



Day: March 2, 2022


उत्तरप्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए जीतना है कठिन- प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का युद्ध जारी, यूपी में 3 मार्च को छठे और 7 मार्च को सातवें और अंतिम चरण के लिए होगी वोटिंग तो 10 मार्च को आएंगे परिणाम, सत्ताधारी पार्टी भाजपा जहां विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का कर रही है दावा तो वहीं विश्व हिन्दू परिषद् के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने भाजपा की जीत पर उठाए सवाल, बुधवार को पत्रकारों से हुई बातचीत में तोगड़िया ने किया खुलासा- ‘भाजपा के लिए यूपी में जीत की राह होगी कठिन,’ तोगड़िया ने कहा- ‘भारतीय जनता पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव जीतना होगा कठिन क्योंकि वहां किसान व्यथित और नाराज हैं, किसान मुआवजे के साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी का कर रहे हैं इंतजार जबकि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने दोनों पर ही नहीं बढ़ाया कदम,’ वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच फंसे भारतीय छात्रों को लेकर भी तोगड़िया ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- ‘केंद्र को इन सभी छात्रों को 15 फरवरी तक ले आना चाहिए था वापस क्योंकि यह साफ था कि दोनों देशों के बीच बढ़ रहा है तनाव’
2 Mar 2022
Read More »

हार के डर से हो रहा है सब, बिना हराए नहीं जाऊंगी यूपी से वापस- काले झंडे दिखाने पर बोली ममता: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान अपने चरम पर, समाजवादी पार्टी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने वाराणसी पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, वाराणसी पहुंचने के बाद जब ममता जा रही थी गंगा आरती के लिए तो हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगते हुए ममता बनर्जी को दिखाए काले झंडे, जय श्री राम के नारों की गूंज सुन अपने चिर परिचित अंदाज में दिखाई दी ममता बनर्जी, ममता बनर्जी ने रोकी अपनी गाड़ी और उतर आई सड़क पर, ममता के अचानक सड़क पर आते ही सुरक्षाकर्मियों के फूल गए हाथ-पांव, एक तरफ काला झंडा लिए हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्त्ता नारेबाजी करते रहे और दूसरी तरफ ममता बनर्जी हाथ बांधकर उन्हें निहारती रहीं, करीब 10 मिनट तक जयश्री और वापस जाओ के लगते रहे नारे लेकिन ममता भी रही अडिग, इस दौरान बोली ममता- ‘हार के डर से हो रहा है ये सब, अब बिना हराए नहीं जाऊंगी यहां से’
2 Mar 2022
Read More »

MP में BJP सांसद ने की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग, बोले- गहलोत सरकार ने किया, आप भी करो लागू: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ‘मास्टरस्ट्रोक’ पुरानी पेंशन बहाली, राजस्थान सरकार द्वारा पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने के बाद प्रदेश में भी उठने लगे इसको लेकर स्वर, कांग्रेसी विधायकों ने प्रदेश में पेंशन व्यवस्था लागू करने के लिए CM को लिखे कई पत्र, अब BJP सांसद भी उतरे इसके पक्ष में, गुना सांसद केपी यादव ने CM शिवराज को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की रखी मांग, केपी यादव ने 26 फरवरी को CM शिवराज सिंह चौहान लिखा पत्र, यादव ने पत्र में लिखा- ‘प्रदेश के अधिकारी/कर्मचारियों की लंबित मांगों में से प्रमुख मांग है पुरानी पेंशन बहाली, पड़ोसी राज्यों ने भी इसे स्वीकार कर प्रदेश के कर्मचारियों में उत्सुकता का बना दिया है माहौल, इसलिए इस विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक निर्णय लिया जाना हो गया है समसामयिक, अनुरोध है कि कर्मचारी/अधिकारियों की जायज मांग पुरानी पेंशन को किया जाए बहाल’, मध्यप्रदेश में लंबे समय से प्रदेश के कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की कर रहे हैं मांग, मध्यप्रदेश में 2004 के बाद भर्ती होने वाले कर्मचारियों के लिए पेंशन व्यवस्था कर रखी है बंद
2 Mar 2022
Read More »


मैडम राजे की कार का हुआ एक्सीडेंट, गनीमत रही किसी को नहीं आई चोट, कार चालक की पूछी कुशलक्षेम: पूर्व मुख्यंमत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की कार का एक्सीडेंट, जयपुर के विद्याधर नगर में हुआ हादसा, बियानी कॉलेज के सामने एक अन्य कार ने मैडम राजे की कार को मारी टक्कर, गनीमत रही की मैडम राजे को नहीं आई कोई भी चोट, मैडम राजे ने कार से उतर कर टक्कर मारने वाली कार की ड्राइवर से पूछा- ‘आपको तो नहीं लगी कोई चोट?, मैडम राजे ने जानी कुशलक्षेम, आनन फानन में मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी, मैडम राजे ने किसी भी प्रकार कार्रवाई करने से किया इनकार, इसके बाद मैडम राजे हुईं रवाना
2 Mar 2022
Read More »


