Day: February 28, 2022

img 20220228 wa0334

नागौर में बढ़ते अपराध चिंता का विषय, नशे की गिरफ्त में युवा जा रहे अपराध की राह पर- सांसद बेनीवाल: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जिले में बढ़ रहे अपराधों को लेकर जताई चिंता, हाल ही में सदर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग से घायल युवाओं के मामले में वक्तव्य देते हुए सांसद बेनीवाल ने कहा- ‘जिले में बढ़ते अपराध हैं चिंता का विषय, एमडी सहित अन्य मादक पदार्थों की बढ़ती तश्करी से भी जिले में बढ़े हैं अपराध, नशे की गिरफ्त में आए ये अपराधी खुले आम सड़को पर करते हैं तांडव,’ इस दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने जिला पुलिस अधीक्षक से भी दूरभाष पर की वार्ता, जिले में नशे के कारोबार में लिप्त लोगो की चैन तोड़कर जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने, फायरिंग की घटना में संलिप्त सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के दिए निर्देश, वहीं फायरिंग की घटना में घायल युवाओं के परिजनो से दूरभाष पर वार्ता की और एम्स जोधपुर के निदेशक को इनके समुचित इलाज के दिए निर्देश भी

Read More »
delhi hc 1 16458561953x2

दिल्ली दंगों को लेकर सोनिया-राहुल-प्रियंका और BJP सहित कई पार्टी के नेताओं को हाइकोर्ट ने जारी किए नोटिस: बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और आप के मनीष सिसोदिया सहित कई नेताओं को दिल्ली हाइकोर्ट ने जारी किए नोटिस, 2020 के उत्तर पूर्व दिल्ली में हुए दंगों से जुड़ी अनेक याचिकाओं पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति अनूप कुमार मेंदिरत्ता की पीठ ने जारी किए नोटिस, दंगों के दौरान नफरती भाषणों के लिए इन नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दायर याचिका पर जारी किए नोटिस, आरोप है कि इन नेताओं के नफरती भाषणों की वजह से ही 2020 फरवरी के दौरान भड़के थे दिल्ली में दंगे, याचिका में इन नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और उनके खिलाफ जांच शुरू करने के लिए पक्षकार बनाने का किया गया है अनुरोध, पक्षकार बनाने के लिए एक याचिका शेख मुजतबा फारूक ने की है दाखिल, जिसमें भाजपा नेता अनुराग ठाकुर, कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा और अभय वर्मा के खिलाफ नफरत भरे भाषण देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का किया है अनुरोध, तो वहीं ‘लॉयर्स वॉयस’ द्वारा दायर याचिका में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, आप के मनीष सिसोदिया, अमानतुल्ला खान, एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी, वारिस पठान, महमूद प्राचा, हर्ष मंदर, मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल, इसके अलावा स्वरा भास्कर, उमर खालिद, बीजी कोलसे पाटिल और अन्य के खिलाफ नफरत फैलाने वाला भाषण देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का किया गया है अनुरोध

Read More »
img 20220228 wa0303

जब अचानक बाइक पर बैठीं प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी, प्रशासन के फूले हाथ पांव: उत्तरप्रदेश के छठे और सातवें चरण के लिए कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने झोंकी पूरी ताकत, इसी बीच कुशीनगर के तमकुहीराज विधानसभा में कांग्रेस की चुनावी जनसभा के दौरान दिखा रोचक नजारा, सभा को संबोधित करने पहुंचीं प्रियंका गांधी अचानक बाइक पर बैठकर घूमने लगीं सेवरही नगर में, प्रियंका गांधी के अचानक बाइक पर बैठकर घूमने से जहां एक ओर प्रशासन के फूल गए हाथ पांव, वहीं प्रियंका गांधी के अंगरक्षकों ने संभाले रखी सुरक्षा की कमान, वहीं प्रियंका गांधी को अपने बीच बाइक से घूमते देखकर कांग्रेस के कार्यकर्ता और लोग हुए उत्साहित हो गए, कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों ने भी कांग्रेस के समर्थन में जमकर की नारेबाजी, तमकुहीराज विधानसभा से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू हैं चुनाव मैदान में, अजय लल्लू के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रियंका गांधी ने अजय कुमार लल्लू के घर जाकर उनके माता पिता से मिलने की जताई इच्छा, इसके बाद गाड़ियों के काफिले के साथ प्रियंका गांधी पहुंची सेवरही बाजार स्थित अजय कुमार लल्लू के आवास, जहां अजय लल्लू के माता पिता से मुलाकात के बाद वो घर से बाहर निकलीं तो पूरी सड़क थी जाम, सड़क जाम होने के बाद प्रियंका गांधी ने अजय कुमार लल्लू से मंगवाई बाइक इसके बाद अजय कुमार लल्लू ने एक बाइक ली और जिसके पीछे बैठ गईं प्रियंका गांधी, बाइक पर बैठकर सेवरही नगर में घूमते हुए लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित हेलीपैड पहुंची प्रियंका गांधी, प्रियंका गांधी के सकुशल हेलीपैड पर पहुंचने के बाद प्रशासन ने ली राहत की सांस

