



Day: May 19, 2022


केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका, ‘मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजन को किया रद्द: दिल्ली सरकार से जुड़ी बड़ी खबर, दिल्ली है कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल सरकार को दिया बड़ा झटका, कोर्ट ने राशन की होम डिलीवरी के लिए लाइ गई केजरीवाल सरकार की बहुप्रतीक्षित योजना ‘मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना’ को कर दिया है रद्द, हाई कोर्ट ने कहा- ‘दिल्ली सरकार घर-घर राशन पहुंचाने के लिए ला सकती है दूसरी योजना, लेकिन यह केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले अनाज से नहीं चला सकती है यह योजना’, दिल्ली सरकारी राशन डीलर्स और दिल्ली राशन डीलर्स यूनियन ने योजना का विरोध करते हुए खटखटाया था हाई कोर्ट का दरवाजा, इस मामले में कोर्ट ने जनवरी में फैसला रख लिया था सुरक्षित, इससे पहले दिल्ली के एलजी अनिल बैजल ने आम आदमी पार्टी सरकार की घर घर राशन योजना पर लगा दी थी रोक
19 May 2022
Read More »


34 साल पुराने मामले में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को लगा झटका, SC ने सुनाई एक साल की सजा: पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान एवं दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू को लगा बड़ा झटका, 34 साल पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई 1 साल कैद की सजा, जानकारी के अनुसार साल 1988 का है ये मामला, जिसमें नवजोत सिद्धू और गुरनाम सिंह के बीच हुई थी हाथापाई, पिटाई के बाद एक बुजुर्ग की हो गई थी मौत, पुलिस ने इस पूरी घटना में नवजोत सिंह सिद्धू और उनके दोस्त रुपिंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला किया था दर्ज, पहले सिद्धू को 1000 रुपये जुर्माने की मिली थी सजा, इसी साल मार्च के महीन में सुप्रीम कोर्ट ने 34 साल पुराने रोड रेज केस में सिद्धू की सजा बढ़ाने की पीड़ित परिवार की पुनर्विचार याचिका पर दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद रख लिया था फैसला सुरक्षित, जिसके बाद आज गुरूवार को अपना फैसला सुनाते हुए नवजोत सिंह सिद्धू को सुनाई है 1 साल की सजा
19 May 2022
Read More »

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में सुनील जाखड़ हुए पार्टी में शामिल, कांग्रेस पर साधा निशाना: कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आज गुरूवार को पंजाब के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ ने हुए बीजेपी में शामिल, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुनील जाखड़ को दिलाई पार्टी की सदस्य्ता, जाखड़ के बीजेपी में शामिल होने पर बोले नड्डा- ‘सुनील जाखड़ का बीजेपी में है स्वागत, राष्ट्रवादी ताकतों का पंजाब में मजबूत होना है आज की आवश्यकता,’ वहीं बीजेपी में शामिल होने के बाद सुनील जाखड़ ने भाजपा आलाकमान को दिया धन्यवाद तो कांग्रेस पर साधा निशाना- ‘आज परिवार से नाता तोड़कर मैं यहां इसलिए आया हूं क्योंकि सुनील को इसलिए कटघरे में खड़ा किया क्योंकि उसने जाति-धर्म के नाम पर पंजाब को तोड़ने पर किया था विरोध, मुझे लगता है कि पंजाब एक सूबा है, जिसने देश के लिए दिया है अहम योगदान, एक व्यक्ति के बोलने से संबंध नहीं तोड़ सकते’
19 May 2022
Read More »

लालू की बेटी मीसा भारती संभालेगी RJD की कमान! जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ का बड़ा दावा: बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने किया बड़ा दावा, RJD पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक के बाद दानिश रिजवान ने किया दावा- ‘आने वाले समय में मीसा भारती संभालेंगी आरजेडी की कमान’, दानिश रिजवान से जब पूछा गया सवाल कि क्या मीसा भारती आरजेडी का कमान संभालेंगी? तो इसका जवाब देते हुए बोले रिजवान- ‘एकदम… कम से कम एक पढ़े-लिखे विपक्ष से तो होगा सामना, डॉक्टर हैं वो, बिहार की उन्हें सूझबूझ है, तेजस्वी यादव घूम-घूम कर कहते हैं कि पिता जी ने गलती की माफ कर दीजिए, लेकिन मीसा भारती कम से कम माफी तो नहीं मागेंगी, वो पढ़ी लिखी महिला हैं हम उनका करते हैं स्वागत’
19 May 2022
Read More »