यूपी में 1-2 जगह पर बच गए हैं बाहुबली, उन्हें भी 10 मार्च के बाद हम करेंगे जेल भेजने का काम- शाह: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी घमासान पहुंचा अपने अंतिम दौर में, छठे चरण के लिए कल होगा मतदान तो सभी राजनीतिक दल जुटे 7 मार्च को होने वाले सातवे और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार में, वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने आज उत्तरप्रदेश के चंदौली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए साधा समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना, कहा- ‘अखिलेश के राज में अपराध और दंगों के सिवाय यूपी नहीं बढ़ रहा था किसी चीज में आगे, 5 चरणों के चुनाव में सपा-बसपा का सूपड़ा हो गया है साफ और जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का काम कर लिया है पूरा, मैं गंगा किनारे कह कर जाता हूं कि यूपी में जहां 1-2 जगह पर बच गए हैं बाहुबली, उन्हें भी 10 मार्च के बाद हम करेंगे जेल भेजने का काम, जब तक कानून व्यवस्था नहीं होती ठीक, तब तक नहीं हो सकता विकास, यूपी में पहले बनते थे छर्रे की गोलियां और कट्टे, जो हमारे लोगों को डराने और मारने के आते थे काम, आज गोले और मिसाइल बन रही हैं, जो पाकिस्तान से भारत माता की रक्षा करने के आती है काम’
2 Mar 2022
Read More »

सीएम गहलोत को नहीं है किसी सलाह की जरूरत- लोढ़ा के बयान पर बोले राठौड़- तो फिर दे दो इस्तीफा: विधानसभा में बजट बहस के दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा का दिया गया एक बयान बना चर्चा का विषय, संयम लोढ़ा ने कहा- ‘अशोक गहलोत को नहीं है किसी की सलाह की जरूरत’, इस पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने संयम लोढ़ा को सलाहकार पद से तुरन्त इस्तीफा देने की दे दी सलाह, इस पर लोढ़ा ने कहा- ‘पहले ऑर्डर तो हों’, बजट बहस के दौरान सयंम लोढ़ा ने कहा- ‘मैं प्रतिपक्ष के नेता का लगातार स्टेटमेंट पढ़ता रहता था, कहते थे इस सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ नहीं कि सरकार गिरी, यह बोर्ड चेयरमैन की नियुक्ति हुई नहीं कि यह सरकार गिरी, लो, अब मंत्रिमंडल विस्तार भी हो गया और निगम-बोर्ड चेयरमैन की नियुक्तियां भी हो गईं, अब तो राजनीतिक नियुक्तियां भी हो गईं, लेकिन आपके सपने रह गए धरे के धरे’, इस पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने संयम लोढ़ा से कहा- ‘आपके सपनों का क्या हुआ मेरे मित्र? संयम लोढ़ा ने कहा- ‘मेरे सपने यही हैं कि मैं सदन में खड़ा हूं, आपके आशीर्वाद से’, इस पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा- ‘नौ सलाहकार हैं, इतने तो कमजोर हैं वो’, इस पर संयम लोढ़ा ने कहा- ‘इतना तो आपको ही पता है कि अशोक गहलोत को किसी की सलाह की नहीं है जरूरत’, इस पर राठौड़ ने तंज कसा और कहा- तो फिर दे दो इस्तीफा, लोढ़ा के बयान पर सियासी गलियारों में हो रही चर्चा, निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा सहित छह विधायक बनाए गए हैं मुख्यमंत्री के सलाहकार
2 Mar 2022
Read More »

किरोड़ी मीणा की सियासी मुलाकातें बनी चर्चा का विषय, तिवाड़ी के बाद आज माथुर के घर जाकर की बात: प्रदेश भाजपा के दिग्गजों की मुलाकात बनी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय, भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने आज सांसद ओम प्रकाश माथुर के घर जाकर की मुलाकात, करीब डेढ़ घंटे की इस लंबी मुलाकात के दौरान क्या बात हुई किसी को नहीं पता! पिछले हफ्ते ही किरोड़ी लाल मीणा ने दिग्गज भाजपाई घनश्याम तिवाड़ी से भी की थी मुलाकात, ऐसे में किरोड़ी की मुलाकातों को लेकर लगाए जा रहे सियासी कयास, 5 राज्यों के चुनाव के बाद भाजपा आलाकमान का फोकस रहेगा राजस्थान पर, आम चुनाव से पहले 2023 के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा आलाकमान का रहेगा सूबे पर फोकस, सियासी जानकारों का कहना- ‘अब इन 5 राज्यों और खासकर यूपी चुनाव परिणाम के अनुसार ही तय होगा प्रदेश भाजपा का भविष्य, राजस्थान भाजपा में सीएम फेस को लेकर जारी खींचतान बनी आलाकमान का सिरदर्द, ऐसे में क्या चल रहा है किरोड़ी मीणा के दिमाग में? क्या ये मुलाकातें हो रही हैं भविष्य की रणनीति को लेकर या राज्यसभा चुनाव को लेकर हो रही हैं ये मुलाकातें? 4 जुलाई को ओम माथुर का राज्यसभा का कार्यकाल हो रहा है खत्म, तो क्या घनश्याम तिवाड़ी को भेजा जा सकता है राज्यसभा?
2 Mar 2022
Read More »


