Day: May 13, 2022

बीजेपी विधायक को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा

जुआ खेलने के आरोप में BJP विधायक समेत 26 लोगों को हालोल कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा: गुजरात के पंचमहाल से बड़ी खबर, पंचमहाल जिले के शिवराजपुर में जीमीरा रिसोर्ट से जुआ केस में पकड़े गए भाजपा विधायक को हालोल कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा, मातर विधायक केसरीसिंह सोलंकी सहित 26 लोगों को हालोल कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा, पंचमहाल जिला एलसीबी पुलिस ने शिवराजपुर के जीमीरा रिसोर्ट में चल रहे हाईप्रोफाइल जुए पर छापेमारी कर 26 जुआरियों को 1 जुलाई 2021 की रात को किया था गिरफ्तार, पुलिस ने विधायक केसरीसिंह सोलंकी, 4 विदेशी महिला सहित कुल 7 महिला सहित कुल 26 आरोपियों को किया था गिरफ्तार, पुलिस ने मौके से 3.89 लाख रुपए नगद, 25 मोबाइल, लैपटॉप, 8 लक्जरीयस कार सहित 1.15 करोड़ रूपये का माल किया था जब्त, जिस समय कोर्ट सुना रहा था अपना फैसला उस वक़्त कोर्ट में 26 में से 24 आरोपी सजा के समय थे हाजिर

Read More »
बाबा हुए उदयपुर के लिए रवाना

किरोड़ी मीणा के संघर्ष की हुई जीत, आदिवासी सम्मलेन में भाग लेने पुलिस सुरक्षा में धरियावद हुए रवाना: राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के उदयपुर के धरियावद में आयोजित आदिवासी सम्मलेन में भाग लेने से रोके जाने का मामला, मामले में आया बड़ा अपडेट, काफी जद्दोजहद के बाद सांसद किरोड़ी लाल मीणा को मिली उदयपुर जाने की इजाजत, सांसद मीणा अब पुलिस के विशेष दस्ते के साथ हुए उदयपुर के लिए रवाना, कल दोपहर 1 बजे धरियावद में हो रहे आदिवासी सम्मलेन में लेंगे भाग, सांसद मीणा ने ट्वीट कर दी जानकारी- ‘आखिर सत्य की हुई जीत, मैं मेरे आदिवासी भाई बहनों से मिलने आ रहा हूं धरियावाद, कल दोपहर 1:00 बजे आदिवासी सम्मेलन में रहूंगा उपस्थित, अभी पुलिस सुरक्षा के साथ जयपुर से सड़क मार्ग होते हुए आ रहा हूं, रात्रि विश्राम आज वंडर सीमेंट गेस्ट हाउस ,निम्बाहेड़ा में करूंगा’

Read More »
img 20220513 wa0345

ओवैसी ने चढ़ाई ओरंगजेब की कब्र पर चादर तो भड़के राउत- उसके भक्तों का भी एक दिन यही होगा हश्र: स्कूल ऑफ एक्सिलेंस की नींव रखने औरंगाबाद पहुंचे AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी आए शिवसेना के निशाने पर, स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस की नींव रखने से पहले ओवैसी ने औरंगाबाद के खुलताबाद में जाकर औरंगजेब की कब्र चढ़ाई चादर तो मचा बवाल, शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत ने साधा अकबरुद्दीन ओवैसी पर निशाना, कहा- ‘औरंगजेब कोई महान संत नहीं, उसने तोड़े मंदिर, कई मंदिरों को किया ध्वस्त, छत्रपति शिवाजी महाराज और बाद में मराठा योद्धाओं ने उनके साथ लड़ी थी लड़ाई, अब महाराष्ट्र में आकर उसी औरंगजेब के कब्र पर चादर चढ़ाना है गलत, औरंगजेब को इसी मिट्टी में हमने गाड़ा है, उसके जो भक्त हैं, जो राजनीति कर रहे है उनका भी आगे होगा यही हश्र’, वहीं ओवैसी की इस हरकत पर बीजेपी ने भी खोला मोर्चा, कहा- ‘ओवैसी के खिलाफ दर्ज हो राजद्रोह का मामला’

