



Day: April 27, 2022


पशुओं के लिए चारे की कमी और बढ़ी हुई लागत पर बेनीवाल ने जताई चिंता, केंद्र सरकार से की ये बड़ी मांग: प्रदेश में पशुओं के लिए चारे की कमी और उसकी बढ़ी हुई लागत पर नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने जताई चिंता, सांसद बेनीवाल ने पशुआहार को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना और की ये बड़ी मांग- ‘राजस्थान की एक बड़ी आबादी है जुड़ी हुई है पशुपालन से, लेकिन पशुओं के लिए चारे की कमी होने और चारे की अत्यंत बढ़ी हुई लागत है चिंता का विषय, प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश व हरियाणा से आने वाले पशुआहार (भूसे) पर वहां की सरकारों ने प्रतिबंध लगाकर प्रदेश के पशुपालकों को किया है आहत, मेरी केंद्र सरकार से मांग है कि उक्त राज्यों को निर्देशित करके ऐसे प्रतिबंधों को हटाया जाए, क्योंकि यह है मुक पशुओं के साथ अन्याय, एक तरफ हम अखंड भारत की करते हैं बात वहीं दूसरी तरफ ऐसे प्रतिबंध लगाकर कौनसे भारत की कर रहे हैं बात?’
27 Apr 2022
Read More »





नेहरू-गांधी परिवार के बिना देश के 99% कार्यकर्ताओं को नहीं है कांग्रेस स्वीकार- एंटनी का बड़ा बयान: कांग्रेस में लंबे समय से उठ रही नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने दिया बड़ा बयान, बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए बोले एंटनी- ‘कांग्रेस की मुख्य भूमिका के बिना दिल्ली में केंद्र सरकार में बदलाव के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता, नेहरू-गांधी परिवार है कांग्रेस के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत और है मार्गदर्शन करने वाली ताकत, ये मेरा दावा है कि नेहरू-गांधी परिवार के बिना देश के 99 प्रतिशत कार्यकर्ताओं को नहीं होगी कांग्रेस स्वीकार, कांग्रेस को कमतर मत आंकिए, वापस आएगी कांग्रेस,’ एंटनी के बयानों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू, लोकसभा चुनाव और उसके बाद के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद गैर गांधी कांग्रेस अध्यक्ष की उठी मांग, खुद कांग्रेस के कई बड़े नेता और कांग्रेस समर्थक कॉर्पोरेट्स करने लगे थे मांग, अब इस तरह की मांगों पर पलटवार के रूप में देखा जा रहा एंटनी के इस बयान को
27 Apr 2022
Read More »

भारत को है एक अच्छे राजनीतिक एजेंडे की जरूरत न कि राष्ट्रीय मोर्चे की- KCR ने दिया बड़ा बयान: बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए जहां पूरा देश कर रहा है नए राष्ट्रीय मोर्चे की बात तो वहीं तेलंगाना के के मुख्यमंत्री KCR ने अपनी राष्ट्रीय महत्वकांक्षाओं को किया साफ़, तेलंगाना राष्ट्र समिति 21वें स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए KCR ने कहा- ‘फिलहाल देश को नहीं है राजनीतिक मोर्चों की आवश्यकता, भारत को सबसे अच्छे राजनीतिक एजेंडे की जरूरत है, यह एजेंडा देश के विकास में देगा अहम योगदान, अगर तेलंगाना से देश की बेहतरी के लिए उठाए जाते हैं कदम तो यह राज्य के लिए होगी गर्व की बात, भारत के पास हैं पर्याप्त वित्तीय संसाधन, अगर विकास के लिए दृढ़ संकल्प और ईमानदारी है, तो प्रगति होगी,’ तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में है चर्चा कि, केसीआर ने अपनी राष्ट्रीय योजनाओं का कर दिया है खुलासा, अब वह आगे की रणनीति पर करेंगे काम
27 Apr 2022
Read More »

शिवपाल चाचा को पार्टी में लेने में इतनी देर क्यों कर रही है बीजेपी? मैं खुद मिलने जाऊंगा आजम से- अखिलेश: यूपी चुनाव के बाद एक बार फिर खुलकर सामने आई चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव के बीच की अदावत, शिवपाल के बीजेपी में जाने की अटकलों को लेकर अखिलेश ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘बीजेपी हमारे चाचा को लेना चाहती है तो देर क्यों कर रही है? बीजेपी के नेता चाचा को लेने में क्यों कर रहे हैं इतना विचार, मुझे चाचा से कोई नाराजगी नहीं है लेकिन बीजेपी ये बताए कि चाचा को लेकर वो क्यों है इतनी खुश?’ वहीं आजम खान के सवाल पर अखिलेश ने कहा- बीजेपी जब मुकदमे लगा रही थी तब ये लोग कहां थे जो अब आजम खां के साथ जता रहे हैं सहानुभूति, मैंने खुद उन लोगों से बात की थी जो लोग आजम खां पर लगा रहे थे मुकदमें, सपा आजम खान के साथ है और पार्टी के लोग जाएंगे उनसे मिलने, जरूरत पड़ेगी तो मैं भी जाऊंगा आजम से मिलने
27 Apr 2022
Read More »



