Day: February 28, 2022

MLA के भाई की 'भाईगिरी'

विधायक के भाई ने धमकाया फिल्मी स्टाइल में, सिफारिशी लोगों को नौकरी लगाने की दी धमकी, मामला दर्ज: कांग्रेस विधायक के भाई पर भाईगिरी दिखाने का आरोप! राजधानी के गांधी नगर थाना इलाके में स्थित 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाली जीवीके ईएमआरआई कंपनी के कार्यालय में जमकर हुआ हंगामा, नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के भाई राजपाल शर्मा पर लगे गंभीर आरोप, दर्जनों बदमाशों के साथ ऑफिस में फिल्मी अंदाज में घुसकर एचआर मैनेजर को धमकाने का आरोप, पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने, वीडियो में आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में फिल्मी अंदाज में राजपाल अपने समर्थकों के साथ जीवीके कार्यालय में घुसते हुए और एचआर मैनेजर को धमकाता हुआ आ रहा है नजर, जीवीके कंपनी के एचआर मैनेजर प्रवीण शिंदे ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत, शिकायत में इस बात का जिक्र किया है कि नवंबर माह में एमएलए डॉ. राजकुमार शर्मा ने 12 व्यक्तियों को कंपनी में नौकरी लगाने के लिए एचआर मैनेजर को लिखा था पत्र, जिसमें उन्होंने 12 व्यक्तियों को कंपनी में नियुक्त करने की थी सिफारिश, पत्र मिलने के 10 दिन बाद ही प्रवीण शिंदे को धमकी भरे आने लगे फोन, अब विधायक के भाई राजपाल ने शिंदे को धमकाते हुए जल्द से जल्द 12 व्यक्तियों की नौकरी लगाने के लिए है कहा, साथ ही नौकरी नहीं लगाने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की भी दी धमकी, गांधीनगर थाने में राजपाल सहित उसके साथ आए अज्ञात लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने, धमकाने और मारपीट करने का मामला हुआ दर्ज

Read More »
टूटेगा सपा की ठेकेदारी का दावा

एक पार्टी करती है सिर्फ शमशान, कब्रिस्तान और जिन्ना की बात, टूटेगा सपा की ठेकेदारी का दावा- इमरान: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी घमासान हुआ तेज, छठे और सातवें चरण के लिए सियासी दिग्गज कर रहे हैं चुनाव प्रचार, इसी कड़ी में कांग्रेस के स्टार प्रचारक इमरान प्रतापगढ़ी ने बस्ती की रुधौली विधानसभा के जमदाशाही में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए किया बड़ा दावा कहा- ‘बिना कांग्रेस के उत्तर प्रदेश में नहीं बनेगी किसी की सरकार, हम समान विचारधारा वालों को जरूरत पड़ने पर देंगे समर्थन और यह भी हो सकता है कि हम लें अन्य दलों का समर्थन, यूपी में एक ऐसी पार्टी है जो कर रही है श्मशान, कब्रिस्तान, जिन्ना पर बात, लेकिन कांग्रेस पार्टी कर रही है सिर्फ मुद्दों पर बात, हम उत्तर प्रदेश में करना चाहते हैं बदलाव की राजनीति,’ सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए बोले इमरान, कहा- ‘पिछले 5 सालों से सरकार मुस्लिम पर अत्याचार कर रही थी तो ये लोग कहां थे, इस बार टूटने जा रहा है उनकी ठेकेदारी का दावा’

Read More »
सीएम शिवराज का बड़ा बयान

पीएम मोदी का जन्म भारत में राक्षशों का खात्मा करने के लिए हुआ है- सीएम शिवराज का बड़ा बयान: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान हुआ तेज, पांच चरणों का मतदान हो चूका है समाप्त, तो सभी राजनीतिक दल जुटे हैं अगले दो चरणों के चुनाव प्रचार में, इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान उतरे यूपी के चुनावी रण में, सीएम शिवराज ने सोमवार को गाजीपुर में चुनाव सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को बताया राक्षशों का तारणहार, कहा- ‘मेरा मानना है कि पीएम मोदी का जन्म भारत में राक्षसों को खत्म करने और लोगों का कल्याण करने के लिए हुआ है,’ इस दौरान सीएम शिवराज ने अखिलेश यादव पर साधा जोरदार निशाना और दी दंगेश की संज्ञा, कहा- ‘अखिलेश यादव आज हैं औरंगजेब, जैसे औरंगजेब ने अपने पिता को बंद कर दिया और सत्ता की बागडोर छीन ली, ठीक उसी तरह अखिलेश ने भी किया, जब वह अपने पिता के नहीं हो सकते तो जनता के कैसे हो सकते हैं? अखिलेश यादव की सरकार में 700 से ज्यादा दंगे हुए, वह अखिलेश नहीं ‘दंगेश’ हैं’

