



Day: May 14, 2022


चिंतन शिविर के दौरान कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दिग्गज नेता सुनील जाखड़ ने पार्टी को कहा अलविदा: पंजाब कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर, सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को किया अलविदा, शनिवार को अपने दिल की बात करते हुए बोले जाखड़- ‘आज मन में गुस्सा भी है तो 50 साल का जो नाता टुटा उसकी टीस आज भी है, गुस्से के साथ साथ दिल में दर्द भी है, उदयपुर में जो कुछ हो रहा है उसे देख पार्टी पर आ रहा है तरस, आज चिंतन शिविर में शीर्ष नेताओं का जमावड़ा है लेकिन कितने शीर्ष नेता वहां चीयरलीडर का रूप धारण कर के रह जायेंगे या सच के ऊपर पहरा देंगे ये आज और कल की रणनीति पर निर्भर करता है, पहले ये तो तय है की घर को कैसे बचाया जाए बाद में अन्य मुद्दों पर करनी चाहिए, ये चिंता का शिविर होना चाहिए न की चिंतन का, राहुल गांधी का मैं करता हूँ बहुत आदर लेकिन उन्होंने बातों बातों में मेरे ऊपर दाग दी नोटिस की मिसाइल, इससे मेरा क्या बिगाड़ लेंगे आप, अगर पार्टी चलनी है तो कमान अपने हाथ में लेनी पड़ेगी और चापलूसों से दूर रहना पड़ेगा, ये आपका फैसला है ये आप जाने मेरा कांग्रेस को टाटा टाटा बाय बाय’
14 May 2022
Read More »


राणा दंपती ने दिल्ली में किया हनुमान चालीसा का पाठ, कहा- हम किसी के रिमोट कंट्रोल से नहीं चलते: मुंबई में हनुमान चालीसा के एलान ने जेल पहुंचाया तो अब राणा दंपति ने जगह के साथ साथ बदल लिया अपना शहर, शनिवार को अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति ने दिल्ली के कनॉट पैलेस स्थित हनुमान मंदिर में की महा आरती एवं हनुमान चालीसा का पाठ, हनुमान चालीसा के पाठ के पत्रकारों से बात करते हुए बोली नवनीत राणा- ‘राणा दंपत्ति नहीं चलाता किसी के रिमोट कंट्रोल से, बीजेपी के भी नहीं, आज हम महाराष्ट्र के लोगों को उद्धव ठाकरे से मुक्ति दिलाने के लिए कर रहे हैं हनुमान चालीसा का पाठ,’ बता दें कि मुंबई से हनुमान चालीसा पाठ पर शुरू हुई सियासत अब दिल्ली में जोरों पर है, इससे पहले राणा दंपति को 23 अप्रैल को आईपीसी की धारा 153 (ए) और 124-ए (देशद्रोह) के तहत किया गया था गिरफ्तार, राणा दंपति ने ऐलान किया था कि वो बांद्रा में सीएम उद्धव ठाकरे के घर के बाहर करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ, इससे पहले ही दंपती को कर लिया गया था गिरफ्तार’
14 May 2022
Read More »

ज्ञानवापी मस्जिद में 3 कमरों के सर्वे का काम हुआ पूरा, अब तक नहीं मिला हिंदू धर्म से जुड़ा कोई सबूत: वाराणसी के ग्रान्वयपि मस्जिद में सर्वे से जुड़ा मामला, कोर्ट के आदेश अनुसार मस्जिद में हो रहा है सर्वे, मस्जिद में मौजूद 4 में से 3 कमरों का हो चूका है सर्वे, कोर्ट कमिश्नर की मौजूदगी में हो रहा है सर्वे, इसके लिए कुल 52 लोगों की टीम पहुंचे अंदर, जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी सुरक्षाकर्मी वीडियोग्राफर फोटोग्राफर भी है अंदर मौजूद, फिलहाल सर्वे किये जा चुके तीन कमरों में नहीं मिल हिंदू धर्म से जुड़ा कोई भी सबूत, जबकि एक पक्ष की और से कोर्ट में दी गई थी दलील की अंदर मौजूद तहखानों में है देवताओं की मूर्तियां, हालांकि अभी भी एक कमरे का सर्वे है बाकी, तहखाने में 4 कमरे में से 3 मुस्लिम पक्ष के है पास तो वहीं 1 कमरा हिंदू पक्ष का है जिसमें नहीं किसी तरह का कोई दरवाजा, फ़िलहाल मस्जिद के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल है तैनात
14 May 2022
Read More »

नव संकल्प चिंतन शिविर का दूसरा दिन, पार्टी की स्थिती और रणनीति को लेकर राहुल लेंगे अहम बैठक: राजस्थान के उदयपुर में चल रहा कांग्रेस के नवसंकल्प चिंतन शिविर का दूसरा दिन, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज शिविर में लेंगे अहम बैठक, अब से कुछ देर में सुबह सभी महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के साथ करेंगे चर्चा तथा राज्यों में पार्टी की स्थिति और रणनीति को लेकर करेंगे मंथन, सबसे पहले चिंतन शिविर के दूसरे दिन दिल्ली में 27 लोगों की आग लगने से हुई मृत्यु को लेकर पार्टी नेताओं ने श्रद्धांजलि दी, सुबह 10:30 बजे से रात 7:30 बजे तक चलेगा ग्रुप डिस्कशन, रात 8:00 बजे 6 मामलों के कमेटियां प्रमुखों की होगी बैठक, इससे पहले शुक्रवार को शुरू हुए कांग्रेस चिंतन शिविर के पहले दिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के उद्धघाटन भाषण के बाद अर्थव्यवस्था, संगठन और राजनीति से जुड़ी कमेटियों की हुई थी अहम बैठक, अर्थव्यवस्था से जुड़ी बैठक में राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट एवं अन्य नेता भी रहे मौजूद तो वहीं संगठन से जुड़ी कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रहे मौजूद
14 May 2022
Read More »

सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे मंत्री सालेह मोहम्मद, ड्राइवर-गनमैन के आई चोटें, जोधपुर में हुई ट्रक से टक्कर: गहलोत सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सालेह मोहम्मद शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक सड़क दुर्घटना में बच गए बाल-बाल, राजीव गांधी थाना पुलिस के थानाधिकारी के अनुसार केरु के आगे करीब 2 किलोमीटर के बाद एक मोड़ पर मंत्री साले मोहम्मद की कार टकरा गई ट्रक से, मंत्री की गाड़ी तेज गति से एक LPG सिलैंडर परिवहन कर रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय टकरा गई चालक की तरफ से, इससे सरकारी कार का एक हिस्सा पूरी तरह से हो गया क्षतिग्रस्त, कार में बैठे उनके गनमैन के हाथ पर आई हल्की चोट, वहीं गाड़ी नियंत्रण करने के चक्कर में ड्राइवर को भी आई कुछ चोट, कार में पीछे की सीट पर बैठे मंत्री सालेह मोहम्मद को नहीं आई किसी तरह की चोट, पुलिस मौके पर पहुंची ने गनमैन और ड्राइवर का करवाया प्राथमिक उपचार और मंत्री को दूसरी गाड़ी से कर दिया जैसलमेर के लिए रवाना
14 May 2022
Read More »


