



Day: May 12, 2022


ठाकरे को मिली धमकी पर बोली मनसे- महाराष्ट्र को जला देंगे, किसी की हिम्मत जो हाथ लगा दे- राउत: महाराष्ट्र में जारी लाउडस्पीकर विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे को मिली जान से मारने की धमकी, उर्दू में लिखे एक पत्र के जरिये मिली धमकी, मामले पर मनसे नेता बाला नंद गांवकर का आया बयान- ‘पार्टी प्रमुख राज ठाकरे को धमकी भरा मिला है पत्र, जिसके भाषा है उर्दू में, गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल से मुलाकात कर उन्हें धमकी भरे पत्र से करा दिया है अवगत, अगर मनसे प्रमुख को कुछ हुआ तो जला देंगे महाराष्ट्र को,’ तो वहीं राज ठाकरे को धमकी मामले पर आया शिवसेना नेता संजय राउत का बयान- ‘इतने साल से महाराष्ट्र में रह रहे हैं, किसी की हिम्मत है महाराष्ट्र के किसी नेता को हाथ लगाने की, यहां है ठाकरे सरकार, महाराष्ट्र के हर नागरिक की सुरक्षा यहां गृह मंत्रालय, इंटेलिजेंस, महाराष्ट्र सरकार की है ज़िम्मेदारी, की जाएगी आपकी पूरी सुरक्षा’
12 May 2022
Read More »


दो बार प्रधानमंत्री बन गया, अब आगे क्या…- खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया अपना फ्यूचर प्लान: गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘उत्कर्ष समारोह’ को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए बताया अपना फ्यूचर प्लान, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष की ली चुटकी, पीएम मोदी ने कहा- ‘एक दिन विपक्ष के एक ‘बहुत बड़े नेता’ आए थे मुझसे मिलने और कहा था कि ‘मोदी जी अब क्या करना है, दो-दो बार आपको देश ने प्रधानमंत्री बना दिया, हालांकि वो समय समय करते रहते हैं मेरा राजनीतिक विरोध, लेकिन मैं उनका करता हूं आदर, उनको लगता था कि दो बार प्रधानमंत्री बन गया, मतलब बहुत कुछ हो गया, उनको पता नहीं है मोदी किसी अलग मिट्टी का है, गुजरात की धरती ने उसको किया है तैयार और इसलिए जो भी हो गया, अच्छा हो गया, चलो अब आराम करो, नहीं मेरा सपना आराम करने का नहीं है–सैचुरेशन का है, इसके लिए हमें नए संकल्पों और नई ऊर्जा से जुट जाने की करनी है तैयारी’
12 May 2022
Read More »

दिल्ली में नहीं है मेरा कोई गॉडफादर मुझे अपने दम पर करना होगा काम- हार्दिक पटेल का बड़ा बयान: गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने खोल रखा है आलाकामन के खिलाफ मोर्चा, गुरूवार को एक बार फिर हार्दिक पटेल ने कसा तंज, वहीं बीजेपी में शामिल होने वाली अटकलों पर फिर से लगाया विराम, पटेल ने कहा- ‘हम हैं अलग तरह के नेता क्योंकि हम किसी खास परिवार से नहीं आते, हमने की है बहुत कठिन मेहनत और गुजरात में अपने दम पर नाई है पहचान, हम चुनाव से पहले कोई बड़ा पद लेने के लिए नहीं बनाना चाहते लीडरशिप पर दबाव, यदि आपने मुझे वर्किंग प्रेसिंडेट बनाया है तो फिर मेरी जिम्मेदारी भी करनी चाहिए तय, दो साल हो गए हैं, आपने मेरा रोल तय क्यों नहीं किया है? राज्य में मेरे साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस तक नहीं की गई, दिल्ली में मेरा कोई गॉडफादर नहीं है, मुझे अपने ही दम पर करना है काम, मुझे उम्मीद है कि राजस्थान में होने वाले चिंतन शिविर से निकलेगा कोई रास्ता, नए विचार आएंगे और पार्टी आगे बढ़ने की राह तैयार करेगी’
12 May 2022
Read More »