Read More »
समस्या यह नहीं है कि पुतिन हैं बहुत स्मार्ट

समस्या यह नहीं है कि पुतिन हैं बहुत स्मार्ट, बल्कि यह है कि हमारे नेता हैं बेवकूफ- ट्रम्प का बाइडेन पर निशाना: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज पांचवां दिन, दोनों देशों की भीषण जंग के बीच तबाही ले रही है विकराल रूप तो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जो बाइडेन और नाटो पर साधा जमकर निशाना, ट्रंप ने की यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की तारीफ, फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में आयोजित एनुअल पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस में पहुंचे डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- ‘नाटो मनोवैज्ञानिक तौर पर रूस को घेरने और उसे अलग-थलग करने की जगह आर्थिक प्रतिबंधों तक ही रह गया सीमित, समस्या यह नहीं है कि पुतिन हैं स्मार्ट, वह बेशक स्मार्ट हैं, लेकिन असली समस्या यह है कि हमारे नेता बहुत हैं बेवकूफ,’ इस दौरान डोनाल्ड ट्रम्प ने की यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की तारीफ, कहा- ‘जेलेंस्की है एक बहादुर आदमी, कम साधन में वह जिस तरह शक्तिशाली रूस का कर रहे हैं मुकाबला, वह है देखने लायक’

Read More »
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यूक्रेन में फंसे लोगों से खुद कर रहे हैं बात

मैं आशा करता हूं कि यूक्रेन में फंसे हमारे सभी भारतीय जल्द सुरक्षित वापस लौटेंगे देश- सीएम गहलोत: यूक्रेन में फंसे प्रवासी राजस्थानियों की सकुशल वापसी को लेकर गहलोत सरकार एक्शन में, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यूक्रेन में फंसे लोगों से खुद कर रहे हैं बात, इसको लेकर सीएम गहलोत ने किया ट्वीट- ‘कल शाम को फोन पर बात होने के बाद यूक्रेन के कीव में भारतीय दूतावास के डिफेंस अटैची कोमोडोर संजय देशमुख ने वहां फंसे विद्यार्थियों से की मुलाकात, उन्होंने अवगत करवाया कि युद्ध के कारण परिवहन व्यवस्था बिगड़ी हुई है इसलिए इन विद्यार्थियों को निकालने में लग रहा है अतिरिक्त समय, भारतीय दूतावास जल्द से जल्द सभी विद्यार्थियों को वहां से निकालने का कर रहा है प्रयास, इसके लिए ट्रेन के इंतजाम भी हैं किए जा रहे, मैं आशा करता हूं कि हमारे सभी भारतीय लौट आएंगे सुरक्षित देश वापस, कल देर रात यूक्रेन के खारकीव में फंसे अजमेर के किशोर गुरनानी से भी फोन पर हुई बात, उन्होंने बताया कि सीमावर्ती इलाका होने के कारण वहां परिस्थितियां हैं थोड़ी जटिल पर वो अपने परिवार के साथ हैं सकुशल, आशा करता हूं कि किशोर सपरिवार जल्दी ही सुरक्षित लौटेंगे भारत’, राजस्थान की गहलोत सरकार प्रवासी राजस्थानियों को घर तक पहुंचने का उठा रही है खर्चा

Read More »
सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी करने से नहीं होगा कुछ

यूक्रेन में फंसे हैं किसी के बेटे और बेटियां, सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी करने से नहीं होगा कुछ- ओवैसी: रूस-यूक्रेन युद्ध का आज चौथा दिन, वहीं युद्ध के बीच फंसे भारतियों नागरिकों से मारपीट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल, वायरल वीडियो के सामने आने के बाद केंद्र सरकार आई विपक्षी दलों के निशाने पर, राहुल गांधी के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने साधा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना, कहा- ‘भाजपा सरकार को संजीदगी के साथ आना चाहिए पेश, वहां किसी के बेटे बेटियां हैं, ऐसे में सरकार द्वारा सिर्फ एडवाइजरी जारी करने से कुछ नहीं होगा, आपने अपने स्टाफ को तो निकलवा लिया लेकिन जिस तरह का बर्ताव बच्चो के साथ किया जा रहा है वह देखा नहीं जा सकता, यूक्रेन में फंसे बच्चे हैं बहुत ज्यादा परेशान, फंसे हुए भारतियों को निकालना है सरकार की पहली जिम्मेदारी, जब देश में थी पीएम गुजराल की सरकार, तब उन्होंने इराक में जंग शुरू होने से पहले ही 1 लाख 70 हजार भारतीय को निकाल लिया था, लेकिन यहां तो संख्या हजारों में ही है उन्हें तो निकालो’

Read More »
मणिपुर में 1 बजे तक 33 फीसदी हुआ मतदान,

मणिपुर में 1 बजे तक 33 फीसदी हुआ मतदान, राजनीतिक दलों के बीच झड़प की खबर, EVM हुई क्षतिग्रस्त: मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान जारी, 60 विधानसभा क्षेत्रों में से 38 विधानसभा सीटों पर आज हो रहा है मतदान, मणिपुर के सीईओ राजेश अग्रवाल के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक 33 फीसदी हो चुका है मतदान पूरा, कीथेलमनबी में मतदान बाधित होने की घटना आई सामने, जिसके कारण मतदान प्रक्रिया में हुई देरी वहीं पुलिस के अनुसार चुराचांदपुर जिले के सुदूर इलाके में दो राजनीतिक दलों के बीच झड़प में हो गया है एक व्यक्ति घायल, साथ ही झड़प में एक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन भी हो गयी क्षतिग्रस्त, जिसके बाद उसे बदल कर मतदान फिर से किया गया शुरू, मणिपुर में शाम चार बजे तक होगा मतदान, दोपहर तीन से शाम चार बजे तक कोविड-19 के मरीज करेंगे मतदान, दूसरे चरण के लिए पांच मार्च को होगा मतदान और मतगणना होगी 10 मार्च को’

Read More »