Day: March 2, 2022

शिवरात्रि महोत्सव पर जमकर थिरका आसाराम

शिवरात्रि महोत्सव पर जमकर थिरका आसाराम, सोशल मीडिया पर जोधपुर जेल में हुए आयोजन का वीडियो वायरल: नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा आसाराम एक बार फिर चर्चा में, आसाराम के झुमते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, जोधपुर केन्द्रीय कारागृह का बताया जा रहा है वीडियो, शिवरात्रि के मौके पर जेल में हुए आयोजन में दिखाई दे रहा है आसाराम, शिवरात्रि पर कीर्तन करते नजर आ रहा है आसाराम, पहले भी आसाराम के वीडियो होते रहे हैं वायरल, कोरोना काल में तबीयत बिगड़ने के बाद अब इस वीडियो में आसाराम दिख रहा है स्वस्थ, सोशल मीडिया पर आसाराम के वीडियो पर आ रहे हैं जोरदार कमेंट, रेप आरोप में बंद हरियाणा के डेरा प्रमुख बाबा रामरहीम की फरलो के बाद अब आसाराम को भी फरलो की है आस, इसके चलते झूमते नजर आ रहा है आसाराम, हालांकि पॉलिटॉक्स नहीं करता है इस वीडियो की पुष्टि

Read More »
जोशी के बयान पर अखिलेशवार

भाजपा की है आदत, अपनी कमी छुपाने के लिए वो ढूंढते हैं दूसरों में दोष- जोशी के बयान पर अखिलेशवार: यूक्रेन में फंसे भारतियों को लेकर गरमा गई है सियासत, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कई भारतीय छात्र पिछले 7 दिन से फंसे हैं युद्ध क्षेत्र में, युद्धग्रस्त देश में फंसे बड़ी संख्या में मेडिकल छात्रों को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य एवं खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दिया था विवादित बयान, प्रह्लाद जोशी के बयान पर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा- ‘भाजपा के मंत्री का अप्रत्यक्ष रूप से ये कहना कि नाकाबिल लोग ही यूक्रेन जैसे देशों में पढ़ने जाते हैं, यह है घोर निंदनीय, भाजपाइयों की आदत बन चुकी है कि वो अपनी कमी के लिए दूसरों में ढूँढते हैं दोष, बेरोज़गारी पर लोगों को ही नाकाबिल कह देते हैं व नोटबंदी, कोरोना के लिए व्यवस्था को देते हैं दोष,’ प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी ANI को दिए एक वक्तव्य में दिया था बयान- ‘जो भारत में हो जाते हैं फेल, वो यूक्रेन में करने जाते हैं मेडिकल की पढ़ाई, विदेशों में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले 90 प्रतिशत भारतीय भारत में योग्यता परीक्षा में हो जाते हैं फेल’

Read More »
बाइडेन की ये कैसी चेतावनी!

बाइडेन की ये कैसी चेतावनी! कहा-पुतिन ने उठाया गलत कदम, हम यूक्रेन के साथ, लेकिन सेना नहीं भेजेंगे: यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमला बुधवार को सातवें दिन भी जारी है, राजधानी कीव और खार्किव समेत कई प्रमुख शहरों को बनाया जा रहा है निशाना, यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने US कांग्रेस को किया संबोधित, अपने संबोधन में बाइडेन ने यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा की और पुतिन को दे दी ढुलमुल चेतावनी , बाइडेन ने कहा- ‘तानाशाहों को हमेशा चुकानी पड़ती है कीमत, वहीं अगले ही पल बाइडेन ने साफ कर दिया’- ‘अमेरिकी सेना यूक्रेन की जंग में नहीं होगी शामिल’, बाइडेन ने कहा- यूक्रेन पर रूस का हमला विश्व शांति के लिए खतरा, रूस ने बिना किसी उकसावे के यूक्रेन पर किया है हमला, अमेरिका है यूक्रेन के साथ, पुतिन ने उठाया गलत कदम’

Read More »