



Day: May 13, 2022


हम काम करते हैं लेकिन मार्केटिंग नहीं करते, ये झूठे फरेबी लोग काम कम और मार्केटिंग ज्यादा करते हैं- गहलोत: प्रदेश के उदयपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय नव संकल्प चितंन शिविर की हुई शुरुआत, शिविर के उदघाटन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने भाषण में बीजेपी पर जमकर बोला हमला, सीएम गहलोत ने कहा- ‘यूपीए सरकार के समय में इसका ध्यान रखा जाता था कि लोग क्या कहेंगे, आज ये लोग धर्म के नाम पर देश पर हो गए हैं काबिज, धर्म जाति ऐसी चीज है कि जिसके नाम पर आप भड़का सकते हो दंगे, अब दंगाई पर तो इनके टारगेट पर राजस्थान है नंबर वन पर, इनके खिलाफ बोलने वालों पर शुरू हो जाते हैं सीबीआई और ईडी के छापे, इनके लोग हैं दूध के धुले, इन पर नहीं पड़ता कोई छापा, देश 70 साल में कहां से कहां पहुंच गया, कांग्रेस के सिद्धांत, नीतियां हैं देश के डीएनए की तरह, ये बेशर्मी से कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? हमारी कमजोरी है कि हम काम करते हैं, लेकिन मार्केटिंग नहीं करते, ये झूठे फरेबी लोग हैं, काम कम करते हैं और करते हैं मार्केटिंग ज्यादा’
13 May 2022
Read More »

राजस्थान की धरती पर आप सभी का स्वागत, आज देश की राजनीति में होने जा रही है नई शुरुआत- गहलोत: राजस्थान के उदयपुर में शुरू हुआ कांग्रेस का नव संकल्प चिंतन शिविर, देश भर से कांग्रेस के सियासी दिग्गज पहुंचे उदयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने किया कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी का स्वागत, उद्घाटन भाषण के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस आलाकमान का जताया आभार, कहा- ‘राजस्थान की धरती पर है आप सभी का स्वागत, यह है हमारे लिए सौभाग्य की बात कि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने चिंतन शिविर के लिए राजस्थान को चुना, आप सभी का यहां आना हमारे और राजस्थान कांग्रेस के लिए है सौभाग्य की बात, आज से देश की राजनीति में होने जा रही है नई शुरुआत, आज पुरे देश में उड़ाई जा रही है संविधान की धज्जियां, ज्यूडिशरी दबाव में कर रही है काम तो वहीं सरकारी एजेंसियों का किया जा रहा है जमकर दुरूपयोग’
13 May 2022
Read More »

जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटने के बाद भी कश्मीरी पंडित नहीं हैं सुरक्षित तो ये किसकी जिम्मेदारी- राउत: गुरुवार शाम जम्मू कश्मीर के बडगाम में तहसील कार्यालय में आतंकवादियों ने की कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की गोली मारकर हत्या, घटना को लेकर शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- ‘कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की हो रही थी बात, लेकिन 7 सालों में कितने कश्मीरी पंडितों की घर वापसी हुई पता नहीं, वहीं जो वहां रह रहे थे उनको भी नहीं रहने दिया जा रहा, उनकी भी हो रही है हत्या, मेरे अनुसार गृह मंत्री अमित शाह को इस बारे में करना होगा गंभीरता से विचार, अगर जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटने के बाद भी कश्मीरी पंडित सुरक्षित नहीं हैं तो ये किसकी जिम्मेदारी है, जम्मू-कश्मीर में बन रहे इस माहौल को खत्म करने के लिए केंद्र को लेना चाहिए कड़ा फैसला,’ वहीं इस घटना को लेकर पाकिस्तान को घेरे जाने पर बोले राउत-‘पाकिस्तान पर न उठाएं उंगली, लेकिन देखें कि कश्मीरी पंडितों के लिए क्या कर सकते हैं
13 May 2022
Read More »

ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे पर रोक लगाने से SC ने किया साफ इंकार, बोले CJI- पहले फाइल तो देख लें…: उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद-श्रृंगार गौरी मामले में कोर्ट कमिश्नर द्वारा सर्वे पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया साफ़ इंकार, शुक्रवार को अंजुमन ए इंतेजामिया मस्जिद वाराणसी की प्रबंधन समिति ने वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट से जारी काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे आदेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया था दरवाजा, मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमनाने कहा- ‘मुझे इस मामले के बारे में नहीं है कोई जानकारी, मुझे फाइलों पर गौर करने दें, हम इसे सूची बद्ध करेंगे, वहीं याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील हुफेजा अहमदी ने कहा कि आज हो रहा है सर्वे, कृप्या यथास्थिति बने रहने का दें आदेश,’ अब सिविल कोर्ट के आदेशानुसार 17 मई से पहले ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का कराया जाएगा, कोर्ट ने अपने आदेश कोर्ट कमिश्नर ना बदलने के भी दिए थे आदेश
13 May 2022
Read More »

पॉलिटॉक्स की खबर पर माकन की मुहर, एक परिवार एक टिकट और तीन साल के कूलिंग पीरियड पर बनी सहमति: अब ये तय हो चुका है कि कांग्रेस ने एक परिवार एक टिकट के फॉर्मूले को अपनाने का ले लिया है संकल्प, नव संकल्प चितंन शिविर से पहले प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने की इसकी पुष्टि, इसके साथ ही 5 साल की कैपिंग के बाद 3 साल के कूलिंग पीरियड की भी कही बात, माकन ने कहा- कोई भी व्यक्ति किसी भी पोस्ट पर न रहे 5 साल से ज्यादा, और 5 साल से ज्यादा रहना है तो उसको 3 वर्ष का दिया जाएगा कूलिंग पीरियड, उसके बाद ही वो वापस बड़े पद पर हो पाएगा काबिज, ऐसे में एक बार फिर पॉलिटॉक्स की खबर पर लगी मुहर, बीती 10 मई को हमने बता दिया था कि कांग्रेस के चिंतन शिविर में एक परिवार-एक टिकट, 3 साल का कूलिंग पीरियड, राहुल गांधी के पूरे देश में भ्रमण सहित किसानों के लिए सत्ता आने पर MSP गारंटीड कानून बनाने का लिया जाएगा संकल्प, इनमें से दो मामलों पर आज की पीसी के जरिए अजय माकन ने लगाई मुहर
13 May 2022
Read More »


चिंतन शिविर में भाग लेने राहुल गांधी पहुंचे उदयपुर, गहलोत-पायलट समेत दिग्गजों ने की अगवानी: राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर आज से होगा शुरू, शिविर में भाग लेने राहुल गांधी दिल्ली से ट्रेन के जरिए आज सुबह पहुंचे उदयपुर, कांग्रेस पार्टी के करीब 74 नेता भी राहुल के साथ ट्रेन से पहुंचे उदयपुर, चेतक एक्सप्रेस में राहुल गांधी सहित सभी नेताओं के लिए दो डिब्बे पहले से ही किए गए थे तैयार, कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने दिल्ली से उदयपुर तक सभी स्टेशनों पर किया राहुल गांधी का स्वागत, वहीं राहुल गांधी की अगवानी के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, एआईसीसी संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी अजय माकन एवं प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ लीडर भी पहुंचे उदयपुर रेलवे स्टेशन, पूरे जोर शोर से किया गया कांग्रेस के पूर्व एवं भावी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत, राहुल गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कर रखी थीं जोरदार तैयारियां
13 May 2022
Read More »


