Day: May 21, 2022

युवक की निर्मम हत्या पर बेनीवाल ने की ये मांग...

नागौर जिले के युवक की निर्मम हत्या पर बेनीवाल ने जताई नाराजगी, तेलंगाना अधिकारीयों को दी चेतावनी: नागौर जिले ताऊसर निवासी नीरज पंवार की हैदराबाद के बेगम बाजार में हुई हत्या, पंवार की निर्मम हत्या पर नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने जताई नाराजगी, सांसद बेनीवाल ने की तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय व पुलिस महानिदेशक को ट्वीट करके घटना में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग, वहीं सांसद ने मामले में को लेकर वहां के स्थानीय अधिकारियों से दूरभाष पर भी वार्ता की, सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘नागौर संसदीय क्षेत्र के ताऊसर निवासी युवक नीरज पंवार की हैदराबाद के बेगम बाजार में हत्या का दु:खद प्रकरण संज्ञान में आया है , मामलें में स्थानीय पुलिस प्रशासन तत्काल हत्यारों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध करें कड़ी कानूनी कार्यवाही, सभी हत्यारों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो जल्द ही मैं करूंगा तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR से से दूरभाष पर बात’

Read More »
img 20220521 wa0212

मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल-गैस के दाम कम करके दी बड़ी राहत, अब राज्य सरकार दे जनता को राहत- राजे: केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों पर एक्साइज ड्यूटी कम करने की घोषणा के बाद शुरू हुई सियासत, जहां सीएम गहलोत ने इसे कांग्रेस के दबाव का बताया असर तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य सरकार से की मांग, कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क 8 रु व 6 रु प्रति लीटर घटाने का निर्णय लेकर देश की जनता को दी है बड़ी राहत, केन्द्रीय उत्पाद शुल्क घटाने से अब देश में पेट्रोल 9.5 रु व डीजल 7 रु प्रति लीटर मिलेगा सस्ता, वहीं उज्ज्वला योजना में 12 सिलेंडर तक 200 रु प्रति गैस सिलेंडर सब्सिडी देने का निर्णय भी लिया है मोदी सरकार ने, जिससे 9 करोड़ माताओं-बहनों को मिलेगी बड़ी सहायता, पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार कोसती रही है केन्द्र को, जबकि केन्द्र सरकार ने दो बार एक्साइज ड्यूटी कर दी है कम, अब राज्य सरकार को भी पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाकर जनता को देनी चाहिए राहत

Read More »
img 20220521 wa0210

पेट्रोल-डीजल के दामों पर कटौती करने पर किरोड़ी मीणा ने जताया पीएम मोदी का आभार तो गहलोत से की मांग: केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों पर एक्साइज ड्यूटी कम करने की घोषणा के बाद अब महंगाई से मिलेगी थोड़ी निजात, ऐसे में दिग्गज बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जताया आभार, तो वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की उत्पाद शुल्क घटाने की मांग, बाबा ने कहा- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों पर एक्साइज ड्यूटी कम कर की पेट्रोल की दर में ₹8 एवं डीजल की दर में ₹7 की कटौती, इसके साथ ही ₹200 प्रति गैस सिलेंडर पर सब्सिडी के इस ऐतिहासिक निर्णय हेतु प्रधानमंत्री जी आपका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद, वहीं दूसरी ओर राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत पेट्रोल डीजल को लेकर जानते हैं सिर्फ राजनीति करना, आप राजनीति ना करके पेट्रोल डीजल के उत्पाद शुल्क को घटाने का करें काम, जिससे प्रदेश की जनता को मिल सके राहत

