Day: May 21, 2022

img 20220521 164833

सीएम गहलोत की भाषा मे बोले खोड़निया- भावुक हैं घोघरा, केस दर्ज होने से हैं नाराज, किया जाएगा सतुंष्ट: डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा द्वारा जिला अध्यक्ष दिनेश खोड़निया पर लगाए आरोपों के खोड़निया ने दिया जवाब, कहा- विधायक घोघरा की ओर से उन पर लगाए गए आरोप हैं सरासर बेबुनियाद और निराधार, वे 40 साल से कर रहे हैं कांग्रेस पार्टी की सेवा, और संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने का किया है काम, वे कांग्रेस पार्टी के प्रति हैं समर्पित और समय-समय पर पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारियों को उन्होंने मन से किया है पूरा, विधायक गणेश घोघरा के आरोपों पर दिनेश खोडनिया ने कहा कि गणेश घोघरा युवा और जोशीले व्यक्ति होने के साथ-साथ हैं भावुक भी, विधायक अपने ऊपर दर्ज मुकदमे से विचलित हैं और इसी कारण से उन्होंने दिया है यह बयान, पूरे मामले से मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा को करवा दिया है अवगत, शीघ्र ही विधायक गणेश घोघरा से समझाइश कर किया जाएगा संतुष्ट

Read More »
असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान

संघी जीनियस पूछ रहे हैं कि बिना बिजली के फव्वारा कैसा?- ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग को लेकर बोले ओवैसी: ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर देशभर में सियासत गर्म, कथित रूप से मस्जिद के वजू खाने में मिले शिवलिंग को लेकर मुस्लिम का दावा, वह शिवलिंग नहीं है फव्वारा, तो हिन्दू पक्ष ने किया इसका विरोध, इस मामले में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘संघी जीनियस पूछ रहे हैं कि बिजली के बिना एक फव्वारा कैसे था? इसे ग्रेविटी कहा जाता है, संभवतः दुनिया का सबसे पुराना कामकाजी फव्वारा 2700 साल पुराना है, प्राचीन रोमन और यूनानियों के पास पहली और छठी शताब्दी ईसा पूर्व के थे फव्वारे, शाहजहां के शालीमार उद्यान में 410 फव्वारे हैं, इन संघियों को विकिपीडिया लिंक के साथ छोड़ना होगा क्योंकि इससे अधिक कुछ भी हो सकता है उनके लिए बहुत जटिल’

Read More »
युवाओं के पार्टी बदलने पर बोले गहलोत

बीजेपी हमारे लोगों को अपना रही है लेकिन कांग्रेस नहीं देती महत्व- युवाओं के पार्टी बदलने पर बोले गहलोत: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने PCC मुख्यालय पहुंच राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर आयोजित प्रार्थना सभा में स्व राजीव गांधी को किये श्रद्धा सुमन अर्पित, इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए बोले सीएम गहलोत- ‘राजीव गांधी ने देखा था 21वी सदी का सपना, उनके कामों को आज भी किय जाता है याद लेकिन दुर्भाग्य से उनके कामों को भुलाने का किया जा रहा है काम, पुरे देश में लगी है आग, भाजपा वाले करते हैं आग लगाने का काम जबकि कांग्रेस करती है आग बुझाने का काम,’ वहीं युवा नेताओं के बीजेपी में शामिल होने को लेकर बोले गहलोत- ‘ये तो चलता रहेगा और लोग आते जाते रहेंगे, कांग्रेस और बीजेपी की सोच में है काफी फर्क, बीजेपी हमारे यहां से गए हुए लोगों को अपना रही है लेकिन कांग्रेस कभी बीजेपी से आए लोगों को नहीं देती महत्व’

Read More »
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

PM मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा राजस्थान विधानसभा चुनाव- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान: राजधानी जयपुर में हुई बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न होने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, अगले साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘राजस्थान में बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ने वाली है चुनाव, केंद्रीय नेतृत्व का फिलहाल राजस्थान पर है पूरी तरह फोकस, ‘ वहीं राजस्थान भाजपा में गुटबाजी से जुड़े सवाल पर बोले पूनियां- ‘गुटबाजी कांग्रेस में है, भाजपा पार्टी के आलाकमान के कहने पर चलने वाली पार्टी है, उस मर्यादा से नहीं जाएगा कोई बाहर, फिलहाल मेरे से भी बड़े नेताओं ने तय कर लिया है कि मोदी जी के नाम पर और मोदी के चेहरे पर पार्टी मिलकर लड़ेगी आगामी चुनाव,’ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का ये बयान उस वक़्त आया है जब पार्टी के अंदर बीजेपी के विभिन्न गुटों में बटें होने की बाते आ रही है सामने

Read More »
img 20220521 130320

केंद्रीय मंत्री रहते मेरी बेटी का नहीं हुआ एडमिशन तो मुख्यमंत्री बनने पर सभी के लिए खोले द्वार: गहलोत: बीते रोज शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में आर्किटेक्चर सम्मेलन में लिया हिस्सा, इस मौके पर सीएम गहलोत ने कहा- ’20 साल पहले जब वो मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने गांव के मास्टर प्लान का देखा था सपना, गांवों में मास्टर प्लान के आधार पर ही होना चाहिए विकास,’ इस दौरान पुरानी घटना का जिक्र करते हुए सीएम गहलोत ने कहा- मेरी खुद की बेटी आर्किटेक्ट है, एक सोच ने मेरा बदल दिया विचार, जब मैं केंद्रीय मंत्री था तो मेरी बेटी को राजस्थान में आर्किटेक्ट के लिए नहीं दिया गया एडमिशन, मुझे कहा गया कि मैं दिल्ली में रहता हूं, मैंने लाख समझाने की कोशिश की, कि मेरा घर जोधपुर में है, निर्वाचन क्षेत्र जोधपुर में है, बस मंत्री होने के नाते मैं दिल्ली में रहता हूं, लेकिन वो नहीं माने, संयोग से 2 साल बाद में मुख्यमंत्री बन गया तब मैंने सबके लिए खोल दिए द्वार,’ सीएम गहलोत ने बताया- मुंबई से मेरी बेटी का फोन आया कि आपको कार्यक्रम में जाना चाहिए, तब मैं कार्यक्रम में आया

Read More »
img 20220521 wa0109

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल ने किया भावुक ट्वीट तो गहलोत-पायलट समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज, सोनिया, प्रियंका सहित कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने ‘वीर भूमि’ पहुंचकर अर्पित की राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, वहीं पिता को याद करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया- ‘मेरे पिता थे एक दूरदर्शी नेता, जिनकी नीतियों से आधुनिक भारत को आकार देने में मिली मदद, वह एक करुणामयी और दयालु व्यक्ति थे और मेरे और प्रियंका के लिए थे एक अद्भुत पिता, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति के मूल्य के बारे में बताया, मैं उनकी कमी महसूस करता हू,’ प्रियंका गांधी ने अपने पिता के बारे में किए गए राहुल गांधी के ट्वीट को किया रिट्वीट, वहीं सीएम गहलोत ने कहा- ‘संचार एवं कम्प्यूटर क्रांति के जनक, पूर्व पीएम, भारत रत्न राजीव गांधी जी पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन,’ तो सचिन पायलट ने कहा- भारत में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की नींव रखने वाले, 21वीं सदी के आधुनिक भारत के शिल्पी पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि, देश को एक नई दिशा देने वाले राजीव जी सदैव रहेंगे हम सभी के प्रेरणास्रोत

Read More »