Day: February 28, 2022

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों से बदसलूकी का वायरल वीडियो

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों से बदसलूकी का वायरल वीडियो, राहुल गांधी बोले- ऐसे नहीं छोड़ सकते: यूक्रेन में युद्ध के बढ़ते संकट के बीच भारत अपने देश के लोगों को निकालने की कर रहा है पूरी कोशिश, ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत अब तक 1147 भारतीयों को लाया जा चुका है स्वदेश, करीब 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स फंसे हैं यूक्रेन में, इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो हो रहा है वायरल, दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन की सीमा पर भारतीयों के साथ हुई है बदसलूकी, इसी वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, राहुल गांधी ने किया एक ट्वीट- ‘यूक्रेन में हमारे छात्र इस स्थिति का सामना कर रहे हैं और उनके माता पिता यहां देख रहे होंगे इस वीडियो को, मुझे इसका है गहरा दुख, कोई मां बाप नहीं चाहता कि उनके बच्चों के साथ हो ऐसा, सरकार को जल्द से जल्द इन लोगों को बाहर निकानले की बतानी चाहिए पूरी योजना, हम अपने लोगों को नहीं छोड़ सकते हैं इस तरह’

Read More »
1147 भारतीयों की सकुशल हो चुकी वतन वापसी

1147 भारतीयों की सकुशल हो चुकी वतन वापसी, छात्रों का आरोप- एंबेसी ने देरी से जारी की एडवाइजरी: यूक्रेन में फंसे 249 छात्रों और अन्य भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया की 5वीं फ्लाइट आज सुबह पहुंची दिल्ली, रोमानिया के बुखारेस्ट से आई एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI 1942 ने सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किया लैंड, केन्द्र सरकार की तरफ से यूक्रेन में फंसे भारतीयों को एयर लिफ्ट करने के लिए चलाया जा रहा है ऑपरेशन गंगा, इसके तहत 4 फ्लाइट्स से 1,147 लोगों को पहले ही लाया जा चुका है भारत, रविवार को पहुंचीं 3 फ्लाइट्स से 928 भारतीय पहुंचे थे अपने वतन, हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर निवासी शिवम अन्य स्टूडेंट के साथ फंसा था यूक्रेन में, शिवम ने वहां के हालातों पर चर्चा करते हुए बताया- ‘यूनिवर्सिटी ने हर स्टूडेंट का दिया साथ, इंडियन एम्बेसी ने वहां फंसे छात्रों के लिए बहुत देरी से जारी की एडवाइजरी, जिससे वे संभल नहीं पाए’

Read More »
यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी ने ली हाईलेवल मीटिंग

यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी ने ली हाईलेवल मीटिंग, 4 केन्द्रीय मंत्री जाएंगे यूक्रेन के पड़ोसी देशों में ताकि…: यूक्रेन में फंसे भारतीय को सकुशल वापसी को लेकर केन्द्र सरकार की चिंता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट पर ली उच्च स्तरीय बैठक, इस बैठक में हुआ तय की केन्द्र सरकार के चार मंत्री जाएंगे यूक्रेन के पड़ौसी देशों में, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरन रिजिजू और जनरल वीके सिंह जाएँगे यूक्रेन से लगे पड़ोसी देशों में ताकि यूक्रेन से छात्रों को निकालने के काम में लायी जा सके तेजी, केन्द्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सकुशल निकालने के लिए चलाया है ‘ऑपरेशन गंगा’

Read More »
मणिपुर में 9 बजे तक हुई 8.94% वोटिंग

मणिपुर में 9 बजे तक हुई 8.94% वोटिंग, अक्षेत्रीगांव में चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार को मारी गोली: मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 38 सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक 8.94% फीसदी ही हुआ मतदान, मणिपुर के मुख्यमंत्री और हिंगांग से बीजेपी प्रत्याशी एन बीरेन सिंह ने इम्फाल के श्रीवन हाई स्कूल में की वोटिंग, बीरेन ने सबी से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की, सीएम बोले- ‘मुझे उम्मीद है कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के 75% लोग भाजपा और मुझे देंगे वोट, पहले फेज में बीजेपी 38 में से जीतेगी 30 सीटें’, राज्यपाल ला गणेशन ने भी इम्फाल में एक बूथ पर किया मतदान, डिप्टी सीएम और उरीपोक से एनपीपी उम्मीदवार युमनाम जॉयकुमार सिंह ने इम्फाल के एक पोलिंग बूथ में डाला वोट, मणिपुर में चुनाव से पहले जदयू उम्मीदवार को मारी गोली, जनता दल (यूनाइटेड) के एक उम्मीदवार को शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने मार दी थी गोली, पुलिस ने कहा- ‘अक्षेत्रीगांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे जद (यू) के उम्मीदवार वेंगबम रोजित सिंह को दो बाइक सवार बदमाशों ने उस समय गोली मार दी, जब वह अपनी पार्टी के लोगों के साथ चुनाव संबंधी गतिविधियों के बाद लौट रहे थे घर

Read More »
img 20220228 085920

मणिपुर में प्रथम चरण की वोटिंग जारी, सीएम-राज्यपाल ने डाला वोट, 38 में से 30 सीटें मिलेंगी BJP को- वीरेन सिंह: मणिपुर विधानसभा की कुल 60 में से प्रथम चरण की 38 सीटों पर मतदान जारी, सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक रहेगा जारी, पहले चरण में 173 उम्मीदवार हैं मैदान में, जिनमें हिंगांग से सीएम एन बीरेन सिंह, सिंगजामेई से स्पीकर वाई खेमचंद सिंह, उरीपोक से डिप्टी सीएम युमनाम जॉयकुमार सिंह और नंबोल से राज्य कांग्रेस प्रमुख एन लोकेश सिंह के भाग्य पर आज लगेगी मुहर, वहीं मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह ने आज सुबह इंफाल के श्रीवन हाई स्कूल में डाला अपना वोट, इस दौरान वीरेन सिंह ने कहा- मुझे भरोसा है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के 75 प्रतिशत लोग मुझे और बीजेपी को करेंगे वोट, सीएम वीरेन सिंह ने किया दावा- ‘पहले चरण के 38 सीटों में से 30 सीटें मिलेंगी बीजेपी को, क्योंकि मणिपुर की जनता पीएम मोदी को करती है पसंद,’ इसके साथ ही मणिपुर के राज्यपाल ने ला गणेशन ने इंफाल के तांमफसाना गर्ल्स हाईस्कूल में डाला अपना वोट, गणेशन ने कहा- मैं मणिपुर की जनता से करता हूँ अपील, वे अपना वोट अवश्य डालें क्योंकि चुनाव हमारे देश के स्वस्थ्य लोकतंत्र का है प्रतीक

Read More »