Day: April 26, 2022

PK ने दी सलाह

परिवर्तनकारी सुधारों के लिए कांग्रेस को अधिक नेतृत्व क्षमता और इच्छाशक्ति की आवश्यकता- PK ने दी सलाह: देश की सियायत से जुड़ी बड़ी खबर, सफल रणनीतिकार प्रशांत किशोर नहीं होंगे कांग्रेस में शामिल, कांग्रेस के बाद प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर दी जानकारी, साथ ही कांग्रेस को दी सलाह- ‘मैंने एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप के हिस्से के रूप में पार्टी में शामिल होने और चुनावों की जिम्मेदारी लेने के कांग्रेस के उदार प्रस्ताव को कर दिया है अस्वीकार, कांग्रेस को मेरी है विनम्र राय कि परिवर्तनकारी सुधारों के माध्यम से गहरी जड़ें जमाने वाली संरचनात्मक समस्याओं को ठीक करने के लिए पार्टी को मुझसे अधिक नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की है आवश्यकता,’ इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर प्रशांत किशोर द्वारा कांग्रेस में शामिल होने के प्रस्ताव को ठुकराने की कही थी बात, साथ ही कांग्रेस ने की है उनके द्वारा दिए गए सुझावों और प्रयासों की सराहना

Read More »
img 20220426 wa0190

कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे प्रशांत किशोर, सुरजेवाला ने बताया- हमारा ऑफर पीके ने ठुकराया: देश की सियायत से जुड़ी बड़ी खबर, सफल रणनीतिकार प्रशांत किशोर नहीं होंगे कांग्रेस में शामिल, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर बताया- कांग्रेस आलाकमान ने एक एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप 2024 बनाया और पीके को परिभाषित जिम्मेदारी के साथ ग्रुप के एक हिस्से के रूप में पार्टी में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित, लेकिन प्रशांत किशोर ने यह ऑफर ठुकराते हुए ग्रुप में शामिल होने से मना कर दिया, हम पार्टी को दिए गए उनके प्रयासों और सुझावों की करते हैं सराहना,’ हालांकि पिछले 2 दिनों में हैदराबाद में पीके की तेलंगाना मुख्यमंत्री KCR के साथ चली मुलाकातों के बाद लगने लगे थे ये कयास की पीके नहीं करेंगे काम कांग्रेस के साथ

Read More »
हार्दिक पटेल का बड़ा बयान

मैं अभी कांग्रेस में हूं, मुझे उम्मीद है कि केंद्रीय नेता निकालेंगे कोई रास्ता, ताकि मैं बना रहूं कांग्रेस में- पटेल: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें नहीं ले रही खत्म होने का नाम, गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच दिया बड़ा बयान, हार्दिक पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा- ‘मैं अभी कांग्रेस में हूं, मुझे उम्मीद है कि केंद्रीय नेता जल्द ही निकालेंगे कोई रास्ता ताकि मैं कांग्रेस में बना रहूं,’ इसके साथ ही पटेल ने अपने विरोधियों का जिक्र करते हुए लिखा- ‘लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जो चाहते हैं कि हार्दिक छोड़ दें कांग्रेस, वे मेरा मनोबल तोड़ना चाहते हैं,’ मालूम हो की हार्दिक पटेल पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस आलाकमान से नाराज नजर आ रहे हैं, ऐसे में उनका ये ट्वीट कई मायनों में है बहुत अहम, क्योंकि पटेल ने अपने इस ट्वीट के माध्यम से साफ़ कर दिया कि वो फिलहाल तो बीजेपी में हैं लेकिन जल्द ही अगर उनकी समस्याओं का नहीं निकाला गया समाधान तो कुछ भी हो सकता है!

Read More »
सुनील जाखड़ और केवी थॉमस पर गिरी गाज

पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सुनील जाखड़ और केवी थॉमस पर गिरी गाज, 2 साल के लिए किया निलंबित: एक के बाद एक कांग्रेस को मिल रही पराजय को लेकर कांग्रेस आलाकमान सख्त, कांग्रेस हाईकमान ने अब बागियों के खिलाफ अपनाया सख्त रुख, मंगलवार को कांग्रेस वॉर रूम में राष्ट्रीय अनुशासन समिति की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, पार्टी विरोधी गतिविधियों के मामले में सुनील जाखड़ और केवी थॉमस जैसे वरिष्ठ नेताओं को पार्टी ने किया 2 साल निलंबित, इससे पहले अनुसाशन समिति ने पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ और केवी थॉमस को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भेजा था नोटिस, जाखड़ पर पार्टी नेताओं के खिलाफ बयानबाजी करने का लगा था आरोप, जबकि थॉमस ने मना करने के बावजूद सीपीएम के सेमिनार में लिया था हिस्सा, शिकायत के बाद थॉमस ने पार्टी को भेजी थी अपनी सफाई जबकि जाखड़ ने कारण बताओ नोटिस का नहीं दिया था जवाब

