



Day: May 23, 2022



कोविड स्वास्थ्य सहायकों की नौकरी की मांग पर बोले गहलोत- बिना प्रोसीजर नहीं दी जा सकती नौकरी: राजधानी में कोविड स्वास्थ्य सहायकों की स्थायी नौकरी की मांग पर आया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान, सीएम गहलोत ने कहा कि सीएचए को लेकर उनके मन में सहानुभूति है लेकिन बिना कोई प्रोसीजर अपनाए उन्हें नौकरी पर नहीं लगाया जा सकता, सचिवालय में कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सीएम गहलोत ने इस मामले में कहा- ‘हमारे साथी जिन्हें हमने कोरोना काल में लिया था टेम्परेरी बेसिस पर, आज वह धरने पर बैठे हैं, उनके साथ हैं छोटे-छोटे बच्चे भी, यह देखकर होती है तकलीफ, हमने उनसे स्पष्ट कहा कि किसी भी सिस्टम को बिना अपनाएं कैसे लगाई जा सकती नौकरी, अगर उनके पास कोई रास्ता है तो बताएं कि कैसे लग सकती है नौकरी,’ सीएम गहलोत ने कहा- अगर उनकी मांग पर अब उन्हें एक बार फिर लगा भी देंगे तो अगले 10 साल बाद फिर घूमते रहेंगे वो, क्योंकि इन नियमों के तहत उन्हें लगाया गया था टेंपरेरी बेसिस पर ही, उसके तहत उन्हें स्थायी नौकरी में नहीं किया जा सकता है शामिल
23 May 2022
Read More »


विनय कुमार सक्सेना होंगे दिल्ली के नए उपराज्यपाल, खादी और ग्रामोद्योग आयोग चेयरमैन हैं सक्सेना: कई बड़े दिग्गजों को पछाड़ आखिर विनय कुमार सक्सेना बने दिल्ली के नए उपराज्यपाल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आदेश किए जारी, विदेश दौरे से लौटकर रामनाथ कोविंद ने स्वीकार किया था पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल का इस्तीफा, निजी कारणों के चलते बैजल ने लगभग 10 दिन पहले दिया था इस्तीफा, दिल्ली के LG के पद से दिया था इस्तीफा, वहीं विनय कुमार सक्सेना को माना जाता है पीएम मोदी और अमित शाह का करीबी, इससे पहले लक्षद्वीप के प्रशासक प्रभुल्ल पटेल और पूर्व नौकरशाह सुनील अरोड़ा के नामों की चल रही थी चर्चा
23 May 2022
Read More »

तीनों सीटों पर जीतेगी कांग्रेस- पायलट गुट से मंत्री बने हेमाराम का दावा, घोघरा के इस्तीफे पर दिया बड़ा बयान: पायलट गुट के साथ नाराज होकर मानेसर जाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और गहलोत सरकार में मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा- ‘कांग्रेस के नहीं है कोई गुटबाजी और नाराजगी, 10 जून को जब राज्यसभा चुनाव के आएंगे नतीजे और कांग्रेस पार्टी जीत जाएगी राज्यसभा की तीन सीटें, तब हर कोई मान लेगा कि कांग्रेस में न तो कोई गुटबाजी है और न ही है कोई विधायक नाराज,’ वहीं डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा के इस्तीफे पर मंत्री हेमाराम चौधरी ने उठाए सवाल, कहा- ‘घोघरा ने किसको इस्तीफा दिया है? मैंने तो इस्तीफा दिया था विधानसभा अध्यक्ष को, मुख्यमंत्री को तो अधिकार ही नहीं है विधायक का इस्तीफा स्वीकार करने का, विधायक का इस्तीफा तो स्वीकार करता है विधानसभा अध्यक्ष ही,’ चौधरी ने फिर कहा- कांग्रेस में नहीं है कोई विधायक नहीं है नाराज, घोघरा भी नहीं है नाराज
23 May 2022
Read More »

राहुल गांधी न तो राम के हैं और न ही राष्ट्र के- नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर साधा कांग्रेस पर निशाना: लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी नेताओं का पलटवार जारी, मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर साधा राहुल गांधी पर निशाना, सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए बोले मिश्रा- ‘राहुल गांधी ने पहले राम मंदिर पर सवाल उठाया था और अब भारत मां पर उठा रहे हैं सवाल, कांग्रेस भारत को बदनाम करने का नहीं छोड़ती है कोई भी अवसर, इसलिए राहुल गांधी न तो राम के हैं न राष्ट्र के, वे भले ही अपने आपको हिंदू कहें या ब्राह्मण कहते रहें, यह स्थिति राहुल गांधी की है,’ दरअसल लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में “आइडियाज फॉर इंडिया” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बड़ा बयान देते हुए कहा था- ‘संविधान के अनुसार, भारत राष्ट्र नहीं है, इसके बजाय इसे राज्यों के संघ के रूप में किया गया है वर्णित’
23 May 2022
Read More »


राउत की बढ़ी मुश्किलें, सांसद के खिलाफ सोमैया की पत्नी ने दर्ज कराया 100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत बढ़ी मुश्किलें, भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा किरीट सोमैया ने सोमवार को शिवसेना के राज्य सभा सांसद संजय राउत के खिलाफ बाम्बे हाई कोर्ट में 100 करोड़ रुपये का मानहानि का दर्ज कराया मुकदमा, मेधा सोमैया ने कहा था कि- ‘संजय राउत द्वारा लगाए गए आरोप हैं निराधार और अपमानजनक, मेरी छवि खराब करने के लिए वह कर रहे हैं ऐसी बयानबाजी,’ मेधा सोमैया ने शिवसेना सांसद से माफी मांगने की भी कही थी बात और ऐसा ना करने पर राउत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कराने की दी थी चेतावनी, ऐसे में सोमैया की पत्नी ने बाम्बे हाई कोर्ट में शिवसेना सांसद के खिलाफ दर्ज करा दिया है 100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा, दरअसल, संजय राउत ने किरीट सोमैया और उनके परिवार पर लगाया था 100 करोड़ रुपए के टॉयलेट घोटाले का आरोप
23 May 2022
Read More »

मंत्रिपुत्र जोशी के नाम लुकआउट नोटिस जारी तो पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराने के हाइकोर्ट ने दिए आदेश: गहलोत सरकार में मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में बड़ा अपडेट, राजस्थान हाइकोर्ट ने पीड़ित युवती को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने के दिए आदेश, वहीं हाइकोर्ट ने मामले में प्रदेश सरकार और पुलिस कमिश्नर से भी मांगा जवाब, पीड़िता के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में बताया कि रोहित ने लंबे समय तक किया उसका शोषण, आरोपी पक्ष प्रभावशाली है और आरोपी के पिता राज्य सरकार में हैं कैबिनेट मंत्री, पीड़िता अपने माता पिता और दो छोटे भाइयों के साथ रहती है जयपुर में, उसके घर के आसपास अराजक तत्वों को भेजकर दी जा रहीं हैं धमकियां, पीड़िता के पिता ने अधिकारियों से मौखिक रूप से सुरक्षा की लगाई गुहार, लेकिन नहीं हुई कोई कार्रवाई, इस पर जस्टिस बीरेंद्र कुमार की एकलपीठ ने दिए पीड़िता को सुरक्षा देने के आदेश, तो वहीं दूसरी तरफ पूछताछ के लिए पेश नहीं होने और विदेश भागने की संभावना को देखते हुए रोहित जोशी के नाम दिल्ली पुलिस ने जारी किया लुक आउट नोटिस
23 May 2022
Read More »


