Day: May 11, 2022

राणा के निशाने पर ठाकरे

उद्धव ठाकरे आपको जहां से चुनाव लड़ना है बता दीजिए मैं भी वहीं से लड़ूंगी चुनाव- नवनीत राणा: अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने हनुमान चालीसा के बाद गाया महा आरती का राग, बुधवार को राणा दंपति ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा- ‘मैं और रवि राणा जी 14 मई को शनिवार के दिन सुबह 9 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में करेंगे महा आरती, ताकि महाराष्ट्र में जो उद्धव सरकार के चलते संकट है वो हो जाएं दूर,’ वहीं सीएम ठाकरे को चुनौती देते हुए बोली राणा- ‘उद्धव ठाकरे जी आपको जहां से चुनाव लड़ना है बता दीजिए मैं भी वहीं से लड़ूंगी चुनाव, ठाकरे गिर सकते हैं अपनी कुर्सी के लालच में लेकिन उनसे पूछती हूं कि वो दो साल से अपने कार्यालय क्यों नहीं गए, उद्धव ठाकरे अपनी मेडिकल से जुड़ी सारी जानकारी सार्वजनिक करें और मैं भी एक महिला होने के नाते दूंगी अपनी पूरी मेडिकल रिपोर्ट’

Read More »
सीएम गहलोत के कहने पर मलिंगा ने किया सरेंडर

विधायक मलिंगा ने कमिश्नर के सामने किया सरेंडर, चिंतन शिविर से पहले सीएम गहलोत का स्ट्रोक: बाड़ी इलाके में बिजली कंपनी के AEN और जेईएन से मारपीट मामले को लेकर बड़ी खबर, मामले में कथित रूप से मुख्य आरोपी एवं कांग्रेस से बाढ़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने किया सरेंडर, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पहुंच कमिश्नर के सामने किया सरेंडर, इस दौरान उदयपुरवाटी से विधायक एवं सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी रहे मौजूद, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद उनके निर्देश पर किया सरेंडर, सरेंडर के बाद मीडिया से बात करते हुए बोले मलिंगा- ‘इस मामले के सामने आने के बाद आज पहली बार मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की मुलाकात, सीएम गहलोत ने कहा कि कर्मचारियों में है जबरदस्त रोष व्याप्त इसलिए आपको कर देना चाहिए सरेंडर, और मुख्यमंत्री के कहने पर मैंने आज कर दिया सरेंडर’, विधायक मलिंगा के सरेंडर के बाद सियासी गलियारों में चर्चा, चिंतन शिविर से पहले सीएम गहलोत ने दिखाई कूटनीति

Read More »
चंपावत उपचुनाव

धामी के लिए योगी करेंगे उपचुनाव में प्रचार तो कांग्रेस प्रत्याशी के लिए राहुल गांधी ने संभाली कमान: उत्तराखंड में एक सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस बीजेपी ने कसी कमर, बीजेपी ने जहां उपचुनाव में 40 स्टार प्रचारकों की सूचि की जारी तो वहीं कांग्रेस ने भी किया 30 स्टार प्रचारकों का एलान, उत्तरखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे चुनाव प्रचार, सीएम योगी के साथ दुष्यंत गौतम, रेखा वर्मा, मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित अन्य दिग्गजों का नाम है शामिल, तो वहीं कांग्रेस की महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे प्रचार, इसके साथ ही प्रियंका गांधी का नाम भी है सूची में लिखा हुआ, चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए 31 मई को होनी है वोटिंग तो तीन जून को आएगा रिजल्ट

Read More »
बेटे पर लगे आरोपों को लेकर जोशी का बड़ा बयान

मेरा बेटा नहीं कर सकता रेप- बेटे रोहित पर लगे दुष्कर्म के आरोपों पर मंत्री महेश जोशी का बयान: राजस्थान की गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोशी का बड़ा बयान, अपने पुत्र रोहित जोशी पर लगे दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में लगे मुकदमे को लेकर बोले महेश जोशी- ‘मुझे मेरे बेटे पर पूरा विश्वास है कि वो किसी के साथ नहीं कर सकता दुष्कर्म, फिर भी आरोपों की जांच होगी, मैं चाहता हूं कि आरोपों की गहराई और निष्पक्षता के साथ की जाए जांच और अपने आप पूरी सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी, रोहित ऐसा काम कर ही नहीं सकता, वो नहीं है ऐसे नेचर का लड़का, रोहित को नहीं मिलें इस तरह के संस्कार, पुलिस जांच में पूरी बात साफ हो जाएगी, मैं पीड़िता और उसके परिवार से कभी भी नहीं मिला और न ही देखा मैंने उसका चेहरा, सरकार में होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है कि राजस्थान का हर नागरिक रहे सुरक्षित, मेरी यह भी जिम्मेदारी बनती है कि हर व्यक्ति के साथ हो न्याय’

