



Day: May 14, 2022


हिंदी भाषियों की मजाक बनाने वाले तमिल शिक्षामंत्री को विश्वास का जोरदार जवाब- जबान ठीक रखोगे तो….: तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी द्वारा हिन्दी भाषियों को लेकर की गई टिप्पणी पर कविराज कुमार विश्वास ने कसा तंज, कहा- हमारी तमिल मौसी के प्रिय पुत्र भाई के पोनमुडी जी, हम हिन्दी मां के बेटे-बेटियां तो हर हाल में हैं गौरवन्वित, कि भारतीय भाषाओं के यशस्वी परिवार में मिला जन्म, हम सब तो दक्षिण के अपने भाई-बहनों की स्वाद ग्रंथियों को ऊर्जा देने वाले गोलगप्पे बेचकर भी हैं खुश, और इसी मां हिन्दी की कृपा से हिन्दी की ही कविता सुनाने चार्टर प्लेन से यात्रा करते हुए चार्टर में गोलगप्पे खाकर भी हैं तृप्त, तमिल है बेहद समृद्ध और विकसित भाषा, आपको तो गौरवान्वित होना चाहिए कि हम और आप ऐसे भाषा-परिवार का हैं अंग, और हां पोनमुडी भाई हम सब लोग अपने क्षेत्रों में इडली-डोसा बनाने वाले सभी दक्षिण बंधुओं को प्यार व आदर से कहते हैं अन्ना, जबान ठीक रखोगे भाई तो स्वाद भी ठीक रहेगा, लव यू जय हिन्द,’ हाल ही में पोनमुडी ने कहा था कि हिन्दी बोलने वाले तो हमारे यहां बेच रहे हैं पानीपुरी
14 May 2022
Read More »

सत्ता बचाने का चिंतन छोड़कर बढ़ते अपराधों पर चिंतन कर लगाम लगाने की है जरूरत- कांग्रेस पर बेनीवालवार: नागौर जिले के नावां में दिनदहाड़े उद्यमी जयपाल पुनिया की गोली मारकर हत्या का मामला, RLP प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने घटना पर जताया गहरा दुःख और नाराजगी, कहा- ‘इस तरह की घटना पुलिस के खत्म होते इकबाल व अपराधियो में खत्म हो रहे कानून के खौफ को है दर्शाती, जिले में नावां, कुचामन आदि स्थानों पर पुलिस के अधिकारी स्थानीय विधायक व उनके परिवार के साथ मिलकर समानांतर चला रहे हैं सरकार, जिसका परिणाम यह है की जघन्य अपराधो में बढ़ोतरी हो रही है वहां, एक तरफ तो कांग्रेस कर रही है चिंतन शिविर और दूसरी तरफ अपराधी सरे आम तांडव करके जघन्य अपराधो को दे रहे हैं अंजाम, जो जंगलराज का है प्रत्यक्ष उदाहरण, राजस्थान में सरकार की नाकामी व कमजोर प्रशासनिक व्यवस्था के कारण आम आदमी खुद को कर रहा है असहज महसूस,’ आगे सांसद बेनीवाल ने कांग्रेस सरकार को नसीहत देते हुए कहा- सत्ता बचाने व सत्ता में आने का चिंतन छोड़कर प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर चिंतन करके उन पर लगाम लगाने की है जरूरत
14 May 2022
Read More »

ABP के इंटरव्यू में बोले गजेन्द्र सिंह शेखावत- निश्चित रूप से वसुंधरा राजे जी मुझसे बड़ी नेता हैं, लेकिन…: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत का राष्ट्रीय चैनल ABP न्यूज़ पर जोरदार साक्षात्कार, साक्षात्कार के दौरान एंकर ने पूछा गजेन्द्र सिंह से ये सवाल- ‘राजस्थान में गजेंद्र सिंह शेखावत बड़ा नाम है या वसुंधरा राजे सिंधिया?’ इस पर एंकर के सवाल खत्म होने से पहले हैं गज्जू बना ने दिया जवाब- ‘निश्चित रुप से वसुंधरा राजे जी बड़ी नेता हैं, वो दो बार प्रदेश की मुख्यमंत्री, दो बार प्रदेश अध्यक्ष, दो बार केंद्रीय मंत्री और इसके अलावा भी संगठन में बड़े पदों पर रह चुकी हैं,’ तभी रिपोर्टर ने सवाल किया कि- मुख्यमंत्री बनने की बारी आएगी तब? इस पर गजेंद्र सिंह ने कहा- इस पर तो हमारे पार्टी अध्यक्ष और अमित शाह ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि पीएम मोदी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा चुनाव, इसलिए अब यह सवाल तो हो गया खत्म, फिर पार्टी अगर किसी का नाम एनाउंस करतीं है तो मैं उसको मुख्यमंत्री बनाने के लिए सबसे आगे पार्टी का झंडा लेकर खड़ा मिलूंगा
14 May 2022
Read More »


