Day: March 2, 2022

बंगाल निकाय चुनाव में TMC की प्रचंड जीत

बंगाल निकाय चुनाव में TMC की प्रचंड जीत, BJP-कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 108 में से 102 सीट TMC की जीत: पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव परिणाम 2022, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल नगरपालिका चुनावों में 108 नगरपालिकाओं में से 102 पर जीत की दर्ज, टीएमसी द्वारा जीते गए 102 नगर निकायों में से 31 नगर पालिकाओं में कोई विरोधी ही नहीं, टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी के सभी विजयी उम्मीदवारों को दी बधाई और “भारी जनादेश” पर आभार किया व्यक्त, वाम मोर्चा ने नदिया जिले के ताहेरपुर नगर पालिका में जीत की हासिल, भारतीय जनता पार्टी जो पिछले साल विधानसभा चुनावों में 77 सीटें जीतकर पश्चिम बंगाल में मुख्य विपक्षी दल के रूप में थी उभरी, अपना खाता खोलने में रही विफल, कांग्रेस का भी सूपड़ा साफ, दार्जिलिंग नगर पालिका में नवगठित हमरो पार्टी ने जीत की हासिल

Read More »
'संकट में फंसे छात्रों की वापसी के लिए तैयार हो पारदर्शी योजना'

यूक्रेन में फंसे छात्रों को केन्द्र सरकार ने संकट और भय के माहौल में छोड़ दिया है बेबस- पायलट: यूक्रेन में रूसी हमले का आज सातवां दिन, रूसी हमले के कारण यूक्रेन की हालत है बेहद गंभीर, युद्धग्रस्त इलाके में फंसे हैं हजारों की संख्या में भारतीय छात्र, इन छात्रों ने बंकरों और मेट्रो की टनल में ले रखी है शरण, छात्रों की भारी मुश्किलों को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला, पायलट ने कहा- ‘यूक्रेन में फंसे हमारे छात्रों को केंद्र सरकार ने संकट और भय के माहौल में छोड़ दिया है बेबस, इन छात्रों की सुरक्षित एवं सकुशल घर वापसी के लिए सरकार को पूर्ण तत्परता दिखाकर एक पारदर्शी योजना तैयार करनी चाहिए ताकि उनके परिजनों को भी मिले राहत’, युद्ध ग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए भारत सरकार के छेड़ा है ‘ऑपरेशन गंगा’, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी किया है ट्वीट-‘और त्रासदी ना हो इसके लिए केंद्र सरकार को बताना होगा, कितने छात्रों को बचाकर ला चुके हैं, कितने अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं, हर क्षेत्र के लिए विस्तृत निकास प्लान, इन परिवारों को एक स्पष्ट रणनीति बताना हमारी है ज़िम्मेदारी’, यूक्रेन के पूर्व शहर खारकीव में हालात है विकट, इस शहर में फंसे हैं भारत के करीब 7 हजार से ज्यादा छात्र

Read More »
राहुल के निशाने पर केंद्र

यूक्रेन में फंसे छात्रों को बचाने के लिए उनके परिवारों को स्पष्ट रणनीति बताना है हमारी ज़िम्मेदारी- राहुल गांधी: यूक्रेन में रूसी हमले का आज सातवां दिन, रूसी हमले के कारण यूक्रेन की हालत है बहुत गंभीर, इसी बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए भारत सरकार के मिशन ‘ऑपरेशन गंगा’ को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूछा केंद्र सरकार से सवाल, यूक्रेन में रुसी हमले में हुई एक भारतीय छात्र की मौत के बाद राहुल गांधी ने पूछा केंद्र से सवाल, ट्वीट कर लिखा- ‘और त्रासदी ना हो इसके लिए केंद्र सरकार को बताना होगा, कितने छात्रों को बचाकर ला चुके हैं, कितने अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं, हर क्षेत्र के लिए विस्तृत निकास प्लान, इन परिवारों को एक स्पष्ट रणनीति बताना हमारी है ज़िम्मेदारी’, आपको बता दें कि सोमवार को खारकीव में रुसी हमले के दौरान कर्नाटक मूल के भारतीय छात्र नवीन की हो चुकी है मौत, भारतीय छात्र की मौत को लेकर विपक्ष लगातार साध रहा है केंद्र सरकार पर निशाना