Read More »
सुब्रत राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

सुब्रत राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, आदेश के बाद भी HC में पेश नहीं हुए थे सहारा इंडिया के चेयरमैन: सहारा इंडिया कंपनी के चेयरमैन सुब्रत राय की बढ़ी मुश्किलें, शुक्रवार को पटना हाईकोर्ट में उनकी सशरीर होनी थी पेशी, लेकिन, वह कोर्ट में नहीं पहुंचे, इस बात से नाराज होकर पटना हाई कोर्ट ने बिहार, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के डीजीपी को सुब्रत राय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का दिया आदेश, न्यायमूर्ति संदीप कुमार की एकल पीठ ने 27 अप्रैल को पिछली सुनवाई के दौरान उन्हें 11 मई को शारीरिक रूप से हाई कोर्ट के समक्ष पेश होने का दिया गया था आदेश, जिसके बाद भी वो ना पहुंचे तो कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा है कि शुक्रवार सुबह 10.30 बजे उन्हें आना होगा लेकिन वह भी नहीं हुए पेश, जिसके बाद कोर्ट ने राय की गिरफ्तारी का आदेश कर दिया जारी, यहां आपको बता दें की सुब्रत राय ने कोर्ट को बीमारी का हवाला देते की थी अपील- ‘वर्चुअल तरीके से मुझे कोर्ट में पेश होने की दी जाए अनुमति, मेरी उम्र 74 साल हो चुकी है और इसी साल जनवरी में मैंने कराया था ऑपरेशन, इस कारण फिजिकल तौर पर पेश होने से दी जाए राहत’

Read More »
23 हजार में गुजारा नहीं चलता जज साहब

23 हजार में गुजारा नहीं चलता जज साहब- एनिवर्सरी के दिन लालू की बड़ी बहू ने की गुजारा भत्ता बढ़ाने की मांग: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच विवाद एक बार फिर आया सुर्खियों में, गुजारा भत्ता बढ़ाने की मांग पर ऐश्वर्या ने खटखटाया पटना हाईकोर्ट का दरवाजा, इस पर कोर्ट ने जवाब देने के लिए तेज प्रताप को भेजा नोटिस, अभी 23 हजार रुपए प्रतिमाह गुजारा भत्ता मिलता है ऐश्वर्या को, ऐसे में ऐश्वर्या ने कोर्ट से किया आग्रह- 23 हजार में नहीं चलता गुजारा, बढ़ाया जाए पैसा’, वहीं तेज प्रताप के वकील जगन्नाथ सिंह ने बताया- हमने कर लिया है तेज प्रताप के नोटिस को स्वीकार, आगे 23 जून को होने वाली सुनवाई में तेजप्रताप की ओर से कोर्ट में किया जाएगा जवाब,’ अब ये भी है अजब संयोग जिस दिन तेजप्रताप और ऐश्वर्या राय की हुई थी शादी, उसी दिन कोर्ट में गुजारा भत्ता बढ़ाने की दी गई है अर्जी

Read More »
img 20220513 wa0328

मुखिया जी कान खोलकर सुन लो मेरे साथ हो रहे अत्याचार को सहन नहीं करेगा शोषित, आदिवासी- किरोड़ी: आदिवासी समम्मेल में भाग लेने धरियावद जाना चाह रहे बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा को रोका गहलोत पुलिस ने, जयपुर में पीसी के बाद पुलिस कमिश्नर के बुलावे पर कमिश्नरेट पहुंचे सांसद मीणा ने बाहर निकल कर दिया बयान, कहा- मैं आदिवासी सम्मेलन में भाग लेने जाना चाहता हूं उदयपुर संभाग के धरियावद में, लेकिन पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि उन पर दबाव है और वे मुझे नहीं जाने देंगे जयपुर से बाहर, ना ही इस बात को लेकर देंगे किसी प्रकार का कोई लिखित आदेश, मेरे राजनीतिक जीवन में मैंने नहीं देखी इस प्रकार की तानाशाह सरकार, जो मुझे मेरे आदिवासी भाई-बहनों से मिलने से रोक रही है बार-बार, मेरे साथ कर रही है अत्याचार, मुखिया जी लेकिन कान खोल कर सुन लो, मेरे साथ हो रहे अत्याचार को सहन नहीं करेगा राजस्थान का यह शोषित दलित पीड़ित और आदिवासी, समय आने पर मिलेगा करारा जवाब

Read More »
'आप' विधायक को दिल्ली पुलिस ने किया हिस्ट्रीशीटर घोषित

‘आप’ विधायक को दिल्ली पुलिस ने किया हिस्ट्रीशीटर घोषित, अब तक 18 आपराधिक मामले हो चुके हैं दर्ज: आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली पोलइ ने किया हिस्ट्रीशीटर घोषित, इसके साथ ही खान को बैड कैरेक्टर भी किया घोषित, अमानतुल्लाह खान के खिलाफ अब तक 18 आपराधिक मामले हो चुके हैं दर्ज, पुलिस का दावा है कि अमानतुल्ला हैं एक हैबीचुअल ऑफेंडर, उनके खिलाफ जमीन पर कब्जा करने व मारपीट करने के भी मामले हैं दर्ज, एसएचओ जामिया नगर की तरफ से 28 मार्च को अमानतुल्लाह खान को बंडल ए का बीसी बनाए जाने का प्रस्ताव किया था जारी, जिसे डीसीपी ने 30 मार्च को दे दी थी मंजूरी

Read More »