Day: May 10, 2022

नड्डा के निशाने पर गहलोत सरकार

जब रोम जल रहा था, तो नीरो बांसुरी बजा रहा था, गहलोत सरकार में यह स्थिति है राजस्थान की- नड्डा: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय राजस्थान दौरा, अपने दौरे के पहले दिन जेपी नड्डा ने सूरतगढ़ में बूथ अध्यक्ष संकल्प सम्मेलन के दौरान प्रदेश सरकार पर साधा जमकर निशाना, नड्डा ने अपने संबोधन की शुरुआत में बाबा रामदेव को किया नमन, नड्डा ने कहा- ‘वसुंधरा जी ने मुझे बताया कि पिछली सरकार में और वर्तमान सरकार में क्या फर्क है, वसुंधरा सरकार जनता के हित में करती थी काम लेकिन वर्तमान सरकार कर रही है खुद के हित में काम, राजस्थान संस्कारों के लिए, शांति के लिए, विकास के लिए, संस्कृति के लिए है जाना जाता, लेकिन राजस्थान का आज का नेता भ्रष्टाचार से, अनाचार से जुड़ा है, दलितों पर, महिलाओं पर उत्पीड़न करने वाली है गहलोत सरकार, आज अखबार खोलो तो कभी करौली, कभी जोधपुर, की घटनाओं के दीखते हैं समाचार, जिस दिन जोधपुर में लोग सड़कों पर थे, उस दिन गहलोत साहब जयपुर में मना रहे थे अपना जन्मदिन, जब रोम जल रहा था, तो नीरो बांसुरी बजा रहा था,’ ये स्थिति है राजस्थान की’

Read More »
जेपी नड्डा का सूरतगढ़ दौरा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सूरतगढ़ दौरा, मैडम राजे ने किया स्वागत, दिग्गज रहे मौजूद: अगले साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दलों ने कसी कमर, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सूरतगढ़ दौरा, सूरतगढ़ में नड्डा करेंगे बूथ अध्यक्ष संकल्प सम्मेलन को संबोधित, सूरतगढ़ पहुंचे जेपी नड्डा का पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंच पर किया स्वागत, इस दौरान मंच पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, प्रदेश भाजपा प्रभारी अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, कैलाश चौधरी, चंद्रशेखर, राजेंद्र राठौड़ सहित कई दिग्गज रहे मौजूद, इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करते हुए बोली मैडम राजे- ‘मैं राजस्थान की इस पावन धरा पर करती हूं जेपी नड्डा का स्वागत, आपके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने किया है अच्छा काम, साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आपको अग्रिम बधाई, आपके नेतृत्व में भाजपा लहराएगी अपना परचम’

Read More »
रोहित जोशी रेप-ब्लैकमेलिंग मामला

मंत्री पुत्र जोशी के खिलाफ दुष्कर्म मामले में पीड़िता को मिला कांग्रेस विधायक मदेरणा का साथ, की ये मांग: गहलोत सरकार में मंत्री महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी पर जयपुर की युवती द्वारा लगाए गए गम्भीर आरोपों का मामला, पीड़ित युवती की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल, खुद कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने पीड़िता की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल, राजस्थान पुलिस और डीजीपी को ट्वीट कर मदेरणा ने कहा- ‘राजस्थान पुलिस के द्वारा पीड़िता और उसके परिवार को तुरंत प्रदान करनी चाहिए सुरक्षा, क्योंकि पीड़िता का पैतृक निवास है राजस्थान में, ऐसे में इस मामले ने राजस्थान पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े कर दिए हैं सवाल,’ दिव्या मदेरणा का यह ट्वीट सियासी गलियारों में बना चर्चा का विषय, अपनी ही सरकार में मंत्री के पुत्र पर आरोप लगाने वाली पीड़िता की सुरक्षा को लेकर मदेरणा का ट्वीट करना देता है कई सियासी इशारे, प्रदेश के जलदाय मंत्री महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी के खिलाफ युवती ने दिल्ली में दर्ज करवाया है मामला, रेप, ब्लैकमेलिंग, अननेचुरल सेक्स सहित कई धाराओं में दर्ज हुआ है मामला

Read More »
दलित नाबालिग को न्याय दिलाने मंत्री के आवास पर धरने पर बैठे 'बाबा'

