Day: April 27, 2022

राहुल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

‘हेट और मेक इन इंडिया’ नहीं चल सकते एक साथ, ये है बेरोजगारी संकट पर ध्यान देने का समय- राहुल: देश भर में बढ़ती बेरोजगारी और कुछ वैश्विक ब्रांड के भारत को छोड़ने के बाद उपजे हालातों को लेकर राहुल गांधी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दिया बड़ा बयान, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से देश में उपजे बेरोजगारी की स्थिति का भी जिक्र किया और प्रधानमंत्री से किया आग्रह कि वह इस संकट से निपटने पर दें ध्यान, राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा- भारत में कारोबार बाहर ले जाने की सुगमता है, सात वैश्विक ब्रांड, नौ फैक्ट्रियां और 649 डीलरशिप चले गए, और 84,000 नौकरियां हो गईं ख़त्म, मोदी जी ‘हेट इन इंडिया’ और ‘मेक इन इंडिया’ साथ-साथ नहीं चल सकते, ये भारत के खतरनाक बेरोजगारी संकट पर ध्यान देने का है समय,’ इससे पहले भी राहुल गांधी ने देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर दिया था नारा, ‘न्यू इंडिया का न्यू नारा- हर घर बेरोजगारी, घर-घर बेरोजगारी’

Read More »
पीएम मोदी के बयान पर ठाकरे का पलटवार

आर्थिक मोर्चे पर महाराष्ट्र के साथ भेदभाव कर रही केंद्र सरकार- पीएम मोदी के बयान पर ठाकरे का पलटवार: देश भर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक, इस दौरान पीएम मोदी ने पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर गैर बीजेपी शासित राज्यों से वैट में कटौती करने की भी कही थी बात, अब पीएम मोदी के इस बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘केंद्र सरकार को सभी राज्यों के प्रति रखना चाहिए एक जैसा बर्ताव, देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला राज्य महाराष्ट्र है, लेकिन आर्थिक मोर्चे पर महाराष्ट्र के साथ केंद्र सरकार कर रही है भेदभाव, 26500 करोड़ रुपए़ का जीएसटी बकाया अब तक नहीं मिल पाया है, महाराष्ट्र में 1 लीटर डीजल पर 24 रुपये 38 पैसे केंद्र का टैक्स और 22 रुपये 37 पैसे राज्य का टैक्स है, वहीं पेट्रोल पर 31 रुपये 58 पैसे केंद्र का टैक्स और 32 रुपये 55 पैसे राज्य का टैक्स है, इसकी वजह से यह कहना गलत होगा कि राज्य में पेट्रोल और डीजल के दाम राज्य की वजह से बढ़े हुए हैं’

Read More »
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में 540 मेगावाट की परियोजना को दी मंजूरी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति में लिया गया बड़ा फैसला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर स्थित 540 मेगावाट की क्वार जल विद्युत परियोजना के लिए 4526.12 करोड़ रुपये के निवेश को मिली मंजूरी, इस परियोजना का काम मैसर्स चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड करेगी, जो है एनएचपीसी और जेकेएसपीडीसी के बीच एक संयुक्त उद्यम कंपनी, इस परियोजना से एक औसत वर्ष में 1975.54 मिलियन यूनिट बिजली पैदा होगी, इसके साथ ही मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक ने मार्च 2022 से दिसंबर 2024 तक पीएम स्वानिधि योजना जारी रखने की भी दे दी है मंजूरी, वहीं पीएम मोदी ने देश के 10 राज्यों में 2542 मोबाइल टावर को 2जी से 4जी में अपग्रेड करने के लिए दे दी है 2426 करोड़ रुपये की मंजूरी, इन सभी को BSNL ही अपग्रेड करके करेगा संचालित