अति उत्साह में SDM को किसी ने बंद कर दिया, FIR हुई तो दे दिया इस्तीफा, करेंगे समझाइश- घोघरा पर गहलोत: डूंगरपुर विधायक द्वारा अधिकारियों को बंद करने की घटना को सीएम गहलोत ने दिया अति उत्साह का नाम देकर किया गणेश घोघरा का बचाव, पीसीसी में पत्रकारों से वार्ता में बोले गहलोत- – ‘नौजवान साथी है हमारा वो, भावुक आदमी है, अपनी जनता के लिए करता है संघर्ष, उनकी करनी चाहिए तारीफ, जो जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाएगा वहीं तो मन जीतेगा, डूंगरपुर में घटना दूसरी हो गई और अति उत्साह में SDM को किसी ने कर दिया बंद, अब राजस्थान में कानून का राज रहना चाहिए इसीलिए दर्ज हो गई FIR, गणेश घोघरा को खुद पर और कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज होने के कारण हुआ होगा फील, इसी कारण जोश में इस्तीफा देने की बात घोघरा ने ककह दी होगी, उनकी समझाइश करेंगे, वह नौजवान साथी हैं, अच्छे व्यक्ति हैं, मैं उम्मीद करता हूं कि बन जाएगी नॉर्मल स्थिति, आपका मुख्यमंत्री है गांधीवादी नेता तो एसडीएम को बंद करने वाला काम तो गांधीवादी है नहीं, अति उत्साह में कोई कार्रवाई कार्यकर्ताओं ने कर ली होगी
19 May 2022
Read More »

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पंजाब के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ आज बीजेपी में होंगे शामिल: हार्दिक पटेल के इस्तीफे के दूसरे दिन कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ होंगे बीजेपी में शामिल, आज दोपहर 1:30 बजे जेपी नड्डा के नेतृत्व में करेंगे भाजपा की सदस्यता ग्रहण, कल दिल्ली में जाखड़ ने की थी अमित शाह से मुलाकात, 14 मई को जाखड़ ने कांग्रेस को कहा था गुड़ बाय, जिसके बाद से ही कयास लगने हो गए थे शुरू की जाखड़ जा सकते है बीजेपी में , 14 मई को कांग्रेस के चिंतन शिविर के दौरान सुनील जाखड़ ने फेसबुक पेज पर लाइव आ कर कांग्रेस और पंजाब कांग्रेस के कई नेताओ पर लगाए थे आरोप, हाल ही में अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए सभी पदों से कांग्रेस ने हटा दिया गया था जाखड़ को
19 May 2022
Read More »

आजम खान को बड़ी राहत, 89वें मुकदमें में भी मिली अंतरिम जमानत, अब जल्द जेल से बाहर आएंगे सपा नेता: समाजवादी पार्टी से विधायक आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, सर्वोच्च न्यायालय ने आजम खान को दे दी है अंतरिम जमानत, रामपुर के कोतवाली पुलिस स्टेशन से जुड़े एक मामले में कोर्ट ने खान को दी अंतरिम जमानत, साथ ही शीर्ष अदालत ने छूट दी है कि सपा नेता संबंधित कोर्ट में दो सप्ताह में नियमित जमानत के लिए भी कर सकेंगे आवेदन, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सक्षम कोर्ट की तरफ से नियमित जमानत मिलने तक जारी रहेगी अंतरिम जमानत, इसके साथ ही दो साल से सीतापुर जेल में बंद आजम खान के बाहर आने की अब बढ़ गई है सम्भावना, आजम खां के खिलाफ दर्ज कुल 89 में से 88 मामलों में पहले ही मिल चुकी है जमानत, यदि आजम के खिलाफ कोई नया मामला दर्ज नहीं होता है तो जेल से बाहर आने में नहीं है कोई बाधा
19 May 2022
Read More »



