



Day: May 17, 2022


घूस लेकर चीनी नागरिकों को वीजा दिलवाने के आरोप में पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम पर केस हुआ दर्ज: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे और सांसद कार्ति चिदंबरम सहित 5 लोगों के खिलाफ चीनी कंपनियों में कार्यरत चीनी नागरिकों को अवैध वीजा दिलवाने के मामले में CBI ने किया केस दर्ज, चीनी कंपनियों में कार्यरत चीनी नागरिकों से घूस लेकर गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित सीमा से ज्यादा लोगों को प्रोजेक्ट वीजा उपलब्ध कराते थे आरोपी, वह भी उस समय जब कार्ति चिदंबरम के पिता पी चिदंबरम थे केंद्र में मंत्री, यानी पिता के पद का इस्तेमाल करते हुए कार्ति चिदंबरम ने चीन नागरिकों से कथित तौर पर 50 लाख रुपये घूस लेकर उपलब्ध कराया वीजा, अधिकारियों ने बताया कि कार्ति पर 2011 में 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के बाद चीनी नागरिकों को वीजा दिलवाने का है आरोप, प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आज सुबह सीबीआई के दल ने दिल्ली और चेन्नई में चिदंबरम पिता-पुत्र के आवास समेत देश के कई शहरों में 10 ठिकानों पर एक साथ की थी छापेमारी, भास्कररमन के कंप्यूटर की हार्ड ड्राइव से 50 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन के कुछ दस्तावेज मिले थे CBI को
17 May 2022
Read More »

पूनियां हत्याकांड में बॉडी डिस्पोज के नोटिस पर भड़के बेनीवाल, हजारों समर्थकों के साथ किया जयपुर कूच: नमक कारोबारी जयपाल पूनिया हत्याकांड के विरोध में जबरदस्त गरमाई प्रदेश की सियासत, नावां में आज तीसरे दिन के धरने के दौरान प्रशासन ने परिजनों को बॉडी डिस्पोज का दिया नोटिस, इस पर नाराज हुए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- हिम्मत है तो करके दिखाएं बॉडी डिस्पोज, जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी धरना रहेगा जारी, इसके बाद RLP सुप्रीमो बेनीवाल ने सरकार और प्रशासन को सभी मांगें मानने के लिए आधे घंटे का दिया अल्टीमेटम, जैसे ही आधे घंटे का समय पूरा हुआ बेनीवाल ने मंच पर सभी से चर्चा कर समर्थकों के साथ जयपुर कूच का कर दिया एलान, शाम 5.15 बजे सांसद बेनीवाल के नेतृत्व में आरएलपी व भाजपा नेताओं ने जयपुर के लिए कर दिया कूच, इस दौरान RLP सुप्रीमो बेनीवाल ने सीएम आवास को घेरने की दी है चेतावनी, मिली जानकारी के अनुसार हनुमान बेनीवाल के साथ जयपुर कूच के इस काफिले में सैंकड़ो गाड़ियों में काफी संख्या में कार्यकर्ता हैं मौजूद, जल्द ही जयपुर पहुंचने वाला है सांसद बेनीवाल का काफिला
17 May 2022
Read More »


85 हजार शिक्षकों को बड़ा झटका, तृतीय श्रेणी शिक्षकों को फिर से करना होगा तबादले के लिए आवेदन: लम्बे समय से तबादलों की बाट जोह रहे 85 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, अब इन तृतीय श्रेणी शिक्षकों को एक बार फिर से तबादलों के लिए करना पड़ेगा आवेदन, शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया- ‘तबादलों के लिए नीति बनाकर शिक्षा विभाग की ओर से भेज दी गई है मुख्य सचिव को, अब मुख्य सचिव की अप्रूवल मिलने के साथ ही तबादलों की कार्रवाई को दिया जाएगा अंजाम, लेकिन नई तबादला नीति के तहत तृतीय श्रेणी शिक्षकों से फिर से मांगे जाएंगे आवेदन, नई शिक्षा नीति के तहत ही जो उसके अंतर्गत आएगा उसको तबादलों में दी जाएगी राहत, जब स्थांतरण से रोक हटेगी तब कर दिए जाएंगे शिक्षकों के तबादले भी,’ 2018 में गहलोत सरकार के गठन से करीब तीन साल के लम्बे इंतजार के बाद गहलोत सरकार ने अगस्त 2021 को तृतीय श्रेणी शिक्षकों से तबादलों के लिए आमंत्रित किए थे आवेदन, 8 अगस्त से 25 अगस्त तक करीब 85 हजार शिक्षकों ने तबादलों के लिए किए थे आवेदन
17 May 2022
Read More »