Read More »
पीएम मोदी की राज्यों से अपील

तेल की कीमतों में कटौती के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कई राज्यों से की अपील, घटाया जाए वैट: देश के कई राज्यों में बढ़ते कोरोना के नए मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताई चिंता, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम में लिया स्थति का जायजा, तो वहीं देश भर में बढ़ती कीमतों को लेकर राज्यों से की अपील, कहा- ‘जो युद्ध की परिस्थिति पैदा हुई है, जिससे सप्लाई चैन हुई है प्रभावित, अब ऐसे माहौल में केंद्र और राज्य के बीच तालमेल को और बढ़ाना हो गया है अनिवार्य, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत का बोझ कम करने के लिए केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में पिछले नवंबर में की थी कमी लेकिन कुछ राज्यों ने अपने लोगों को नहीं दिया इसका लाभ, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, झारखंड, तमिलनाडु ने किसी न किसी कारण से केंद्र सरकार की बातों को नहीं माना, मेरी प्रार्थना है कि अब वैट कम करके आप नागरिकों को पहुंचाएं इसका लाभ, मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा हूं, सिर्फ चर्चा कर रहा हूं’

Read More »
हुड्डा के करीबी उदयभान सिंह को मिली हरियाणा कांग्रेस की कमान

हुड्डा के करीबी उदयभान सिंह को मिली हरियाणा कांग्रेस की कमान, कुमारी शैलजा का इस्तीफा हुआ मंजूर: हरियाणा कांग्रेस में बड़े लंबे समय से चल रही परिवर्तन की अटकलों पर लग गया है विराम, कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा फैसला लेते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा के करीबी उदयभान सिंह को मिली पंजाब कांग्रेस की सौंपी कमान, उदयभान होडल सीट से हैं कई बार के विधायक और दलित समुदाय से आते हैं, वहीं आलाकमान ने बनाए 4 कार्यकारी अध्यक्ष, जिनमें श्रुति चौधरी, राम किशन गुज्जर, जीतेंद्र कुमार भारद्धाज और सुरेश गुप्ता है शामिल, वहीं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा का इस्तीफा भी पार्टी ने कर लिया है मंजूर, इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा के पार्टी नेताओं से की थी मुलाकात, इस दौरान सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की थी कुमारी शैलजा को हटाकर अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा को प्रदेश की कमान सौंपे जाने की वकालत

Read More »
दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए BJP कर रही है हिंदू-मुसलमान- दिग्गी राजा का बड़ा बयान: देश भर में बढ़ती महंगाई को लेकर आम जनता है त्रस्त तो वहीं बढ़ती बेरोजगारी के कारण देश भर के युवाओं में है भरी आक्रोश, इसी बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप, दिग्गी राजा ने कहा- ‘रोजगारी और महंगाई की समस्या प्रदेश ही नहीं बल्कि पुरे देश में है गुंजायमान, ऐसी स्थिति में बीजेपी की सरकार कर रही लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हिंदू-मुसलमान, मुझे ऐसी भी शिकायत मिल रही है कि बीजेपी गरीब मुसलमानों से ही पत्थर फेंकवा रही है,’ वहीं कांग्रेस की एकजुटता को लेकर बोले दिग्विजय सिंह- ‘आज कांग्रेस अलग-अलग गुटों में है बंटी हुई, यदि पूरी कांग्रेस एक हो जाए तो नहीं हार सकती प्रदेश में कोई भी चुनाव, मैं कांग्रेसियों को एकजुट करने के लिए साल के अंत में करूंगा पुरे प्रदेश का दौरा’

Read More »
img 20220427 110612

देश मे कोरोना के 2927 नए मामले आए सामने 32 की हुई मौत, प्रदेश में सबसे ज्यादा जयपुर में बढ़े मामले: देश के कई राज्यों में एक बार फिर लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के आंकड़े लगाने लगे डर, बीते 24 घंटे के दौरान देश भर कोरोना के 2927 नए मामले आए सामने, मंगलवार के मुकाबले 444 केस ज्यादा हैं ये आंकड़े, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 घण्टे में वायरस संक्रमण से 32 मरीजों की हुई मौत,निया तरह देश में एक्टिव मामलों की संख्या पहुंची 16297 पर, वहीं मंगलवार को राजस्थान में 50 नए कोरोना संक्रमण के मामले आए सामने, हालांकि राहत की बात यह है कि बीते कुछ समय से संक्रमण के कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुई दर्ज, बीते 2 दिन की बात करें तो प्रदेश में संक्रमण के 80 नए मामले आए हैं सामने, मंगलवार को राजधानी जयपुर से संक्रमण के 30, जबकि अजमेर से 1, अलवर से 8, भीलवाड़ा से 1, धौलपुर से 8, गंगानगर से 1, उदयपुर से संक्रमण का 1 नया मामला आया सामने

Read More »