Day: April 28, 2022

'मुफ्त में पानी नहीं पिला सकते तो ऐसी बैठकों का नहीं कोई फायदा'

70 साल बाद भी लोगों को मुफ्त में पानी नहीं पिला सकते तो ऐसी बैठकों का नहीं कोई फायदा- बेनीवाल: जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन को लेकर राजधानी में हुई रिव्यू मीटिंग में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी लिया भाग, लोकसभा में पांच बार उठा चुके ERCP को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने के मामले पर इस बैठक में भी रखा मजबूती से पक्ष, वहीं जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांवों-ढाणीयों में लोगो से लिए जाने वाले शुल्क को पूर्णतया माफ करने की रखी मांग, बेनीवाल ने कहा- आजादी के 70 साल बाद भी अगर हम लोगों को मुफ्त में पानी नहीं पिला सकते तो ऐसी बैठकों का नहीं कोई फायदा,’ इसके साथ ही बेनीवाल ने कहा- जहां पर बनी हुई हैं पक्की सड़कें वहां कटर से ही काटी जानी चाहिए सड़क, वहीं केंद्र की योजनाओं के उद्घाटन के दौरान उन्हें नहीं बुलाए जाने पर जताई आपत्ति, कहा- कई बार राज्य सरकार और जलदाय विभाग अपने स्तर पर ही प्लान तैयार करके उसमें कर देते हैं मनमर्जी से हेरफेर, जबकि ऐसे मामलों में सांसदों की भी ली जानी चाहिए राय

Read More »
img 20220428 wa0186

मैडम राजे ने की राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात, प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर की चिंता जाहिर: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे आज शाम पहुंची राजभवन, मैडम राजे ने की राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात, इस दौरान मैडम राजे ने जताई चिंता, प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों को लेकर जाहिर की चिंता, प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर मैडम राजे शुरू से हैं गहलोत सरकार पर हमलावर

Read More »
ममता का पीएम पर निशाना

जनता को केंद्र सरकार कर रही है गुमराह, हम तो खुद उधार पर चल रहे हैं- ममता का मोदी पर निशाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर दिए गए हालिया बयान के बाद सियासत चरम पर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, गुरूवार को अपने एक बयान में ममता ने कहा- ‘राज्य कैसे कमाई करेगा? जनता को केंद्र सरकार कर रही है गुमराह, राज्य का पैसा तो केंद्र ले जा रहा है, हम एक रुपये के हिसाब से देते हैं सब्सिडी, अब तक हमारा हो चूका है एक हजार करोड़ का घाटा, केंद्र के पास हमारा 97,000 करोड़ रुपये है बकाया, वो वापस कीजिए, राज्य कैसे चलेगा? प्रधानमंत्री सबकुछ थोप देते हैं हम पर, आप सात साल से सत्ता में हैं लेकिन किया कुछ नहीं, मोदी सरकार अब तक पेट्रोल डीजल से कमा चुकी है 17,31,242 करोड़ रूपये लेकिन फिर भी प्रधानमंत्री राज्यों को बोलते हैं, नोटबंदी आप करते हैं, जनता को आप परेशान करते हैं और ठीकरा हम पर फोड़ते है अरे हम तो खुद उधार पर चल रहे हैं’

Read More »
img 20220428 164218

महीनेभर से धरने पर बैठे कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने अपने खून से लिखे 1000 कार्ड भेजे सीएम गहलोत को: कोरोना के पीक समय में अस्थाई तौर पर कोविड स्वास्थ्य सहायकों की भर्ती की थी गहलोत सरकार ने, कोविड के मामले लगभग खत्म होने के बाद बीते माह मार्च में 28000 CHA को हटा दिया गया अस्थाई नियुक्ति से, तब से लगातार सभी कोविड स्वास्थ्य सहायक जयपुर के शहीद स्मारक पर बैठे हैं धरने पर, इसके बावजूद मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में आज कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने अपने खून से लिखे पोस्टल कार्ड, 1 हजार पोस्टल कार्ड अपने खून से लिख कर भेजे मुख्यमंत्री गहलोत को, स्वास्थ्य सहायकों का कहना है कि कोविड-19 के समय जब हर कोई कोरोना वायरस से था भयभीत, उस समय राज्य सरकार ने हमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सहायकों के रूप में किया था नियुक्त, हमने बिना जान की परवाह किए कोविड-19 की लड़ाई में आगे खड़े होकर बचाई मरीजों की जान बचाई और आज सरकार निकाल रही है हमें नौकरियों से

Read More »
कमलनाथ ने छोड़ा नेता प्रतिपक्ष का पद

कमलनाथ ने छोड़ा नेता प्रतिपक्ष का पद, गोविंद सिंह ने ली उनकी जगह, कांग्रेस आलाकमान ने लगाई मुहर: मध्यप्रदेश से जुड़ी इस वक़्त की बड़ी खबर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने छोड़ा नेता प्रतिपक्ष का पद, कमलनाथ की जगह पर डॉक्टर गोविंद सिंह को बनाया गया है नेता प्रतिपक्ष, गोविंद सिंह के नाम पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लगाई मुहर, इससे पहले कमलनाथ के एक साथ दो पदों पर बने रहने को लेकर पार्टी के अंदर ही उठ रहे थे सवाल, सियासी जानकारों का मानना है कि अब कमलनाथ अपना पूरा ध्यान अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों पर करना चाहते है फोकस, एक विशेष रणनीति के तहत कमलनाथ ने छोड़ा नेता प्रतिपक्ष का पद

Read More »