Day: May 12, 2022

img 20220512 164355

फोन टैपिंग मामले में सीएम के OSD शर्मा को फिर मिला क्राइम ब्रांच का नोटिस, शनिवार को किया तलब: प्रदेश के बहुचर्चित फोन टैपिंग कांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने फिर भेजा सीएम अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा को नोटिस, दिल्ली क्राइम ब्रांच के समक्ष बयानों के लिए 11 बजे उपस्थित होना लोकेश शर्मा को, इससे पहले भी करीब चार बार लोकेश शर्मा को पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर चुकी है दिल्ली क्राइम ब्रांच, बीती 24 जुलाई को पहला और 22 अक्टूबर को दूसरा और तीसरा 12 नवम्बर और 6 दिसम्बर को हाजिर होने का समन दिया गया था लोकेश को, लेकिन अब तक सिर्फ एक बार 6 दिसंबर को क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश हुए हैं लोकेश शर्मा, जुलाई 2020 में गहलोत सरकार पर आए सियासी संकट के समय कुछ फ़ोन टैपिंग हुई थीं वायरल, विधायकों की खरीद फरोख्त से सम्बंधित ये ऑडियो क्लिप्स लोकेश शर्मा की ओर से की गई थी जारी, जिसमें जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत पर लगाए गए थे विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप, इस पर राजस्थान में हुए फ़ोन टैपिंग मामले में दिल्ली में शिकायत दर्ज करवाई थी गजेन्द्र सिंह ने

Read More »
गिर्राज सिंह मलिंगा को लगा बड़ा झटका

गिर्राज सिंह मलिंगा को लगा बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज, कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा: राजस्थान के धौलपुर जिले में बिजली विभाग के दो अभियंताओं के साथ मारपीट के मामले में आरोपी बाड़ी विधायक को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज तो वहीं न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए मलिंगा, इससे पहले बुधवार को मलिंगा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पहुंच कमिश्नर के सामने कर दिया था सरेंडर, उस वक़्त मलिंगा के साथ उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र गुढ़ा भी रहे मौजूद, वहीं गुरूवार को सीबीआई सीबी की टीम मलिंगा को लेकर पहुंची धौलपुर सदर, मेडिकल के पश्चात मलिंगा को कोर्ट में किया गया था पेश, आरोप है कि विधायक मलिंगा ने एक स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि समीर खान एवं 5-6 अन्य लोगों के साथ मिलकरसहायक अभियन्ता (एईएन) हर्षादिपति व कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) नितिन गुलाटी के साथ की थी बुरी तरह से मारपीट

Read More »
राजीव कुमार होंगे भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त

1984 बैच आईएएस अधिकारी राजीव कुमार होंगे भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त, 15 मई से संभालेंगे कार्यभार: भारतीय चुनाव आयोग को मिलेगा नया मुख्य चुनाव युक्त, 1984 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव कुमार होंगे अब भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त, विधि मंत्रालय द्वारा जारी किए गए एक पत्र के अनुसार 15 मई को राजीव कुमार करेंगे पदभार ग्रहण, मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा का कार्यभार 14 मई को हो रहा है समाप्त, राजीव कुमार ने साल 2020 में चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में संभाला था कार्यभार, चुनाव आयोग में कार्यभार संभालने से पहले, वे उद्यम चयन बोर्ड के रह चुके हैं अध्यक्ष, वह अप्रैल 2020 में अध्यक्ष पीईएसबी के रूप में हुए थे शामिल, 19 फरवरी 1960 को जन्मे और बीएससी, एलएलबी, पीजीडीएम और एमए पब्लिक पॉलिसी की अकादमिक डिग्री हासिल करने वाले राजीव कुमार के पास भारत सरकार की 36 वर्षों से अधिक की सेवा का है अनुभव, उन्होंने इस दौरान सामाजिक क्षेत्र, पर्यावरण और वन, मानव संसाधन, वित्त और बैंकिंग क्षेत्र में केंद्र और राज्य के विभिन्न मंत्रालयों में किया है काम

Read More »
10 जून को होंगे राज्यसभा चुनाव

10 जून को होंगे राज्यसभा चुनाव, 15 राज्यों की 57 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने किया तारीखों का एलान: राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, केंद्रीय चुनाव आयोग ने की राज्यसभा चुनाव की तारीख की घोषणा,15 राज्यों की कुल 57 सीटों पर होंगे राज्यसभा चुनाव, 24 मई से 30 मई तक होगी नामांकन की प्रक्रिया, 1 जून को होगी नामांकनों की छटनी, 3 जून तक नामांकन लिए जा सकेंगे वापस, 10 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग, राजस्थान की 4 सीटों पर भी 10 जून को होंगे राज्यसभा चुनाव, ओम माथुर, केके अल्फोंस, रामकुमार वर्मा, हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर का कार्यकाल 4 जुलाई को हो रहा है पूरा, इसी तरह आंध्रप्रदेश की 3, तेलंगाना की दो, छत्तीसगढ़ की दो, मध्यप्रदेश की दो, तमिलनाडु की 6, कर्नाटक की 4, ओडिशा की तीन, महाराष्ट्र की 6, पंजाब की दो, राजस्थान की 6, उत्तरप्रदेश की 11, उत्तराखंड की 1, बिहार की 5, झारखण्ड की 2 और हरियाणा की 2 सीटों पर होंगे चुनाव