नाबालिग दलित पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग पर मंत्री भूपेश के आवास पर धरने पर बैठे डॉ किरोड़ी मीणा: राज्यसभा किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के आवास पर, एक दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों के साथ मंत्री ममता भूपेश के आवास पर पहुंचे सांसद मीणा, सांसद मीणा ने मंत्री ममता भूपेश के आवास पर पहुंचकर कहा- ‘जब तक दलित बच्ची के परिजनों को नहीं मिलेगा न्याय, मैं यही पर बैठा रहूंगा धरने पर, इस पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए जो कि इस सिस्टम का हुई है शिकार,’ सांसद मीणा जब पहुंचे मंत्री भूपेश के आवास पर तब ममता भूपेश उस समय थी सचिवालय में मौजूद, सूचना मिलते ही अपने आवास पर लौटीं ममता भूपेश और सांसद किरोड़ी मीणा को सम्मान सहित बैठाया अपने आवास के भीतर, इस दौरान सांसद मीणा ने वहीं मंगवा लिया था अपना लंच, इन पर मंत्री भूपेश ने भी सांसद मीणा के साथ ही लिया लंच, मंत्री ममता भूपेश ने कहा- मैं पार्टी पॉलिटिक्स से परे हटकर डॉक्टर साहब का करती हूं सम्मान, डॉ किरोड़ी मीणा ने इस दौरान मंत्री ममता भूपेश को दी घटनाक्रम की पूरी जानकारी

Read More »
राहुल गांधी के निशाने पर मोदी सरकार

राहुल गांधी ने गुजरात के दाहोद में आदिवासी सत्याग्रह रैली में भरी चुनावी हूंकार, हार्दिक से करेंगे मुलाकात!: गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात की भूमि से आदिवासी विरोधी भाजपा सरकार के विरुद्ध रण का किया आगाज, रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा- ‘आदिवासियों के हक और सम्मान के लिए शुरू से लड़ाई लड़ती आ रही है कांग्रेस, गुजरात के आदिवासियों के हक को दबाए जाने के खिलाफ आज कांग्रेस दाहोद में कर रही है सत्याग्रह की शुरुआत, हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक आदिवासियों को नहीं मिला जाता उनका हक,’ इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर साधा जमकर निशाना, कहा- पीएम मोदी ने लोकसभा में मनरेगा का उड़ाया था मजाक, उन्होंने कहा था कि मैं इसे रद्द करना चाहता हूं, लेकिन नहीं करूंगा, क्योंकि देश को याद रहे कि कांग्रेस पार्टीने क्या किया था, लेकिन आज कोरोना के वक्त मनरेगा नहीं होता, तो आपको पता है कि देश की हालत क्या होती?’ 

Read More »
img 20220510 101725

राम के वंशजों को मारने वालों को किसी भी हाल में नहीं करने देंगे रामलला के दर्शन- बीजेपी सांसद की चेतावनी: गोंडा जिले से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना पर बोला हमला, कहा- राम जन्मभूमि आंदोलन साधू-संतों, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद का था आंदोलन, जिस दिन ढांचा गिराया गया शिवसेना का नहीं था कोई सहयोग, मुंबई में राम के वंशजों को मारोगे, ठेले वालों को मारोगे, दवाई जो कराने जाएगा उसको मारोगो, पढ़ाई और सिनेमा में काम करने वालों को मारोगे और यहां आकर राम का दर्शन करोगे. क्या इनको दर्शन करने दिया जाना चाहिए, नहीं, यह आज का मेरा मुद्दा नहीं है बल्कि 2008 से मैं श्रीमान जी को तलाश रहा था कि कहीं मिल जाएं, लेकिन वह मिले नहीं, क्योंकि वह एक दरबे में रहते हैं और मुम्बई में लोगों को पीटते हैं, लेकिन वो मुंबई से बाहर नहीं निकलते, पहली बार निकल रहे हैं मुम्बई छोड़ कर, अयोध्या सबकी है, आइए कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उससे पहले जिनको भी आप ने तकलीफ दी है उनसे मांगनी होगी माफी

Read More »
img 20220510 090818

श्रीलंका में PM के इस्तीफे के बाद सड़कों पर शुरू हुआ खूनी संघर्ष, सांसद ने की खुदकुशी, मंत्रियों के घरों में लगाई आग: आजादी के बाद से अपनी सबसे खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रहे श्रीलंका में शुरू हुआ सिविल वार, बीते रोज विपक्ष के दबाव में प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने दे दिया इस्तीफा, राजपक्षे के इस्तीफे की खबर के बाद पूरे देश मे जगह जगह शुरू हो गईं हिंसा की वारदातें, राजपक्षे परिवार के समर्थकों और विरोधियों के बीच सड़कों पर जारी है खूनी संघर्ष, सरकार समर्थक-विरोधियों की हिंसा में एक सत्ताधारी सांसद समेत अब तक 5 लोगों की हो गई है मौत, वहीं श्रीलंका की पुलिस भी आ गई राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और उनके परिवार के साथ, इसके बाद तो पूरे देश में और ज्यादा बदतर हो गए हालात, यहां तक कि हालातों को काबू में करने के लिए बुलानी पड़ी है सेना, आम लोगों ने सत्ताधारी पार्टी के सांसदों और मंत्रियों के अलावा दूसरे नेताओं पर भी शुरू कर दिए हैं हमले, यहां तक कि उग्र भीड़ से बचने के लिए सांसद अमरकीर्ति अथुकोराला ने कर ली खुदकुशी, जबकि हिंसक भीड़ ने दो मंत्रियों के घरों को जला दिया गया आग में

Read More »