



Day: April 28, 2022



दुर्भाग्य से महाराष्ट्र में ‘योगी’ नहीं भोगी है, मैं ईश्वर से उन्हें सद्बुद्धि देने की करता हूं पार्थना- ठाकरे: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर को लेकर शुरू हुई सियासत नहीं ले रही थमने का नाम, लाउडस्पीकर विवाद को जन्म देने वाले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने की मंदिरों और मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने का आदेश देने वाले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ, इसके साथ ही राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बताया भोगी, राज ठाकरे ने कहा- ‘धार्मिक स्थलों खासकर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर मैं योगी सरकार को देता हूं पूरे दिल से बधाई, दुर्भाग्य से महाराष्ट्र में नहीं है कोई ‘योगी’, हमारे पास भोगी हैं, मैं ईश्वर से उस भोगी को सद्बुद्धि देने की करता हूं पार्थना,’ बता दें हाल ही में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर उतारने का आदेश दिए थे आदेश जिसके बाद 72 घंटे के भीतर उतारे जा चुके हैं करीब 11 हजार लाउडस्पीकर
28 Apr 2022
Read More »

यूपी सरकार के मंत्री अब नहीं ले सकेंगे 5 हजार रुपए से ज्यादा कीमत के गिफ्ट, सीएम योगी ने दिए निर्देश: उत्तरप्रदेश में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक के बाद एक बड़े फैसले ले लेकर चौंका रहे हैं सभी को, अब से उत्तरप्रदेश के मंत्रियों को परिवार संग अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक करने के अलवर उपहार स्वीकार करने में भी बरतनी होगी सावधानी, सीएम योगी के निर्देशानुसार मंत्री अब नहीं ले सकेंगे 5 हजार रुपए से ज्यादा कीमत के गिफ्ट, इससे ज्यादा कीमत के सभी गिफ्ट जमा कराने होंगे कोषागार में, मंत्रियों को इस सम्बन्ध बकायदा लिखित में करा दी गई है आचार संहिता उपलब्ध, जिसमे कहा गया है कि ऐसे प्रतीक जो सामंत शाही का बोध कराते हैं जैसे सोने-चांदी के मुकुट आदि, नहीं करने चाहिए स्वीकार, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत सभी निर्वाचित सदस्यों (मंत्री भी शामिल) के लिए सार्वजनिक आचरण के मानक हैं तय
28 Apr 2022
Read More »

भीमा-कोरेगांव मामले में जांच आयोग ने भेजा शरद पवार को समन, 5-6 मई को पेश होने के दिए निर्देश: भीमा-कोरेगांव मामले में जांच आयोग ने पुणे जिले में युद्ध स्मारक पर जनवरी 2018 में हुई हिंसा के संबंध जांच आयोग ने NCP प्रमुख शरद पवार को भेजा समन, शरद पंवार को पांच और छह मई तक अपना बयान दर्ज कराने के लिए जान आयोग ने दिए निर्देश, इससे पहले आयोग ने 2020 में पवार को समन भेजा था लेकिन वह कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के कारण उसके समक्ष नहीं हो सके थे पेश, पवार को इस साल 23 और 24 फरवरी को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया लेकिन वरिष्ठ नेता ने यह कहते हुए नई तारीख मांगी कि वह अपना बयान दर्ज कराने से पहले एक अतिरिक्त हलफनामा करना चाहते हैं दाखिल, दो सदस्यीय इस जांच आयोग में कलकत्ता उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश जे एन पटेल और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य सचिव सुमित मलिक हैं शामिल
28 Apr 2022
Read More »

मैं मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख सकती हूं लेकिन राष्ट्रपति बनने का नहीं- मायावती: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर बसपा प्रमुख मायावती ने किया पलटवार, बीते दिन अखिलेश यादव ने मायावती पर निशाना साधते हुए तंज कस्ते हुए कहा था- ‘बसपा ने विधानसभा चुनाव में अपना वोट दे दिया था बीजेपी को, अब देखना है कि बीजेपी उन्हें राष्ट्रपति बनाती है या नहीं,’ अब अखिलेश यादव के इसी बयान पर बसपा सुप्रीमो ने किया पलटवार, कहा- ‘मैं फिर से उत्तर प्रदेश की सीएम या देश की पीएम बनने का सपना देख सकती हूं लेकिन राष्ट्रपति बनने का सपना कभी नहीं देखूंगी, यूपी में बीजेपी की जीत के लिए समाजवादी पार्टी है जिम्मेदार, मुझे सपा वाले राष्ट्रपति बनाकर क्षेत्र करवाना चाहते हैं खाली, ताकि यूपी के सीएम पद के लिए उनका रास्ता हो जाए साफ, लेकिन मैं इस क्षेत्र को कभी नहीं छोडूंगी, सपा मुखिया को अब अहसास हो गया है कि बीएसपी इनके बहकावे में कतई नहीं आएगी’
28 Apr 2022
Read More »