Read More »
img 20220426 093138

यूपी सीएम के नाम के आगे से योगी शब्द को हटाने वाली याचिका खारिज कर याची पर लगाया 1 लाख का जुर्माना: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने नाम के साथ योगी शब्द का प्रयोग करने से रोकने की मांग को लेकर दाखिल याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ने की खारिज, यही नहीं कोर्ट ने याची पर 1 लाख रुपए का लगाया जुर्माना, याचिका में कहा गया था- योगी आदित्यनाथ को अपने आधिकारिक नाम से ही लड़ना चाहिए चुनाव और उसी नाम से लेनी चाहिए शपथ भी, याचिका के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने 2004, 2009, 2014 के चुनाव में आदित्यनाथ के नाम से शपथ ली, फिर उसके बाद उन्होंने अपने नाम के आगे जोड़ दिया योगी, आदित्यनाथ योगी शब्द का इस्तेमाल उसी तरह से कर रहे हैं, जैसे डॉक्टर या इंजीनियर टाइटल का किया जाता है उपयोग, इसलिए उन्हें रोका जाए अपने नाम के आगे योगी शब्द का प्रयोग करने से, इस पर कोर्ट ने याचिका को न्यायालय का समय बर्बाद करने वाली बताते हुए याची पर लगाया एक लाख रुपये हर्जाना और याचिका को किया खारिज

Read More »
tej pratap yadav shares photo with mother rabri devi after announcement of resignation 1650936913

लालू के कुनबे में घमासान, पार्टी से इस्तीफे की घोषणा के बाद तेजू भैया ने मां राबड़ी के साथ की फोटो की शेयर: बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार में तेज हुआ घमासान, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने बीती रात अचानक पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान, अब तक छोटे भाई तेजस्वी यादव को अर्जुन बताकर खुद को सारथी कृष्ण के रूप में पेश करते आ रहे तेजू भैया ने इस्तीफे के एलान कर चौंका दिया सबको, आरजेडी यूथ विंग के नेता रामराज की ओर से मारपीट और गाली-गलौच करने के आरोप लगाए जाने के कुछ घंटों बाद तेज प्रताप यादव ने ट्विटर पर लिखा- मैने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने का किया काम, सभी कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान, जल्द अपने पिता से मिलकर दूंगा अपना इस्तीफा, इसके कुछ ही देर बाद फेसबुक पर मां राबड़ी देवी के साथ एक तस्वीर भी साझा की तेजप्रताप ने, जिसमें मां राबड़ी देवी प्यार से सहलाती दिख रही हैं तेजू भैया के सिर को

Read More »
img 20220426 080721

सांसद राणा ने लगाई ओम बिरला से गुहार, लोकसभा अध्यक्ष ने मुंबई पुलिस से मांगी गिरफ्तारी की डिटेल्स: महाराष्ट्र पुलिस द्वारा राणा दम्पत्ति को गिरफ्तार करने का मामला, निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखकर कहा- मुंबई पुलिस द्वारा की गई उनकी गिरफ्तारी है अवैध, पुलिस हिरासत में ‘‘अमानवीय व्यवहार’’ का आरोप भी लगाया सांसद राणा ने, सांसद राणा ने लिखा- अनुसूचित जाति से आने के कारण जेल में उन्हें न पानी दिया गया और न ही वाशरूम का इस्तेमाल करने दिया जा रहा है,’ इस पर स्पीकर ओम बिरला ने सांसद नवनीत राणा की गिरफ्तारी को लेकर 24 घंटे के भीतर महाराष्ट्र सरकार से मांगा विवरण, गृह मंत्रालय (एमएचए) के माध्यम से घटना का ब्योरा मांगा बिरला ने, वहीं एक IPS अधिकारी ने बताया कि खार स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज, जहां राणा को उनकी गिरफ्तारी के बाद रखा गया था, और लॉक-अप में अन्य कैदियों के बयान साबित करेंगे कि उनके आरोप सही नहीं

Read More »