Day: May 17, 2022

श्रीलंका में कभी भी थम सकते हैं गाड़ियों के पहिए

श्रीलंका में कभी भी थम सकते हैं गाड़ियों के पहिए, खुद प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने की खुद इसकी पुष्टि: श्रीलंका के हालात अब हो चले हैं बद से बदतर, देश में खत्म हो गया है पेट्रोल, साथ ही विदेशी मुद्रा भंडारण भी हो चुका है खत्म, श्रीलंका के पास नहीं बचे हैं इतने पैसे कि वो विदेश से तेल जैसे जरूरी सामानों को खरीद सके, पेट्रोल पंप पर लगी गाड़ियों की लंबी कतार आज से हो जाएंगी बेमतलब, क्योंकि पूरे श्रीलंका में अब नहीं बचा है एक बूंद भी पेट्रोल, 15 घंटे की बिजली कटौती और जबरदस्त महंगाई ने लोगों का जीना कर दिया है मुश्किल, खुद प्रधानमंत्री रानिल विक्रम सिंघे ने की देश के वर्तमान हालातों की पुष्टि तो वहीं प्रधानमंत्री सिंघे को देश का खर्च चलाने के लिए 2.4 ट्रिलियन श्रीलंकाई रुपये की है जरूरत, जबकि सरकार को मिलने वाला राजस्व मात्र 1.6 ट्रिलियन श्रीलंकाई रुपये ही है, इसकी भरपाई के लिए श्रीलंका की संपत्तियों को बेचने तक की आ गई है नौबत

Read More »
पीएम मोदी ने योगी के मंत्रियों को दिया जीत का मंत्र

अब आराम का वक्त नहीं, जनता का दिल जीतना है- मोदी ने योगी के मंत्रियों को दिया 2024 की जीत का मंत्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगाहें जा टिकी है 2024 लोकसभा चुनाव पर, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी सियासी दलों के लिए उत्तरप्रदेश है बहुत बड़ा राज्य, इसी कड़ी में सोमवार को उत्तरप्रदेश पहुंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मंत्रियों से मुलाकात, इस दौरान पीएम मोदी ने योगी सरकार के मंत्रियों को दिया वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने का मंत्र, कहा- ‘अब आराम का वक्त नहीं है, जनता का दिल जीतना है, जनसेवा को ध्येय बना लें, भाजपा के संकल्प पत्र के वादों को पूरा करें और उनके प्रति जवाबदेह बनें, घर-परिवार के लोगों को साथ न रखें और भ्रष्टाचार पर हर हाल में लगाएं लगाम, जिस तरह योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने जनता का परम विश्वास किया है हासिल, उसी तरह आप जनसेवा का मंत्र लेकर करें काम, आप सब लोगों का मकसद होना चाहिए कि कैसे जनता तक आपके विभाग की योजनाओं का मिले लाभ, न कोई भूखा रहे न कोई बीमार रहे…’

Read More »
वो शिवलिंग नहीं, फव्वारा है- ओवैसी

मैं बोलता हूं क्योंकि केवल अल्लाह से डरता हूं, किसी मोदी-योगी से नहीं, वो शिवलिंग नहीं, फव्वारा है- ओवैसी: वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद सुर्वे के आखिरी दिन हिंदू पक्ष ने किया बड़ा दावा, मस्जिद के वजू खाने में मौजूद है 12 फीट और 8 इंच लंबा शिवलिंग, शिवलिंग मिलने के दावे के बीच कोर्ट ने दिया वजू खाने को सील करने का आदेश, वहीं इस पुरे मामले को लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, ट्वीट करते हुए कहा- ‘अगर इतिहास की बात करना है तो बात निकली है तो दूर तलक जाएगी, बेरोजगारी, महंगाई, वगैरह के जिम्मेदार औरंगजेब ही हैं… प्रधानमंत्री मोदी नहीं, औरंगजेब ही हैं,’ अगले ट्वीट में ओवैसी ने शिवलिंग होने के दावे पर पर सवाल खड़े करते हुए कहा- ‘मस्जिद कमेटी ने बताया कि वो शिवलिंग नहीं, फव्वारा था, अगर शिवलिंग मिला था तो कोर्ट के कमिश्नर को बतानी चाहिए थी ये बात, ज्ञानवापी मस्जिद के मुद्दे पर बोलने पर लोग मुझसे करते हैं सवाल, लेकिन मैं बोलूंगा क्योंकि मैंने अपना ‘जमीर’ नहीं बेचा है, और न ही कभी ऐसा करूंगा, मैं बोलता हूं क्योंकि मैं केवल अल्लाह से डरता हूं, किसी मोदी या योगी से नहीं’

Read More »
img 20220517 092610

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम के दिल्ली, चैन्नई सहित 11 ठिकानों पर CBI की रेड: तीन दिवसीय कांग्रेस चितंन शिविर से नव संकल्प लेकर लौटे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व वित्त मंत्री को मोदी सरकार का झटका, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के घरों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (कCBI) की पड़ी रेड, पी चिदंबरम के दिल्ली एवं चेन्नई सहित देश में 11 ठिकानों पर पड़ी है सीबीआई की यह रेड, आज अलसुबह 6बजे से कांग्रेस नेता के 11 ठिकानों पर जारी है CBI की रेड, सूत्रों की मानें तो पी चिदम्बरम के बेटे कीर्ति चिदंबरम से जुड़े एक मामले में पड़ी है सीबीआई की रेड

Read More »