



Day: May 20, 2022


अगले 25 वर्षों का लक्ष्य तय करने में जुटी BJP को बहुत उम्मीद व विश्वास से देख रही है देश की जनता- PM मोदी: जयपुर में जारी बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हुआ वर्चुअली सम्बोधन, पीएम मोदी ने कहा- जनसंघ से लेकर हमारी जो यात्रा शुरु हुई और भाजपा के रूप में फली-फूली, पार्टी के इस स्वरूप और विस्तार को देखते हैं तो होता है गर्व तो, इसके निर्माण में खुद को खपाने वाली पार्टी की सभी विभूतियों को मैं आज करता हूं नमन, दुनिया आज भारत को देख रही है बहुत उम्मीदों से, ठीक वैसे ही भारत में भाजपा के प्रति जनता का है एक विशेष स्नेह, देश की जनता भाजपा को बहुत विश्वास से और उम्मीद से देख रही है, देश की जनता की ये आशा-आकांक्षा बढ़ा देती है हमारा दायित्व, आजादी के इस अमृत काम में देश अपने लिए अगले 25 वर्षों के लक्ष्य कर रहा है तय, भाजपा के लिए ये समय है अगले 25 वर्षों के लक्ष्यों को तय करने का, उनके लिए निरंतर काम करने का, हमारा मंत्र है ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास
20 May 2022
Read More »

रेल मंत्री रहते नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू यादव के 17 ठिकानों पर CBI की रेड, तेजस्वी हैं लंदन में: बिहार की सियासत से जुड़ी इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर जिसने मचा दी देशभर के सियासी गलियारों में हलचल, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना, गोपालगंज, दिल्ली, भोपाल समेत 17 ठिकानों पर पड़ी सीबीआई की रेड, सीबीआई की टीम शुक्रवार की सुबह-सुबह 7 बजे सबसे पहले राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंची छापेमारी करने, यह छापेमारी 2004 और 2009 के बीच जब लालू यादव रेल मंत्री थे तब रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने से है संबंधित है, आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद ने रेलवे में नौकरी दिलाने के एवज में ली थी जमीन, राबड़ी देवी के आवास पर जब सीबीआई की टीम पहुंची तो वहां राबड़ी देवी, उनके विधायक पुत्र तेजप्रताप और बेटी मीसा भारती थीं मौजूद, मीसा भारती बाद में नई दिल्ली के लिए हुईं रवाना, लालू के सबसे छोटे बेटे और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव हैं इस समय लंदन में, सूत्रों के अनुसार तेजप्रताप और राबड़ी देवी दोनों से अलग-अलग कमरे में चल रही है पूछताछ,
20 May 2022
Read More »

जेल रिहा हुए आजम खान, दोनों बेटों के अलावा शिवपाल यादव व विधायक मलिक सहित पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता: आखिरकार 27 महीनों बाद आजम खान आज सुबह जेल से हुए रिहा, आजम खान के दोनों बेटों के अलावा प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव और विधायक आशु मलिक रिसीव करने पहुंचे जेल, शिवपाल यादव ने ट्वीट कर कहा- सूबे की अवाम के लिए यह सुखद है कि आजम खान आज होंगे अपने चाहने वालों के बीच, इसके साथ ही शिवपाल ने सीतापुर जेल के लिए निकल जाने की जानकारी देते हुए कहा- यूपी के क्षितिज पर निकल रहा है नया सूरज, सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई को ही जमानत दे दी थी सपा नेता आजम खान को, शाम 5.30 बजे तक आजम की रिहाई के आदेश की सर्टिफाइड कॉपी नहीं पहुंच पाई थी जेल तक, हालांकि, अब सभी की नजर अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव पर, क्या मुलायम या अखिलेश रामपुर जाएंगे आजम खान से मिलने? क्योंकि पिछले 27 महीनों में सपा प्रमुख ने महज एक बार शुरू में सीतापुर जेल में जाकर की थी आजम से मुलाकात, वहीं उनकी रिहाई के लिए सपा नहीं खड़ा कर सकी किसी तरह का कोई आंदोलन
20 May 2022
Read More »


