



Day: May 11, 2022




डॉ किरोड़ी ने आदर्श तापड़िया हत्याकांड में आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने सहित रखी ये मांगे: मंगलवार देर रात आदर्श तापड़िया नामक युवक की हत्या के बाद गरमाई सियासत, हत्याकांड के विरोध में परिजनों को न्याय दिलाने भीलवाड़ा राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा, विरोध में आयोजित जनसभा को किया सम्बोधित एयर प्रशासन के सामने रखी मांगें, ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए सांसद किरोड़ी मीणा ने कहा- आदर्श तापड़िया हत्याकांड मामले में भीलवाड़ा पहुँचकर हत्याकांड के विरोध में आयोजित जनसभा को किया संबोधित, मेरी सरकार से मांग है की हत्याकांड में लिप्त विशेष समुदाय के हत्यारों को पुलिस तुरंत करे गिरफ्तार, उनकी सम्पत्ति पर चलाए बुलडोजर और परिजनों की मांगों पर तुरंत ले संज्ञान ,’ इसके बाद मामले में प्रशासन और परिजनों के बीच बनी हुई बातचीत, जिसमें 20 लाख मुआवजा और निजी कंपनी में आश्रित को नौकरी देने की मांग पर बनी सहमति, घटना के 20 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम करवाने पर राजी हुए परिजन, हालात को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स को किया गया है तैनात
11 May 2022
Read More »



हिंदू-मुस्लिम नहीं पूरा हिंदुस्तान है खतरे में, लोकसभा चुनाव में बीजेपी का कर देंगे सूपड़ा साफ- बनर्जी: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दिया बड़ा बयान, बुधवार को अपने असम दौरे के दौरान गुवाहटी में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- ‘हम असम में आए हैं और बीजेपी की सरकार यहां से उखाड़कर फेंक देंगे, हम सब कांग्रेस छोड़कर आए हैं क्यों आए हैं, अगर आपको बीजेपी के साथ लड़ना है तो ट्विटर फेसबुक पर नहीं जमीन पर लड़ना होगा, सड़क पर लड़नी पड़ेगी लड़ाई, टीएमसी और कांग्रेस में ये फर्क है कि पिछले 8 साल से कांग्रेस बीजेपी के सामने हार रही है और टीएमसी बीजेपी को हरा रही है, अगले दो साल में हर बूथ पर होगा टीएमसी का कार्यकर्ता, 2024 लोकसभा चुनावों में 14 सीटों में से टीएमसी को मिलेंगी 10 सीटें, ये लोग कह रहे हैं कि हिंदू खतरे में हैं, मुस्लिम खतरे हैं… मैं कहता हूं धर्म का चश्मा उतारकर देखो पूरा हिंदुस्तान खतरे में है’
11 May 2022
Read More »

जल्द जेल से बाहर आएंगे आजम खान लेकिन सरकार नहीं चाहती ऐसा, उनके साथ होगा न्याय- अखिलेश: हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी सपा विधायक एवं दिग्गज नेता आजम खान को नहीं मिली रिहाई, जमानत से ठीक पहले आजम के खिलाफ एक और नया मुकदमा हो चूका है दर्ज, वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान के जेल से बाहर आने की जताई उम्मीद, बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए बोले अखिलेश- ‘मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में बहस पूरी हो चुकी है, बहुत जल्द आजम खान आएंगे बाहर, सरकार की लगातार कोशिश रही है कि उन पर इतना दबाव हो कि आजम खान नहीं निकल पाएं जेल से बाहर, लेकिन हमें उम्मीद है कि उनके साथ होगा न्याय,’ वहीं इस मामले में सुनवाई करते हुए SC की सख्त टिप्पणी आई सामने, कहा- ‘ये बन गया है एक ट्रेंड, एक ही आदमी पर दर्ज हुए हैं 89 मुकदमे, और जब एक केस में जमानत मिलती है तो एक नया केस आ जाता है सामने, ये कैसे हो रहा है?’
11 May 2022
Read More »


ताजमहल की जमीन पर था हमारा पैलेस, सारे दस्तावेज हैं पोथीखाने में मौजूद- दीया कुमारी का बड़ा दावा: विश्व के 7 अजूबों में शुमार आगरा के ताजमहल को लेकर गर्माई सियासत, ताजमहल में वर्षों से बंद पड़े 20 कमरों का ताला खोले जाने की मांग पर बीजेपी नेता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर की थी एक याचिका, ताकि ताजमहल के बंद कमरों का हो सर्वे, उस सर्वे से ये पता लगाया जा सके कि ताजमहज में हिंदू मूर्तियां और शिलालेख हैं या नहीं? इसी बीच बीजेपी सांसद दीया कुमारी ने ताजमहल को लेकर किया बड़ा दावा, ताजमहल की जमीन पर जताया जयपुर राज परिवार का हक, बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए बोली दीया- ‘ताजमहल की जमीन से जुड़े दस्तावेज जयपुर राजघराने की पोथी खाने में हैं मौजूद, इस जमीन पर पहले हुआ करता था हमारा पैलेस, लेकिन शाहजहां को यह जमीन अच्छी लगी तो इसे महाराजा से कर ली थी अवाप्त, हाई कोर्ट चाहेगा तो हम पोथी खाने में मौजूद दस्तावेज भी अदालत को कराएंगे उपलब्ध,’ साथ ही दीया ने ताजमहल में वर्षों से बंद कमरों को खोलने का भी किया समर्थन
11 May 2022
Read More »