मलिंगा निकले कोरोना पॉजिटिव, तो क्या सीएम गहलोत सहित मंत्री, विधायक, अधिकारी रहेंगे आइसोलेशन में?: धौलपुर के बाड़ी विधुत विभाग के AEN के साथ मारपीट के मामले में बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को एससी एसटी कोर्ट ने 15 दिन न्याययिक अभिरक्षा में भेजने के दिए आदेश, कोर्ट में पेश करने से पहले विधायक की कराई गई थी कोरोना जांच, जिसमें विधायक मलिंगा की कोरोना रिपोर्ट आई है पॉजिटिव, ऐसे में मलिंगा को अस्पताल में रखा जाएगा अलग वार्ड में, लेकिन मलिंगा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल- क्या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई मंत्रियों, विधायकों और पुलिस अधिकारियों को भी रखा जाएगा आइसोलेशन में? यदि हां तो क्या होगा कांग्रेस के चितंन शिविर और उसमें आने वाले नेताओं का? क्योंकि सरेंडर करने से पहले विधायक मलिंगा ने CMR में सीएम गहलोत सहित कई मंत्रियों और विधायकों से की थी मुलाकात और उसके बाद रहे पुलिस अधिकारियों के साथ, कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के 8 से 10 दिन बाद तक पता लगता है कोरोना पॉजिटिव होने का, ऐसे में कोरोना होम आइसोलेशन रहना जरूरी है सभी लोगों का
12 May 2022
Read More »

शिविर से पहले उदयपुर में हटाए पायलट के पोस्टर, युवा कार्यकर्ताओं में रोष, डोटासरा-कलेक्टर ने किया इनकार: कल से शुरू हो रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर से पहले उदयपुर में गरमाई सियायत, सचिन पायलट के स्वागत में पायलट समर्थक कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट के आसपास और शहर में कई स्थानों पर लगाए थे पोस्टर्स, लेकिन शहर के अलग-अलग इलाकों से बुधवार रात और गुरुवार अलसुबह हटवा दिए गए पायलट के होर्डिंग्स और पोस्टर, पायलट समर्थकों का दावा प्रशासन ने हटवाए ने पायलट के पोस्टर्स, जबकि उदयपुर कलेक्टर ताराचंद मीणा ने कहा कि प्रशासन का पोस्टर लगाने-हटाने में नहीं है कोई रोल, जो भी है पार्टी स्तर पर ही लिए जा रहे हैं निर्णय, वहीं पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- ‘शिविर से संबंधित सभी काम देख रही है AICC, इस संबंध में मेरी जानकारी में नहीं है ऐसा कुछ, न ही मैंने इस बारे में किसी भी तरह के दिए हैं निर्देश,’ वहीं पायलट समर्थक युवा कार्यकर्ताओं ने कहा- ‘एक तरफ पार्टी युवाओं को आगे करने की करती है बात, वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं खड़े करती है कई सवाल,’ शिविर से पहले इस घटना ने कर दिया है सियासत को गर्म
12 May 2022
Read More »

सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी के मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को अब रोजाना गाना होगा राष्ट्रगान: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 12 मई से यूपी के सभी मदरसों में होगा राष्ट्रगान, उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के रजिस्ट्रार एसएन पांडे ने गत नौ मई को सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को जारी किया आदेश, अब से यूपी के मदरसों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को रोजाना गाना होगा राष्ट्रगान, जारी आदेश के अनुसार पिछली 24 मार्च को बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप नए शिक्षण सत्र से सभी मदरसों में प्रार्थना के समय राष्ट्रगान कर दिया गया है अनिवार्य, रमजान माह के दौरान मदरसों में 30 मार्च से 11 मई तक अवकाश घोषित था और 12 मई से नियमित कक्षाएं शुरू हुईं लिहाजा यह आदेश आज से हो गया है लागू, वहीं योगी सरकार के इस फैसले पर मुस्लिम समाज ने जताई आपत्ति, मौलानाओं के अनुसार जब मदरसों में 15 अगस्त और 26 जनवरी को गाया जाता है राष्ट्रगान तो उसे रोजाना अनिवार्य करने की क्या है जरूरत
12 May 2022
Read More »



