Day: May 19, 2022

पेरारिवलन की रिहाई पर सीएम गहलोत ने उठाए सवाल

दुर्भाग्यपूर्ण है राजीव गांधी की हत्या के दोषी की रिहाई, केंद्र सरकार की कमजोर पैरवी का है नतीजा- गहलोत: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के दोषी पेरारिवलन की रिहाई पर लगी सुप्रीम कोर्ट की मुहर, जेल से बाहर आने के बाद पेरारिवलन का किया गया स्वागत, 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में हुई थी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या, 11 जून 1991 को पेरारिवलन हुआ था गिरफ्तार, उस पर बम धमाके में काम आई 8 वोल्ट की बैटरी खरीद कर हमले के मास्टरमाइंड शिवरासन को देने का दोष हुआ था साबित, लेकिन बीते रोज बुधवार को दोषी पेरारिवलन को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पेरारिवलन की सजा कर दी खत्म, इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा- दुर्भाग्यपूर्ण है पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के दोषी पेरारिवलन की रिहाई, यह तमिलनाडू के राज्यपाल की ओर से राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई की सिफारिश करने और केन्द्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में बेहतर पैरवी न करने का है परिणाम, इस निर्णय से आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में है दुख और रोष

Read More »
हार्दिक पटेल को लेकर जगदीश ठाकोर ने किया खुलासा

हार्दिक ने अब तक जो कुछ भी कहा उसका मजमून सत्तारूढ़ बीजेपी द्वारा किया गया था तैयार- ठाकोर: हार्दिक पटेल के कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने किया बड़ा दावा, ठाकोर ने हार्दिक पटेल के पार्टी छोड़ने के कदम बताया बिलकुल सही और किया दावा- हार्दिक पटेल ने इसलिए उठाया ये कदम क्योंकि उन्हें डर था कि उनके खिलाफ दर्ज देशद्रोह के मामलों में उन्हें जाना पड़ सकता है जेल,’ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठकोर ने आरोप लगाया- हार्दिक पटेल ने दिन में संवाददाता सम्मेलन के दौरान जो कुछ भी कहा और जो कुछ उनके त्याग पत्र में लिखा था उसका मजमून सत्तारूढ़ बीजेपी द्वारा किया गया था तैयार, पार्टी ने उन्हें हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बनाया था स्टार प्रचारक, सिर्फ इतना ही नहीं, उन्हें हेलीकॉप्टर और विमानों में यात्रा करने की भी दी गई थी सुविधा, राष्ट्रीय स्तर की पार्टी की प्रमुख बैठकों के दौरान उन्हें दिया जाता था हमेशा महत्व, हार्दिक पटेल पिछले कुछ समय से थे बीजेपी के संपर्क में और वो जल्द ही होंगे बीजेपी में शामिल’

Read More »
मान ने की शाह से मुलाकात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, प्रदेश के लिए मांगी अतिरिक्त सुरक्षा: ऑपरेशन ब्लू स्टार की 38वीं वर्षगांठ से पहले सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट, वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, दोनों नेतों के बीच करीब 20 से 25 मिनट तक हुई मुलाकात, शाह से मुलाकात के बाद बोले मान- ‘केंद्र ने हमें कल अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां पंजाब में आंतरिक सुरक्षा के लिए दी है और आज हमने की है 10 और कंपनियों की मांग, जिसे गृहमंत्री ने किया स्वीकार, क़ानून व्यवस्था को लेकर पटियाला में जो घटना हुई, इसपर विस्तार से बात हुई, पार्टी से ऊपर उठकर राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में किया जाएगा सहयोग, हमने ड्रोन रोधी तकनीक (एंटी ड्रोन सिस्टम) की केंद्र से की है मांग, जिसके लिए शाह ने कहा- ‘हम राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर मिलकर करेंगे काम’, दोनों दिग्गज नेताओं के बीच भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में बासमती फसल और पंजाब कोटा के मुद्दे सहित कई अन्य मामलों पर भी हुई चर्चा

Read More »
नड्डा के स्वागत में एकजुटता का संदेश

नड्डा के सामने प्रदेश भाजपा ने दिया एकजुटता का संदेश, राजे, कटारिया और पूनियां एक साथ बैठे गाड़ी में: भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी सम्मेलन में शामिल होने जयपुर पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे प्रदेश भाजपा के दिग्गजों ने दिया एकजुटता का संदेश, जेपी नड्डा के साथ एक ही कार में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, गुलाबचंद कटारिया और सतीश पूनियां एक साथ हुए रवाना, कार में जेपी नड्डा आगे की सीट पर तो पीछे की सीट पर मैडम राजे, कटारिया और पूनिया बैठे दिखे साथ-साथ, यही नहीं इस दौरान वसुंधरा राजे और सतीश पूनियां के चेहरों पर मुस्कुराहट के साथ दोनों के बीच आपस में चर्चा होती भी देखी गई, एक दूसरे के घुर विरोधी माने जाने वाले मैडम राजे और पूनियां का यूं एक साथ दिखना सियासी गलियारों में बना चर्चा का विषय, एयरपोर्ट पर दिखे इस अजब नजारे को कैप्चर करने में जुटा हर कोई, इसके साथ जेपी नड्डा ने भी तीनों को दी समान तवज्जो, जिससे गया पार्टी में एक सुखद संदेश