Read More »
सीएम गहलोत ने साधा केंद्र पर निशाना

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के अभियान के दबाव में मोदी सरकार को कम करने पड़े दाम- गहलोत: केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल डीजल पर घटाई एक्साइज ड्यूटी, केंद्र के इस फैसले पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बोला हमला, ट्वीट कर कहा- ‘कांग्रेस द्वारा देशभर में लगातार मंहगाई के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन एवं “नवसंकल्प शिविर, उदयपुर” में तय किए गए मंहगाई के विरुद्ध जनजागरण अभियान के दबाव से आज केंद्र सरकार को करना पड़ा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला, हालांकि पिछले दो महीने में ही पेट्रोल एवं डीजल के दाम लगभग 10 रुपये प्रति लीटर बढ़े थे, ऐसे में आज की कटौती महज औपचारिकता आती है नजर, यदि केंद्र सरकार सही मायने में आमजन को राहत देना चाहती है तो एक्साइज ड्यूटी को घटाकर यूपीए सरकार के स्तर पर ले जाना चाहिए जिससे डीजल एवं पेट्रोल की कीमतें करीब 70 रुपये प्रति लीटर से भी हो जाएंगी कम और आमजन को मंहगाई से मिल सकेगी राहत’

Read More »
आय से अधिक संपत्ति मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला दोषी करार

आय से अधिक संपत्ति मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला दोषी करार, 26 को मिलेगी सजा: हरियाणा की सियासत से जुडी बड़ी खबर, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की बढ़ी मुश्किलें, आय से अधिक संपत्ति के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने चौटाला को दिया दोषी करार, शनिवार को सुनवाई के दौरान ओम प्रकाश चौटाला कोर्ट रूम में रहे मौजूद, अदालत में पूर्व सीएम की सजा पर 26 मई को होगी बहस, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दो दिन पहले मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद फैसला रख लिया था सुरक्षित, बता दें सीबीआई ने 26 मार्च, 2010 को पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की थी चार्जशीट, जिसमें बताया गया था कि ओपी चौटाला ने 1993 से 2006 के बीच कथित रूप से उनकी वैध आय से काफी अधिक 6.09 करोड़ रुपये की जुटाई है संपत्ति, ये उनकी आय से है कहीं ज्यादा, वहीं चौटाला परिवार इन आरोपों को हमेशा से ही राजनीति से बताता रहा है प्रेरित

Read More »
whatsapp image 2022 05 21 at 6.51.40 pm

सबसे बड़ी खबर- पेट्रोल 9.50 और डीजल 7 रूपये हुआ सस्ता, सिलेंडर पर मिलेंगे 200 रूपये सब्सिडी: कमरतोड़ महंगाई के बीच देश की आज की सबसे बड़ी खबर, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, केंद्र ने एक्साइज ड्यूटी घटाने का लिया फैसला, पेट्रोल से केंद्रीय उत्पाद शुल्क 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर हुए कम, जिसके बाद देश में पेट्रोल 9.50 रूपये और डीजल 7 रूपये हुआ सस्ता, वहीं सालभर में 12 जैसे सिलेंडर पर केंद्र देगी 200 रूपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की घोषणा, कहा- ‘हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर कर रहे हैं कम, इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी, हम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर की देंगे सब्सिडी देंगे,’ इस फैसले के बाद देश में महंगाई होगी कम

Read More »
img 20220521 wa0155

कौन होगा दिल्ली का अगला उप राज्यपाल? पटेल, अरोड़ा, महर्षि या अस्थाना, अगले कुछ दिनों में लगेगी मुहर: बीते सप्ताह निजी कारणों का हवाला देते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अपने पद से दे दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विदेश दौरे से लौटने के बाद सम्भवः आज या कल तक बैजल का इस्तीफा होगा मंजूर करेंगे, इसी बीच अब दिल्ली के नए एलजी को लेकर शुरू हुईं अटकलें, वहीं सूत्रों की मानें तो लक्षद्वीप के मौजूदा प्रशासक प्रफुल्ल पटेल, पूर्व नौकरशाह राजीव महर्षि और सुनील अरोड़ा के अलावा दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के नाम भी हैं चर्चा में, हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद चर्चाओं में आया प्रभुल्ल पटेल का नाम, केजरीवाल ने लिखा था- क्या लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल को दिल्ली का अगला उपराज्यपाल बनाया जा रहा है?’ वहीं पहले राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी और बाद में केंद्र उच्चस्थ पदों पर आसीन रहे पूर्व नौकरशाहों सुनील अरोड़ा और राजीव महर्षि को पहले से माना जाता रहा है एलजी के लिए पीएम की पहली पसंद, खैर किसका लगेगा नंबर, अगले कुछ दिनों में यह तस्वीर होगी साफ

Read More »