पॉलिटॉक्स की खबर पर एक बार फिर लगी मुहर, डॉ माणिक शाह होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री: त्रिपुरा की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता एवं प्रदेश अध्यक्ष माणिक शाह होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, एक बार फिर पॉलिटॉक्स की खबर पर मुहर, अब से कुछ देर पहले हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला, आज ही सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने मुख्यमंत्री पद से दिया था इस्तीफा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शुक्रवार को हुई मुलाकात के बाद से ही परिवर्तन के लगाए जा रहे थे कयास, अब डॉ माणिक शाह राज्यसभा पद से भी देंगे इस्तीफा, फिलहाल सियासी गलियारों में चर्चा, बिप्लब देब को फिर से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की सौंपी जा सकती है कमान, वहीं चर्चा ये भी की शाह की जगह बिप्लब देब को भेजा जाएगा राज्यसभा
14 May 2022
Read More »

सियासी खींचतान के बीच पूनियां ने परिवार सहित की पीएम मोदी से अहम मुलाकात, गदगद हुए मिलकर: 2023 के चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर प्रदेश भाजपा में जारी सियासी खींचतान के बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अहम मुलाकात, पीएम मोदी ने पहले पूनियां के परिवार के लोगों के साथ पूरी आत्मीयता से की मुलाकात, उनके साथ पारिवारिक भाव से की बातचीत तथा बच्चों के साथ खिंचवाए छायाचित्र भी, पीएम मोदी ने परिवार के लोगों से मिलने के बाद सतीश पूनियां के साथ अलग से की लंबी मुलाकात, राजस्थान के संगठनात्मक, राजनीतिक व अन्य हालातों पर पूनियां के साथ की लंबी चर्चा, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद गदगद हुए पूनियां ने ट्वीट कर कहा- ‘अद्भुत!!अविस्मरणीय!! आज मैं हूं स्पंदित, विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता द्वारा साधारण किसान के घर में पैदा हुए एक कार्यकर्ता को सुना, मार्गदर्शन दिया और मेरे परिवार को जो आत्मिक आशीर्वाद दिया वो है सच में अद्भुत, इससे बड़ा सम्मान और हो नहीं सकता’
14 May 2022
Read More »

महाराष्ट्र में खड़ी हो गई है नकली हिंदुत्ववादियों की फौज, आज उद्धव ठाकरे देंगे उन्हें जवाब- संजय राउत: शिवसेना प्रमुख एवं सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे विपक्षियों के खिलाफ आज भरेंगे हूंकार, मुंबई में आज शिवसेना कर रही है विशाल रैली का आयोजन, आज की रैली में उद्धव हिंदुत्व के मुद्दे पर मनसे और बीजेपी को देंगे जवाब, रैली से पहले शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत हिंदुत्व को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘महाराष्ट्र में नकली हिंदुत्ववादियों की हो गई है फौज खड़ी, ऐसे लोगों को जवाब देने के लिए शिवसेना की हो रही है आज रैली, शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ा है लेकिन हिंदुत्व का नहीं और भाजपा यानी हिंदुत्व नहीं है, कुछ लोग देश को असल मुद्दों से भटकाने की कर रहे हैं कोशिश, आज पुरे देश में महंगाई है असल मुद्दा, लेकिन उस पर कोई नहीं कर रहा बात’
14 May 2022
Read More »


त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने दिया इस्तीफा, अब माणिक शाह को मिलेगी राज्य की कमान!: त्रिपुरा से जुड़ी बड़ी खबर, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंपा अपना इस्तीफा, कल ही बिप्लब देब ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की थी मुलाकात, बीजेपी शाषित राज्यों में कार्यकाल पूरा होने से पहले गुजरात, कर्नाटक और उत्तराखंड के बाद चौथे राज्य का बदला गया मुख्यमंत्री, इस्तीफे के बाद बोले बिप्लब देब- ‘मेरे लिए पार्टी है सर्वोपरि, आलाकमान के कहने पर दिया है मैंने इस्तीफा, पार्टी अब जो भी मुझे जिम्मेदारी देगी मैं उसे निभाउंगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हो चुकी है मेरी बात,’ आज शाम 5 बजे होने वाली विधायक दल की बैठक में चुना जाएगा नया मुख्यमंत्री, सूत्रों के अनुसार माणिक शाह हो सकते हैं त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री
14 May 2022
Read More »