Read More »
जनहित याचिका का न बनाएं मजाक

जनहित याचिका का न बनाएं मजाक- ताजमहल के 22 कमरों को खोलने से जुड़े मामले पर बोला HC: ताजमहल के 22 कमरों को खोलने को लेकर याचिका पर आज इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में हुई सुनवाई, जस्टिस डीके उपाध्‍याय और जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की बेंच ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार, साथ ही जनहित याचिका की व्‍यवस्‍था का दुरुपयोग न करने की कही बात, याचिकाकर्ता से हाईकोर्ट ने कहा- ‘आप मानते हैं कि ताजमहल को शाहजहां ने नहीं बनाया है? क्‍या हम यहां कोई फैसला सुनाने आए हैं? जैसे कि इसे किसने बनवाया था या ताजमहल की उम्र क्‍या है? आपको जिस बारे में पता नहीं है, उस पर करिए रिसर्च, जाइए एमए कीजिए, पीएचडी कीजिए, अगर आपको कोई संस्‍थान रिसर्च करने से रोक रहा है तो फिर हमारे पास आइए, आपने ताजमहल के 22 कमरों की जानकारी किससे मांगी?’ वहीं याचिकाकर्ता ने कोर्ट से उन कमरों में जाने की मांगी इजाजत तो कोर्ट ने कहा- ‘कल आप आकर कहेंगे कि हमें माननीय जजों के चैंबर में जाना है, जनहित याचिका का न बनाएं मजाक’

Read More »
उदयपुर पहुंचे बाबा किरोड़ी तो पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप

उदयपुर पहुंचे डॉ किरोड़ी को देख घबराई गहलोत पुलिस, लोकतंत्र में नहीं चलेगी आपकी यह तानाशाही- बाबा: कल से शुरू हो रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय चितंन शिविर से पहले उदयपुर में गरमाई सियायत, अपने मित्र की तीये की बैठक में शामिल होने उदयपुर पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा, डॉ मीणा के उदयपुर में होने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप, आनन-फानन में होटल में रुके सांसद किरोडी मीणा के कमरे तक पहुंची पुलिस, एहतियातन गहलोत पुलिस ने होटल के कमरे में ही कर लिया सांसद मीणा को कैद, पुलिस के इस रवैये को देख भड़क उठे किरोड़ी मीणा, कहा- ‘मैं मेरे मित्र की तीये की बैठक में बैठने के लिए आया था लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री के निर्देश पर यहां की पुलिस ने मुझे चारों तरफ से घेर लिया, जो कि लोकतंत्र में नहीं है उचित, मुझे जबरदस्ती यहां से बाहर जाने के लिए कहा जा रहा है, 14 मई को आठ राज्यों के आदिवासियों का धरियावद में है एक सम्मेलन, उसमें मुझे भी किया गया है आमंत्रित और मैं उसी में शामिल होने के लिए आया हूं यहां, मुख्यमंत्री जी लोकतंत्र में नहीं चलेगी ये आपकी तानाशाही,’

Read More »
गिर्राज मलिंगा को SC-ST कोर्ट में किया गया पेश

गिर्राज मलिंगा को SC-ST कोर्ट में किया गया पेश, AEN-JEN से मारपीट मामले में कल किया था सरेंडर: 28 मार्च को बाड़ी के विद्युत कार्यालय में AEN-JEN से मारपीट से जुड़ा मामला, घटना के मुख्य आरोपी एवं बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को सीआईडी सीबी की एक विशेष टीम ने गुरूवार को SC-ST कोर्ट में किया पेश, विधायक मलिंगा से आज यानि गुरुवार को पूछताछ के बाद सीआईडी सीबी की टीम ने करवाया मेडिकल और उसके बाद कोर्ट में किया पेश, बुधवार को मलिंगा पहले मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और उसके बाद गुढ़ा के साथ ही कमिश्नरेट पहुंचकर किया था उन्होंने सरेंडर, सरेंडर के बाद मीडिया से बात करते मलिंगा ने कहा था- ‘इस मामले के सामने आने के बाद आज पहली बार मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की मुलाकात, सीएम गहलोत ने कहा कि कर्मचारियों में है जबरदस्त रोष व्याप्त इसलिए आपको कर देना चाहिए सरेंडर, और मुख्यमंत्री के कहने पर मैंने आज कर दिया सरेंडर’

Read More »
img 20220512 112032

अब आजम के समर्थन में आई मायावती, कहा- बीजेपी शाषित राज्यों में मुस्लिमों को किया जा रहा है टारगेट: जेल में बंद सपा नेता आजम खान को मिला मायावती का साथ, मायावती ने लिखा- कांग्रेस की तरह ही यूपी व अन्य बीजेपी शासित राज्यों में जिस प्रकार से टारगेट करके गरीबों, दलितों, अदिवासियों एवं मुस्लिमों को जुल्म-ज्यादती कर उन्हें किया जा रहा है परेशान यह अति-दुःखद, इसी क्रम में यूपी सरकार द्वारा अपने विरोधियों पर लगातार द्वेषपूर्ण व आतंकित कार्यवाही, वरिष्ठ विधायक मोहम्म्द आज़म खान को करीब सवा दो वर्षों से जेल में बन्द रखने का मामला है काफी चर्चाओं में, जो लोगों की नज़र में न्याय का गला घोंटना नहीं तो और क्या है? साथ ही, देश के कई राज्यों में जिस प्रकार से दुर्भावना व द्वेषपूर्ण रवैया अपनाकर प्रवासियों व मेहनतकश समाज के लोगों को अतिक्रमण के नाम पर भय व आतंक का शिकार बनाकर, छीनी जा रही हैं उनकी रोजी-रोटी, वह अनेकों सवाल खड़े करता है, जो है अति-चिन्तनीय भी

Read More »