



Day: May 20, 2022


PM मोदी पर CM गहलोत का पलटवार- 25 साल तो क्या आने वाले समय में 5 साल शासन कर लें तो बड़ी बात: जयपुर में जारी बीजेपी राष्ट्रीय पदाधिकारीयों की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा- आजादी के बाद से ही परिवारवाद और वंशवाद ने देश का किया है कितना भयंकर नुकसान, परिवारवादी पार्टियों ने देश में भ्रष्टाचार को, धांधली को, भाई-भतीजा वाद को, इसी को आधार बनाकर देश का बहुत मूल्यवान समय किया है बर्बाद, लेकिन यह भाजपा है जिसने वंशवाद और परिवारवाद के कीचड़ में भी खिलाया है कमल, इसके साथ ही पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अगले 25 सालों के लिए लक्ष्य निर्धारित करने की दी सलाह, अब पीएम मोदी के बयान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया जोरदार पलटवार, कहा- यह प्रधानमंत्री नहीं उनका घमंड बोल रहा है, पहले 50 साल और अब 25 साल शासन की कर रहे हैं बात, अब आने वाले समय में 5 साल शासन कर ले तो भी बड़ी बात, जनता समझ रही है सब, वह कर देगी सब फैसला, भाजपा ने चिंतन शिविर से घबराकर जयपुर में आयोजित की है ये बैठक, आने वाले दिनों में जनता कर देगी इनका हिसाब
20 May 2022
Read More »

रोहित जोशी बोला- सहमति से बनाए सम्बंध, शादी करना चाहता था लेकिन राजी नहीं थे पिता, हनीट्रैप में फंसाया: गहलोत सरकार में मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका, रोहित ने याचिका में खुद के खिलाफ दर्ज रेप के मामले को बताया हनीट्रैप, दिल्ली सदर बाजार थाने में दर्ज FIR को रद्द करने की गुहार लगाते हुए याचिका में कहा- अक्टूबर 2020 में फेसबुक के जरिए उसकी हुई थी युवती से दोस्ती, युवती ने भेजा था उसे दोस्ती का प्रस्ताव, जिसे रोहित ने कर लिया था स्वीकार, जनवरी 2021 से दोनों हैं एक-दूसरे के संपर्क में, सवाई माधोपुर में पहली बार आपसी सहमति से दोनों के बीच बने थे संबंध, सवाई माधोपुर से शुरू हुई रिलेशनशिप के दौरान युवती ने लिए उससे कई गिफ्ट भी, इसके बाद फरवरी 2022 में ब्लैकमेल कर जयपुर में लिव-इन रहने और पत्नी से तलाक का बनाया दबाव, रोहित ने कोर्ट को बताया कि वह युवती से करना चाहता था शादी लेकिन पिता नहीं हुए राजी, उसे नहीं पता था कि युवती उसे फंसा रही है, FIR दर्ज कराकर उसे पत्नी और बेटी से अलग करना चाहती है युवती
20 May 2022
Read More »




विरोध का डर या कुछ और…? राज ठाकरे ने रद्द किया अयोध्या दौरा, 22 मई को पुणे में करेंगे खुलासा: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने 5 जून को होने वाली अपनी अयोध्या यात्रा को किया स्थगित, ट्वीट कर कहा कि वह 22 मई को पुणे में अपनी रैली में इस पर साझा करेंगे अधिक जानकारी, राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने किया था विरोध, मांग की थी कि महाराष्ट्र मनसे प्रमुख ठाकरे अयोध्या आने से पहले उत्तर भारतीयों को ‘‘अपमानित’’ करने के लिए मांगें माफी, इससे पहले 17 अप्रैल को ठाकरे ने पुणे में घोषणा की थी कि वह भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए 5 जून को जाएंगे अयोध्या, अब ठाकरे के अयोध्या दौरा रद्द करने के बाद सियासी गलियारों में उठे सवाल, क्या यूपी में होने वाले विरोध से डर गए राज ठाकरे या उन्होंने की है कोई दूसरी प्लानिंग? इन सभी बातों का जवाब मिलेगा आगामी 22 मई को, अयोध्या दौरा कैंसल करने के बाद राज ठाकने ने 22 मई को पुणे में बुलाया है सभी कार्यकर्ताओं को, जहां राज ठाकरे करने जा रहे हैं एक सभा, माना जा रहा है इस सभा में वे अयोध्या दौरे के रद्द करने को लेकर तोड़ सकते हैं चुप्पी
20 May 2022
Read More »


मुख्यमंत्री गहलोत ने की पंजाब के सीएम भगवंत मान से फोन पर बात, पानी की इन समस्या के लिए किया निवेदन: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज फोन पर पंजाब के सीएम भगवंत मान से की बात, जानकारी देते हुए सीएम गहलोत ने किया ट्वीट, कहा- ‘पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से पंजाब में क्षतिग्रस्त सरहिंद फीडर के मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाने हेतु की फोन पर बात, उन्हें इस क्षतिग्रस्त हिस्से के कारण राजस्थान में आ रहीं परेशानियों से करवाया अवगत, भगवंत मान से इस मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करवाने के लिए किया निवेदन, सरहिंद फीडर (पंजाब) एवं इन्दिरा गांधी फीडर का कॉमन पटडा 1 अप्रेल को बुर्जी 238 पर हुआ था क्षतिग्रस्त, इंदिरा गांधी नहर परियोजना में 60 दिन की नहरबंदी के बाद 21 मई से शुरू करना था पानी, लेकिन इस क्षति के कारण नहीं हो सका है यह शुरू यह शुरू, भीषण गर्मी में पेयजल की जरूरतों को देखते हुए शीघ्रता से इस काम को करवाया जाए पूर्ण, क्योंकि इससे राजस्थान के 10 जिलो के करीब पौने दो करोड़ लोगों को करवाया जाता है पेयजल उपलब्ध,’ इस पर भगवंत मान ने सीएम गहलोत को किया पूरा आश्वस्त
20 May 2022
Read More »

चिंतन शिविर को पीके ने बताया फ्लॉप, गुजरात और हिमाचल चुनाव में कांग्रेस की हार का किया दावा: हाल ही में उदयपुर में हुए कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर को लेकर प्रमुख चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दिया बड़ा बयान, सीधे-सीधे चिंतन शिविर को असफल करार देते हुए पीके ने कहा- मुझे बार-बार उदयपुर चिंतन शिविर के परिणाम पर टिप्पणी करने के लिए है कहा गया, मेरे विचार से यह यथास्थिति को बढ़ाने और कांग्रेस नेतृत्व को कुछ समय देने के अलावा कुछ भी सार्थक हासिल करने में रहा है विफल, कम से कम गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनावी हार तक,’ पिछले दिनों कांग्रेस के साथ प्रशांत किशोर की लंबी चली बातचीत रही थी बेनतीजा, तब पीके ने कांग्रेस को लेकर कहा था- मैं देखता हूं कि कांग्रेस के लोगों में एक समस्या है, वे मानते हैं कि हमने लंबे समय तक देश में शासन किया है और जब लोग नाराज होंगे तो खुद ही सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और फिर हम आ जाएंगे, वे कहते हैं कि आप क्या जानते हैं, हम सब कुछ जानते हैं और लंबे समय तक सरकार में रहे हैं.’
20 May 2022
Read More »


