बुनियाद पर हुआ, कानून के मुताबिक नहीं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर देश की एक बड़ी आबादी मानती है कि कानून के हिसाब से सारे सबूत जो थे, वो मुसलमानों के हक में थे’

Read More »
राजभर ने दिखाए अखिलेश को तेवर

क्या राजभर भी छोड़ेंगे SP का साथ? दिखाए तेवर, कहा- अखिलेश को कमरे से बाहर निकलने की है जरुरत: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुश्किलें नहीं ले रही ख़त्म होने का नाम, सियासी गलियारों में चर्चा सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी छोड़ सकते हैं अखिलेश यादव का साथ, राजभर ने अखिलेश को तेवर दिखाते हुए उन्हें कमरे से बाहर आकर जनता के बीच जाने की दी है सलाह, सोमवार को यूपी विधानसभा के बजट सत्र शुरू होने से पहले मीडिया से बात करते हुए बोले राजभर- ‘सपा के नेता हमसे मिलकर कहते हैं कि जैसे आप घर से निकलकर जनता के बीच में जाते हैं, वैसे ही हमारे नेता को भी कहिए कि वे भी ऐसा करें, अखिलेश यादव को अपने कमरे से बाहर निकलकर जनता के बीच में जाने की है ज़रूरत, उन्हें संगठन को गति देने की है ज़रूरत,’ राजभर के अलावा अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव उनसे अलग होने के दे चुके हैं संकेत तो वहीं हाल ही में जेल से बाहर निकले आजम खान भी सपा प्रमुख से आ रहे हैं नाराज नजर

Read More »
उत्तरप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू

उत्तरप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू, आजम ने ली शपथ, योगी ने किया स्वागत, अखिलेश पर टिकी नजर: उत्तरप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से हुआ शुरू, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण से हुई बजट सत्र की शुरुआत, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने की जमकर नारेबाजी, वहीं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हाल ही में जेल से बाहर निकले आजम खान और उनके बेटे ने ली विधायक पद की शपथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने कक्ष में दिलाई दोनों को शपथ, शपथ ग्रहण के बाद आजम खान सपा विधायको के साथ चले गए सपा विधानमंडल कार्यालय, बजट सत्र के प्रारम्भ होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सदस्यों का किया स्वागत, कहा- ’18वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने जा रहा है, 26 मई को पेश होने वाला बजट यूपी की जनता के हित का होगा, बजट यूपी के लोगों के जीवन में लाएगा परिवर्तन,’ इसी बीच अब सभी की नजरें टिकी अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात पर, दोनों के आमने-सामने होने का सब कर रहे इंतजार

Read More »
आजम खान का बड़ा बयान

मेरी जान को है खतरा, पता नहीं मेरा सफर कहा तक का है- एक बार फिर आजम खान ने दिया बड़ा बयान: समाजवादी पार्टी नेता आजम खान को सता रहा अजीब सा डर, बीते दिनों 27 महीने बाद सीतापुर जेल से बाहर आए आजम खान इन दिनों अपने बयानों को लेकर बने हुए हैं सुर्खियों में, रामपुर से लखनऊ जाते समय आजम खान ने किया बड़ा दावा- ‘मेरी जान को है खतरा’, आजम खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा- ‘जब मुझे जेल में इंस्पेक्टर ये कह सकता है अंडर ग्राउंड हो जाएं आप पर बहुत मुकदमे हैं, ऐसा ना हो कि आपका इनकाउंटर हो जाए, तो आपकी जान खतरे में है, इसलिए पता नहीं मेरा सफर कहा तक का है’, आजम खान के इस बयान के बाद से प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है, सियासी गलियारों में चर्चा है कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान के रिश्तों के बीच में एक दरार आ चुकी है, जो नहीं हो सकती अब किसी भी सूरत में कम

Read More »
पीएम मोदी का जापान दौरा

टोक्यो पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हुआ जोरदार स्वागत, होटल के बाहर जमकर लगे जय श्रीराम के नारे: क्वाड शिखर सम्मेलन में शिरकत करने जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय समय के मुताबिक सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर पीएम मोदी पहुंचे टोक्यो, वहीं एयरपोर्ट से पीएम मोदी सीधे होटल न्यू ओतानी पहुंचे जहां भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का किया जोरदार स्वागत, इस दौरान होटल के बाहर लगने लगे जय श्री राम और मोदी मोदी के नार, दो दिनों के दौरे में पीएम मोदी अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं से करेंगे बात, दो दिनों के दौरे में मोदी तीन बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ भी करेंगे बैठक, इस दौरान पीएम मोदी सॉफ्टबैंक ग्रुप और सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक के अलावा व्यापार जगत के कई दिग्गजों के साथ मुलाकात करेंगे मुलाकात

Read More »