Read More »
कर्मठ कार्यकर्ताओं-विधायकों पर फिर मेहरबान गहलोत सरकार

कर्मठ कार्यकर्ताओं-विधायकों पर फिर मेहरबान गहलोत सरकार, राजनीतिक नियुक्तियों की दूसरी सूची जारी: राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों की एक और सूची हुई जारी, 74 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिली राजनीतिक नियुक्ति, इन 74 लोगों में 2 विधायक भी हैं शामिल, सचिन पायलट गुट के विधायकों और कार्यकर्ताओं को दी गई अहम जिम्मेदारी, जारी सूची के अनुसार- सुरेश मोदी- अध्यक्ष, राजस्थान व्यापार कल्याण बोर्ड, गजराज खटाणा- अध्यक्ष, भवन एवं अन्य सनिर्माण राज्य स्तरीय सलाहकार समिति, डॉ अर्चना शर्मा- अध्यक्ष और मीनाक्षी चंद्रावत- उपाध्यक्ष, राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड, सुचित्रा आर्य- उपाध्यक्ष, राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डवलेपमेंट बोर्ड, दर्शन सिंह गुर्जर- उपाध्यक्ष, राजस्थान पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग, अवधेश दिवाकर बैरवा- उपाध्यक्ष, राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त विकास आयोग

Read More »
मण‍िपुर में शाम 4 बजे तक 70% से ज्‍यादा मतदान

मण‍िपुर में शाम 4 बजे तक 70% से ज्‍यादा मतदान, डिप्टी सीएम बोले- खंडित जनादेश आया तो विकल्प खुले: मणिपुर विधानसभा के चुनाव का पहला चरण, 38 सीटों पर चार बजे तक 70 फीसदी से ज्यादा मतदान, राज्य के उप मुख्यमंत्री और एनपीपी नेता वाई जॉयकुमार सिंह ने कहा- ‘अगर आता है जनादेश खंडित तो हम (एनपीपी) चुनाव के बाद गठबंधन के अपने विकल्प रख रहे हैं खुले’, इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- ‘मणिपुर के लोगों का वोट ही राज्य को उग्रवाद, नाकाबंदी और भ्रष्टाचार से दिलाएगा मुक्ति’, मणिपुर में इस चरण में 12 लाख से अधिक मतदाताओं ने 15 महिलाओं सहित 173 उम्मीदवारों के भाग्य का किया फैसला, पहले चरण में शामिल 38 विधानसभा क्षेत्रों में से 10 इंफाल पूर्व में, 13 इंफाल पश्चिम में, छह बिष्णुपुर में, छह चुराचांदपुर में और तीन कांगपोकपी जिले में हुआ मतदान

Read More »
राजभर ने साधा सीएम योगी पर निशाना

ग़म को भुलाने के लिए मंदिर में हवन करने की बजाय चिलम में हवन करने की सोच रहे हैं बाबा- राजभर: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 5 चरणों का मतदान हुआ ख़त्म, अंतिम दो चरणों के लिए सभी राजनीतिक दल जुटे हैं चुनाव प्रचार में, ऐसे में सियासी दिग्गजों के बीच चल रही है तीखी बयानबाजी, इसी क्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना, राजभर ने 5 चरणों के चुनाव बाद सीएम योगी को बताया गम में, राजभर ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘5 चरणो के चुनाव के बाद बाबा अपने ग़म को भुलाने के लिए मंदिर में हवन करने की बजाय सोच रहे है चिलम में हवन करने की,’ ओमप्रकाश राजभर के साथ उनके सहयोगी समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनावी सभाओं में कर चुके हैं धुएं का जिक्र, अखिलेश ने कई बार चुनावी सभाओं के सहारे साधा है सीएम योगी पर निशाना, अखिलेश ये कहते सुनाई दिए हैं- ‘मैंने सीएम आवास से धुआं निकलते देखा है, सीएम आवास में धुएं के धब्बे हटाने के लिए बुलाया गया है पुताई वालों को’

Read More »