Read More »
आजम मामले में बोला सुप्रीम कोर्ट

एक में जमानत मिलती है तो दूसरा केस आ जाता है सामने, ऐसा कैसे हो रहा है? आजम मामले में बोला SC: सपा विधायक आजम खान की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, यूपी सरकार के वकील ने कहा- आजम को हाइकोर्ट से 88वें मुकदमें में मिल चुकी है जमानत, लेकिन उनके ऊपर एक और मुकदमा किया गया है दर्ज, इसलिए अभी जेल से रिहा नहीं हो सकते हैं आजम, इस पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी और कहा- ‘ये बन गया है एक ट्रेंड, एक ही आदमी पर दर्ज हुए हैं 89 मुकदमे, और जब एक केस में जमानत मिलती है तो एक नया केस आ जाता है सामने, ये कैसे हो रहा है?’, इस पर यूपी सरकार के वकील ने कहा- ‘ये केवल है एक गलतफहमी, हर मुकदमा अपने आप में है अलग, राज्य सरकार हलफनामे के जरिए अदालत को समझना चाहती है यही,’ इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस पर राज्य सरकार को हलफनामा दाखिल करने की दे दी इजाजत, वहीं इस मामले में अगले हफ्ते मंगलवार को तय की है अगली सुनवाई

Read More »
SC का बड़ा फैसला

बेवजह 124ए लगाने से बचें केंद्र और राज्य सरकारें- SC का बड़ा फैसला, रिव्यू तक लगाया ‘सुप्रीम स्टे’: राजद्रोह कानून यानी भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने राजद्रोह कानून पर लगाई रोक, कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान साफतौर पर कहा- ‘केंद्र सरकार राजद्रोह कानून पर करे दोबारा विचार, जब तक इस पर पुनर्विचार नहीं हो जाता है तब तक राजद्रोह कानून के तहत राज्य और केन्द्र सरकार इस धारा के तहत कोई नया केस नहीं कर सकते दर्ज, वहीं जिन लोगों पर लगी हैं राजद्रोह की धाराएं वे जमानत के लिए जा सकते हैं कोर्ट, जब तक इस कानून की नहीं की जाती समीक्षा तब तक इस धारा के तहत केस दर्ज करना नहीं होगा उचित, वहीं देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राजद्रोह से जुड़े कानून पर केंद्र सरकार से करे तत्काल पुनर्विचार ताकि पिछले आठ वर्षों के दौरान ‘निलंबित हो गए’ मौलिक अधिकार हो सकें बहाल, नरेंद्र मोदी सरकार ने विरोध के स्वर को दबाने के लिए राजद्रोह के कानून का बड़े पैमाने पर किया है दुरुपयोग और शीर्ष अदालत की चेतावनी के बाद उसने पुनर्विचार का किया है फैसला

Read More »
img 20220511 wa0122

लोकदेवता वीर तेजाजी की मूर्ति के अपमान पर सांसद बेनीवाल ने जताई गहरी नाराजगी, ये दिए निर्देश: जोधपुर के पास एक गांव में लोक देवता वीर तेजाजी की मूर्ति का अपमान करने का मामला, केरली नाड़ी पर स्थापित लोक देवता एवं जाट समाज के आराध्य वीर तेजा जी की मूर्ति अज्ञात लोगों ने किया अपमान, सोमवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने वाहन में प्रयुक्त होने वाली सामग्री ग्रीस के पोत दिया वीर तेजाजी के स्थान को, इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं हुई हैं आहत, घटना पर RLP मुखिया और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जताई गहरी नाराजगी, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए ट्वीट कर कहा कि- ‘जोधपुर जिले के सालवा कला गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा लोक देवता वीर तेजाजी मंदिर केरली नाडी मे तेजाजी महाराज की प्रतिमा पर ग्रीस आदि लगाकर तेजा भक्तो की भावनाएं की गई हैं आहत, प्रकरण संज्ञान में आते ही मौके पर भोपालगढ़ विधायक व आरएलपी के प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग को भेजा मौके पर, दूरभाष पर पुलिस के आला अधिकारीयों को असामाजिक तत्वों का पता लगाकर उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने के दिए निर्देश,’ मामले में पुलिस ने जांच की शुरू

Read More »
img 20220511 091225

हिमाचल प्रदेश की राजनीति के चाणक्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार: संचार क्रांति के मसीहा और हिमाचल प्रदेश की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम का हुआ निधन, बीती रात करीब डेढ़ बजे दिल्ली स्थित एम्स में ली सुखराम ने अंतिम सांस, पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की रात को सुखराम को फिर से पड़ा दिल का दौरा, जिस कारण हुआ उनका निधन, इससे पहले 9 मई की रात को भी दिल का दौरा पड़ने के कारण लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था पंडित सुखराम को, उनके पोते आश्रय शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दादा के देहांत की दी जानकारी, लिखा- ‘अलविदा दादा जी, अब नहीं बजेगी टेलीफोन की घंटी’, आज पंडित सुखराम की पार्थिव देह को दिल्ली से लाया जाएगा मंडी, कल सुबह 11 बजे पंडित सुखराम की पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर, जिसके बाद हनुमानघाट स्थित शमशानघाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम का

Read More »