Read More »
जब स्पीकर ने सीएम के सलाहकार लोढ़ा को टोका

जब स्पीकर ने सीएम के सलाहकार लोढ़ा को टोका, जोशी बोले- ना दें लंबा भाषण, पिन पॉइंट करें बात: चार दिन के अवकाश के बाद राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज फिर से हुई शुरू, प्रश्नकाल के दौरान स्पीकर सीपी जोशी ने लंबा सप्लीमेंट्री सवाल पूछने पर सीएम के सलाहकार सिरोही विधायक संयम लोढ़ा को टोका, जोशी ने लोढ़ा को पिन पॉइंट सवाल करने को कहा, स्पीकर जोशी ने लोढ़ा से कहा- ‘लंबा भाषण नहीं दें, आपको सवाल पूछना है या नहीं? इस पर संयम लोढ़ा ने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंट ट्रस्ट से दो करोड़ से ज्यादा के बकाया काम लंबित होने पर किया सवाल, संयम लोढ़ा सप्लीमेंट्री सवाल पर डीएमएफटी में मंजूर लंबित कामों का पढ़ने लगे थे ब्यौरा

Read More »
यूक्रेन में फंसे राजस्थानी स्टूडेंट्स की वापसी पर जवाब देगी सरकार

यूक्रेन में फंसे राजस्थानी स्टूडेंट्स की वापसी पर जवाब देगी सरकार, छात्रों का ध्यान रख रहे हैं मंत्री: चार दिन के अवकाश के बाद राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज फिर से हुई शुरू, विधानसभा में आज शून्यकाल में यूक्रेन संकट पर होगी चर्चा, यूक्रेन में राजस्थानी स्टूडेंट्स की वापसी के मुद्दे पर सरकार देगी बयान, संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल सरकार की तरफ से देंगे जवाब, सरकार के जवाब में यूक्रेन में फंसे स्टूडेंट्स की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्तावों और राजस्थान सरकार के प्रयासों का होगा जिक्र, स्पीकर ने 25 फरवरी को यूक्रेन संकट पर जवाब देने के लिए 2 मार्च की तारीख की थी तय, राजस्थान सरकार ने की है यूक्रेन से आने वाले छात्रों को सरकारी खर्चे पर उनके घरों तक पहुंचाने की घोषणा, पिछले तीन से लगातार मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच रहे हैं राजस्थानी स्टूडेंट्स, जिन्हें सरकारी गाड़ियों से ही गेस्ट हाउस और फिर उनके घरों तक है पहुंचाया जा रहा, स्टूडेंट्स की अगवानी के लिए मंत्रियों की लगाई गई है ड्यूटी

Read More »
मौर्य के समर्थन में उतरीं बेटी संघमित्रा

BJP की सांसद हूं और बनी रहूंगी, अब निभा रही हूं पुत्री धर्म- मौर्य के समर्थन में आईं बेटी संघमित्रा: सपा प्रत्‍याशी और पिता स्‍वामी प्रसाद मौर्य के लिए भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य का चुनाव प्रचार जारी, छठे चरण से पहले यूपी में भाजपा को अपनी ही पार्टी की सांसद के तेवरों से होना पड़ रहा दो-चार, BJP सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा- ‘पहले पार्टी धर्म निभाया और अब निभा रही हैं पुत्री होने का धर्म’, योगी सरकार के पूर्व मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर विधानसभा सीट से बतौर सपा उम्‍मीदवार हैं चुनाव मैदान में, स्‍वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव के बाद संघमित्रा ने फेसबुक लाइव के जरिये रखी अपनी बात- ‘पिता के रोड शो पर हमला करने वाले भाजपा प्रत्याशी और नेताओं पर होनी चाहिए कार्रवाई, हमले की जानकारी मिली तो कुशीनगर से फाजिलनगर जाते समय बेवली बाजार में मुझे भी घेरा गया, अभद्रता करने वाले लोग नहीं है शीर्ष नेतृत्व की सुनने वाले, मुझे प्रताड़ित करने वालों पर अब होनी चाहिए कार्रवाई, मैंने कहा था कि नहीं जाऊंगी पिता के प्रचार में, मगर अब कहती हूं कि फाजिलनगर की जनता स्वामी प्रसाद का दे साथ, मैं भाजपा की कार्यकर्ता हूं, मैं भाजपा की सांसद हूं और बनी रहूंगी, मुझे किसी की सलाह की नहीं है जरूरत, बदायूं की जनता के वोट से चुनकर मैं गई संसद में, किसी की दयादृष्टि वाली नहीं हूं सांसद, न पार्टी से इस्तीफा दूंगी और न सांसदी से’ सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव मामले में उनकी सांसद बेटी संघमित्रा और बेटे अशोक मौर्य के खिलाफ दर्ज हुआ है नामजद मुकदमा

Read More »