Read More »
माथुर का बड़ा बयान

कांग्रेस करे चिंता शिविर, दो-चार नेता बचे हैं पार्टी में उनकी भी जल्द मिल सकती है सूचना- माथुर का बड़ा बयान: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने जयपुर में जुटा पार्टी का कुनबा, इसी बीच जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद ओम प्रकाश माथुर ने दिया बड़ा बयान, सीएम गहलोत द्वारा बीजेपी और मोदी सरकार पर दिए बयान के जवाब में माथुर ने कहा- कांग्रेस को चिंतन नहीं बल्कि करना चाहिए चिंता शिविर, कांग्रेस खुद के कुनबे को तो संभाल नहीं पा रही, जबकि सीएम अशोक गहलोत बीजेपी पर बयानबाजी करने से नहीं आते बाज, कांग्रेस को इस बात की चिंता करना चाहिए कि कई युवा नेता पार्टी छोड़कर क्यों जा रहे हैं, ऐसा भी हो सकता है कि जल्द कांग्रेस में बचे हुए दो चार और नेता भी छोड़कर चले जाएं पार्टी, उनके बारे में भी जल्द ही आपको मिल सकती है सूचना

Read More »
शफीकुर्रहमान बर्क का बड़ा बयान

ज्ञानवापी मस्जिद पर कब्जा नहीं करेंगे बर्दास्त, सील किया तो कई जाने कुर्बान जाएंगी- सपा नेता का बड़ा बयान: वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर देश की सियासत गर्म, ज्ञानवापी मामले पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद अब उनकी पार्टी के एक और नेता ने इस मामले में दिया बड़ा बयान, अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले संभल से सपा नेता शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा- ‘ज्ञानवापी मस्जिद पर कब्जा हम नहीं करेंगे बर्दास्त, अगर ज्ञानवापी को किया जाएगा सील तो कई जाने कुर्बान जाएंगी,’ वहीं शफीकुर्रहमान बर्क ने पत्रकार के ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने वाले सवाल का जवाब देते हुए कहा- ‘ये है बिल्कुल झूठ, ये सरकार की पॉलिसी मुल्क के खिलाफ है, मुस्लमानों के खिलाफ फैलाई जा रही है नफरत’

Read More »
मैडम राजे ने किया नड्डा का स्वागत

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे जयपुर, 3 दिवसीय बैठक में लेंगे हिस्सा, मैडम राजे ने किया स्वागत: भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे जयपुर, सूबे की पूर्व मुख्यम्नत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने एयरपोर्ट पर किया जेपी नड्डा का स्वागत, इस दौरान प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज नेता रहे एयरपोर्ट पर मौजूद, स्वागत समारोह के बाद जेपी नड्डा सड़क मार्ग से होटल लीला के लिए हुए रवाना, इस दौरान जेपी नड्डा के स्वागत के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कई जगह बनाए स्वागत द्वार, आपको बता दें कि जेपी नड्डा राजधानी जयपुर में भाजपा की 19 से 21 मई तक राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक की करेंगे अध्यक्षता, जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष की मौजूदगी में 19 से 21 मई तक राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों व संगठन महामंत्रियों की बैठक में देशभर के 132 प्रमुख नेता होंगे शामिल, वहीं इस बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 मई को वर्चुअली करेंगे संबोधित

Read More »
किरोड़ी-बेनीवाल के खिलाफ CID CB ने दिए ये आदेश

2019 अलवर मामले में CID-CB ने किरोड़ी, बेनीवाल और गोपीचंद मीणा सहित 2 दर्जन लोगों को माना दोषी: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, अलवर के थानागाजी में हुई सामूहिक गैंगरेप की घटना को लेकर CID-CB ने दो सांसद और एक विधायक सहित दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ चालान पेश करने के आदेश किए जारी, गैंगरेप की घटना के विरोध में 15 मई 2019 को सांसद किरोड़ी लाल मीणा, हनुमान बेनीवाल और विधायक गोपीचंद ने संत सुंदर दास स्मारक पर की थी विरोध सभा, साथ ही बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकने, राजकार्य में बाधा, सरकारी और रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिसकर्मियों पर पथराव करने के मामले में सीआईडी सीबी के एसपी शरद चौधरी ने राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा, सांसद हनुमान बेनीवाल और विधायक गोपीचंद मीणा सहित दो दर्जन लोगों को माना है दोषी, इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक जीआरपी अजमेर को चालान पेश करने के दिए हैं आदेश, अब जांच अधिकारी को 15 दिन में चालान पेश कर रिपोर्ट भेजनी होगी पुलिस मुख्यालय

Read More »