



Day: May 10, 2022


मदेरणा, मलखान और नागर जैसे नेताओं की चली आ रही परिपाटी को जोशी के बेटे ने बढ़ाया आगे- मिश्रा: राजस्थान सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर दर्ज रेप और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा मामला, राजस्थान में अपनी जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, प्रदेश चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा- ‘कांग्रेस नेता और उनके परिजनों पर इस प्रकार के आरोप नहीं हैं नए, महिपाल मदेरणा, मलखान विश्नोई और बाबूलाल नागर आदि राजनेताओं की चली आ रही परिपाटी को ही मंत्री महेश जोशी के बेटे ने बढ़ाया है आगे,’ मिश्रा ने दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष से मुलाकात कर की पीड़िता को न्याय दिलवाने की मांग, साथ ही डीजीपी एम एल लाठर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन भेज की पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग, कहा- आरोपी के डर कारण ही उसने दिल्ली पुलिस में करवाया है मामला दर्ज, पीड़िता को अब भी मिल रही है धमकियां, सीएम गहलोत मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी को भेजें सलाखों के पीछे, यदि दोषी को बचाने का किया गया प्रयास तो पार्टी सड़कों पर उतरकर करेगी आंदोलन’
10 May 2022
Read More »




इलाहाबाद HC से आजम खान को मिली जमानत, फिर भी नहीं आ सकेंगे जेल से बाहर, जानें क्या है कारण: समजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें नहीं ले रही खत्म होने का नाम, आजम खान के खिलाफ अब तक दर्ज किये 88 मुकदमों में से 87 में उन्हें मिल चुकी है जमानत लेकिन फिर भी नहीं आ सकते जेल से बाहर, मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वक्फ बोर्ड की संपत्ति गलत तरीके से अपनी यूनिवर्सिटी को ट्रांसफर कराने के मामले में आजम खान को दे दी है जमानत, लेकिन 3 दिन पहले एक नया मुकदमा दर्ज होने के कारण आजम को रहना पड़ेगा जेल में, फर्जी डॉक्यूमेंट के सहारे 3 स्कूलों की मान्यता कराने के मामले में आजम खान के खिलाफ 3 दिन पहले ही रामपुर में दर्ज किया गया था केस, यही वजह है कि काफी दिनों से जेल से रिहा होने कि बांट जो रहे आजम खान अब भी नहीं आ सकेंगे जेल से बाहर, हालांकि नए मुकदमे के वारंट को भी सीतापुर जेल में कराया जा चुका है शामिल
10 May 2022
Read More »

अगर दम है तो ताजमहल और लाल क़िले को मंदिर बनाकर दिखाएं- महबूबा मुफ्ती का बीजेपी को चैलेंज: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर बोला हमला, बड़ा बयान देते हुए कहा- केंद्र की बीजेपी सरकार लोगों को नौकरी देने में रही है नाकाम, महंगाई बढ़ रही है और देश की संपत्ति बेची जा रही है, हमारा देश ग़रीबी के मामले में बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल से भी है पीछे, केंद्र सरकार के पास लोगों को देने के लिए नहीं है कुछ,यही कारण है कि ध्यान भटकाने के लिए लोगों को लगाया जा रहा है मुसलमानों के पीछे, मुग़लों के वक़्त जो चीज़ें बनी हुई हैं जैसे, ताजमहल, मस्जिदें, क़िले- ये बिगाड़ना चाहते हैं उन्हें, पड़े हुए हैं उनके पीछे, इससे नहीं होगा कुछ हासिल, देश का पैसा लूटकर विदेश भाग गए लोगों से पैसा वसूलने की बजाए ये लोग मुग़ल काल की इमारतों को चाहते हैं बिगाड़ना, अगर इनमें दम है, तो ताजमहल, लाल क़िले को दिखाएं मंदिर बनाकर, फिर देखते हैं कि कितने लोग इस देश को देखने के लिए आएंगे यहां’
10 May 2022
Read More »

सत्ता आती है और चली जाती है… हमारे धैर्य का अंत मत देखो- ठाकरे ने पत्र लिख उद्धव को दिया अल्टीमेटम: महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर शुरू हुई सियासत नहीं ले रही थमने का नाम, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर साधा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना, राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिख साधा निशाना, कहा- ‘पिछले एक हफ्ते में, मैंने सोचा है कि कैसे राज्य सरकार महाराष्ट्र के सैनिकों को दबाने के लिए पुलिस बल का कर रही है इस्तेमाल, क्या राज्य सरकार या पुलिस ने कभी मस्जिदों में छिपे हथियार और आतंकियों को खोजने के लिए ऐसा ‘गिरफ्तारी अभियान’ चलाया है? पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं की कर रही है तलाश जैसे कि वे हों पाकिस्तान के आतंकवादी या निजाम के हैदराबाद राज्य के ‘रजाकार’, मुझे राज्य सरकार से केवल एक ही बात कहनी है, सत्ता आती है और चली जाती है, हमारे धैर्य का अंत मत देखो, ताकत की तांबे की थाली कोई नहीं लाया… उद्धव ठाकरे आप भी नहीं’
10 May 2022
Read More »

मदेरणा-मलखान के खिलाफ CBI जांच देने वाले गहलोत महेश जोशी के मामले क्यों कर रहे हैं देरी?- बेनीवाल: गहलोत सरकार में मंत्री महेश जोशी के पुत्र पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान, बेनीवाल ने कहा- राजस्थान सरकार के मंत्री महेश जोशी के पुत्र पर लगे हैं गंभीर आरोप, सीएम को ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त करने की है जरूरत, चुंकी अशोक गहलोत सरकार के पूर्व के शासन के समय किसान व दलित वर्ग के संबंध रखने वाले कांग्रेसी नेता व मंत्री रहे महिपाल मदेरणा, मंत्री रहे बाबूलाल नागर व विधायक मलखान सिंह बिश्नोई पर जब इस प्रकार के आरोप लगे तब उनके मामले में तो गहलोत सरकार द्वारा तत्काल जांच दे दी गई थी सीबीआई को, ऐसे में सीएम द्वारा इस मामले में हस्तक्षेप करके मंत्री को अपदस्थ करने में क्यों की जा रही है देरी? आखिर क्या संदेश देना चाहते है मुख्यमंत्री? सीएम को इस मामले में तत्काल एक मुकदमा राजस्थान में भी दर्ज करवाकर जांच देनी चाहिए CBI को, साथ ही पीड़िता को सुरक्षा भी देने की है जरूरत
10 May 2022
Read More »