नकल विरोधी कानून के बाद भी कौनसा गिरोह है जो हर परीक्षा का पेपर करता है आउट, CBI करे जांच- बेनीवाल: Jen, लाइब्रेरियन, REET और अब कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का हुआ पेपर आउट, ऐसे में युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने उठाई CBI जांच की मांग, कहा- कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो जाना इस बात की और इंगित कर रहा है की राजस्थान सरकार और उसके जिम्मेदार एक भी भर्ती परीक्षा को पारदर्शी रूप से करवाने में रहे हैं नाकाम, सरकार में बैठे जिम्मेदारों की मिलीभगत के बिना असम्भव है ऐसा कृत्य, इस तरह पेपर लीक हो जाना उन मेहनतकश अभ्यर्थियों के सपनो पर है चोट, जो विपरीत हालातों में प्रतियोगी परीक्षाओं की करते हैं तैयारी, Jen, लाइब्रेरियन व रीट तथा अब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पेपर आउट हो जाने के प्रकरणों की सीबीआई जांच होना है अत्यंत आवश्यक, ताकि यह पता लग सके की आखिर वो कौनसा गिरोह है जो सरकार के दावों के बावजूद हर पेपर करवा रहा है आउट, जबकि राजस्थान में राज्य सरकार द्वारा लाया जा चुका है नकल विरोधी कानून भी
17 May 2022
Read More »


जनता के मुद्दे – कमाई, महंगाई, BJP के मुद्दे – दंगा, तानाशाही- राहुल गांधी के निशाने पर मोदी सरकार: देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर आम जनता त्रस्त, होलसेल महंगाई पहुंची 9 सालों के उच्चतम स्तर पर, अप्रैल 2022 महीने में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर 15 फीसदी के पार, बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी पर साधा निशाना, राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘जनता के मुद्दे – कमाई, महंगाई, BJP के मुद्दे – दंगा, तानाशाही, देश को आगे बढ़ाना है तो बीजेपी की नकारात्मक सोच और नफ़रत की राजनीति को है हराना, आओ मिलकर ‘भारत जोड़ो’, वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक अप्रैल 2022 महीने में महंगाई दर की मुख्य वजह पेट्रोलियम नैचुरल गैस, मिनरल ऑयल, बेसिक मेटल्स की कीमतों में तेजी है जो रूस यूक्रेन युद्ध के कारण ग्लोबल सप्लाई चेन में पड़े व्यवधान से हुआ है पैदा
17 May 2022
Read More »

बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को मिली राहत, AEN-JEN से मारपीट मामले में मिली जमानत: धौलपुर में विद्युत विभाग के AEN और JEN के साथ मारपीट मामले में बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को मिली राहत, राजस्थान हाईकोर्ट ने इस मामले में कांग्रेस विधायक को दी जमानत, जस्टिस फरजंद अली की एकलपीठ ने मलिंगा की जमानत अर्जी को किया मंजूर, याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता सुधीर जैन ने की है मामले की पैरवी, इससे पहले मलिंगा ने 11 मई को ख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद उनके कहने पर ही कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव के सामने कर दिया था सरेंडर, उसके बाद 12 मई को पुलिस ने विधायक मलिंगा को एससी-एसटी कोर्ट में किया था पेश, कोर्ट ने विधायक की जमानत याचिका को खारिज कर दिया और 15 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था, आपको बता दें कि बिजली अधिकारियों ने विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी कि मलिंगा ने अपने समर्थकों के साथ कार्यालय में घुसकर उनके साथ की थी मारपीट
17 May 2022
Read More »

ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण मुख्यमंत्री राजस्थान में नहीं देखा गया, इस राज्य में हर परीक्षा का पेपर हुआ है लीक- किरोड़ी मीणा: REET पेपर लीक मामले की आंच अभी ठंडी भी नहीं पड़ी की राजस्थान पुलिस काॅन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर भी हुआ लीक, शनिवार को आयोजित हुई परीक्षा की दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के दौरान हुआ पेपर लीक, इस पर डीजीपी ने दूसरी पारी के पेपर को दोबारा कराने के दिए निर्देश, दूसरी तरफ मामले को लेकर गरमाई प्रदेश की सियासत, राज्यसभा सांसद एवं बीजेपी के दिग्गज नेता डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- इस राज्य में हर पेपर हुआ है लीक, कांस्टेबल का पेपर तो स्ट्रांग रूम से ही हो गया लीक, पेपर लीक कराकर जो असल में चयन होने वाले बच्चे हैं, उनके अधिकारों का हो रहा है हनन और अपने चहेतों को चयन करने में लगे हुए हैं लोग, ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण मुख्यमंत्री राजस्थान में कभी नहीं देखा गया, गंभीरता से लेना चाहिए इसे सीएम गहलोत को, अगर इसे लोगे हल्के में तो लोगों में फैलेगा असंतोष और बिगड़ सकती है क़ानून व्यवस्था
17 May 2022
Read More »


