Day: April 26, 2022

img 20220426 191728

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर पीएम मोदी चिंतित, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कल बैठक कर लेंगे फीडबैक: देश में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुए चिंतित, जिसके चलते बुधवार को दोपहर 12 बजे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की बुलाई बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी मुख्यमंत्रियों से बात कर स्थिति की जानकारी लेंगे पीएम मोदी, कोरोना की रोकथाम के लिए बैठक में लिए जा सकते हैं अहम फैसले, मंगलवार को देशभर में कोरोना के 2483 नए मामले आए सामने, इसके साथ ही देश में अब तक कुल 43062569 लोग हो चुके हैं कोरोना संक्रमित, राजधानी दिल्ली में तेजी से पैर पसारते कोरोना के कारण पॉजिटिविटी रेट पहुंच गया 6 फीसदी, वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना से मौत के आंकड़ों में भी हुई है वृद्धि

Read More »
img 20220426 182434

न तो गहलोत का और न ही पायलट का, मैं हूं कांग्रेस खेमे का, 2023 में सरकार रिपीट करना हमारा ध्येय- रमेश मीणा: डूंगरपुर दौरे पर पहुंचे गहलोत सरकार में पंचायतराज मंत्री रमेश मीणा का बड़ा बयान, प्रदेश में जल्द मुख्यमंत्री बदलने की अफवाहों के सवाल पर बोले रमेश मीणा- ‘मैं नहीं हूं किसी के खेमे से, मैं हूं कांग्रेस के खेमे से, खुद सीएम गहलोत और सचिन पायलट हैं कांग्रेस खेमे से, रही बात नेतृत्व परिवर्तन की तो जो आलाकमान तय करता है, वही चलता है, इसलिए इसमें ज्यादा वक्तव्य देना है बेकार, सिर्फ इतना कहूंगा कि कांग्रेस एक है और हम सबको मिलकर करना है एक ही काम, कि वर्ष 2023 में राजस्थान में रिपीट हो कांग्रेस सरकार, इसी धारणा पर सभी बकांग्रेसी नेता और पार्टी कर रही है काम,’ इसके अलावा रमेश मीणा ने अफसरों व नेताओं को दी हिदायत भी, कहा- प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग में किसी भी प्रकार का करप्शन नहीं करेंगे बर्दाश्त, चाहे दोषी कोई अधिकारी हो या जनप्रतिनिधि, उसके खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Read More »
दौसा गैंगरेप मामले में राठौड़ीवार

संज्ञाशून्य हो चुकी है सरकार, पीड़ितों से मिलने तक नहीं पहुंचा कोई प्रतिनिधि- दौसा गैंगरेप मामले में राठौड़ीवार: दौसा जिले में 32 साल की महिला को कार में लिफ्ट देकर गैंगरेप करने का मामला आया सामने, अब इस मामले को लेकर प्रदेश में शुरू हुई सियासत, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की अगवाई में भाजपा द्वारा गठित की गई कमेटी पहुंची दौसा, कमेटी में शामिल लोगों ने पीड़ित परिवार व स्थानीय लोगों से की बातचीत, तो वहीं पत्रकारों से बात करते हुए राठौड़ ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना, कहा- ‘प्रदेश में गहलोत सरकर हो चुकी है संज्ञाशून्य, सरकार का एक भी प्रतिनिधि नहीं पहुंचा पीड़ित परिवार से मिलने, इस मामले में सरकार को पीड़ित परिवार को देना चाहिए मुआवजा, जबकि सरकार का काम तो यही रहा कि 10 थानों की पुलिस भेजकर करवाया गया है अंतिम संस्कार, अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों ने दी है आंदोलन की चेतावनी, जिसमें बीजेपी भी होगी शामिल

Read More »
बघेल की कांग्रेस विधायकों को दो टूक

विधानसभा चुनाव में अभी है वक्त, बेहतर कार्यप्रणाली से लाएं स्थिति में सुधार- बघेल की विधायकों को नसीहत: छत्तीसगढ़ में अगले साल के अंत में होने हैं विधानसभा चुनाव, वहीं डेढ़ साल पहले कांग्रेस के आंतरिक सर्वे में विधायकों के कमजोर प्रदर्शन ने सत्ता और संगठन की बढ़ा दी है चिंता, आंतरिक सर्वे की रिपोर्ट को देख मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने विधायकों को दी दो टूक नसीहत- ‘रिपोर्ट कार्ड के आधार पर उन विधायकों को आत्मावलोकन करना होगा, जिनका परफार्मेंस नहीं है बेहतर, विधानसभा चुनाव में अभी है वक्त, ऐसे में वे बेहतर कार्यप्रणाली से अपनी स्थिति में कर सकते हैं सुधार,’ सूत्रों की मानें तो आंतरिक सर्वे में 71 में से 35 विधायकों की स्थिति को पाया गया है काफी चिंताजनक, खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 मई से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का करने वाले हैं दौरा, ऐसे में विधायकों को उनके क्षेत्रों में सीएम की नाराजगी का होना पड़ सकता है शिकार

Read More »
img 20220426 172919

मंत्रियों के साथ IAS, IPS और उनके परिजनों को भी हर साल देना होगा संपत्ति का ब्यौरा- CM योगी ने दिए आदेश: भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा प्रहार, अपनी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को आगे बढ़ाने के लिए सीएम योगी ने दिया बड़ा आदेश- ‘अब मंत्रियों के साथ ही आईएएस और आईपीएस अफसर, उनकी पत्नी और परिजनों को भी अपनी संपत्ति का देना होगा ब्यौरा, हर साल सभी मंत्री और अधिकारी और उनके परिजन अपनी संपत्ति का देंगे ब्यौरा, जानकारी में बताना होगा हर साल उनकी चल और अचल संपत्ति में कितना हुआ इजाफा, यही नहीं इस जानकारी को ऑनलाइन पोर्टल पर किया जाए सार्वजानिक भी ताकि जनता भी देख सके उसे,’ इसके साथ ही अब मंत्रियों के कामकाज में परिवार का नहीं होगा कोई हस्तक्षेप, मुख्यमंत्री योगी के दो टूक निर्देश- सरकार के कामकाज में परिवार का दखल नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

Read More »
BJP सांसद का बड़ा बयान

यह महाभारत का देश है, हमें ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए रहना है तैयार- BJP सांसद का बड़ा बयान: रामनवमी के मौके पर मध्यप्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा को लेकर सियासत जारी, खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल, रविवार को खरगोन में आयोजित खाटूश्याम बाबा के कीर्तन में पहुंचे बीजेपी सांसद ने दिया हिन्दुओं को उकसाने वाला बयान, कहा- ‘बाबा का आशीर्वाद है, यहां कसरावद के नौजवान बैठे हैं, हमें मन में लेना है संकल्प कि अब नहीं देखना है अपनी मां-बहनों की आंखों में आंसू छलकते हुए, यह देश है महाभारत का और हम जीते हैं धर्म के आधार पर, अगर उन्होंने बरसाए हैं पत्थर, तो हमें भी ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए रहना है तैयार,’ इस दौरान बीजेपी सांसद ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, अब हो रहा है राम मंदिर निर्माण और देश में चल रही है शक्तिशाली सरकार, यह नहीं है समझौता करने वाली सरकार, इसके लिए पूरा हिंदू समाज भी ताकत से खड़ा रहेगा’

Read More »