



Day: February 26, 2022


भागूंगा नहीं, मुझे चाहिए हथियार- यूक्रेन के राष्ट्रपति की अमेरिका को दो टूक, ठुकराया बड़ा ऑफर: यूक्रेन में रूस का सैन्य अभियान, राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन छोड़ने के अमेरिका के प्रस्ताव को ठुकराया, जेलेंस्की ने वीडियो जारी कर कहा- ‘मुझे चाहिए हथियार, गोला-बारूद चाहिए, मैं नहीं भागूंगा किसी भी हाल में, हम डटे हुए हैं कीव में, हम कर रहे हैं यूक्रेन की रक्षा’, इससे पहले स्वीडन ने भी यूक्रेन को मदद के लिए दिया था ऑफर, युद्ध के बीच जेलेंस्की ने एक भावुक ट्वीट करते हुए ये भी कहा- ‘पूरे विश्व समुदाय ने उन्हें ये जंग लड़ने के लिए छोड़ दिया है अकेला, रूस- यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के देश छोड़कर भागने की सामने आई थी खबरें, सोशल मीडिया पर जेलेंस्की का यह वीडियो हो रहा है जमकर वायरल
26 Feb 2022
Read More »

भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, आधा दर्जन बदमाशों ने किया हमला, परिजनों ने किया हंगामा: कोटा के कैथूनीपोल इलाके के साबरमती कॉलोनी में स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या से सनसनी, बीजेपी कार्यकर्ता विक्की आर्य की पीट-पीट कर की गई हत्या, बदमाशों ने सरिये और लोहे के पाइप से वार कर की हत्या, 25 वर्षीय विक्की आर्य साबरमती कॉलोनी का निवासी है और भाजपा शहर का था महामंत्री, पुलिस जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश को लेकर परिचित और पड़ोसियों ने ही की है हत्या, वारदात के बाद एमबीएस अस्पताल में और थाने के बाहर परिजनों व परिचितों ने जमकर किया हंगामा, मृतक विक्की के शव का आज किया जाएगा पोस्टमार्टम, पुलिस ने इस मामले में बनवारी, अर्जुन एवं उसके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मामला किया है दर्ज
26 Feb 2022
Read More »

यूक्रेन में फंसे प्रवासी राजस्थानी छात्रों की हो सकुशल वापसी- पूनियां ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखा पत्र, यूक्रेन युद्ध में फंसे प्रवासी राजस्थानी छात्र-छात्राओं की सकुशल घर वापसी के प्रयास तेज करने की रखी मांग, पूनियां ने विदेश मंत्री को पत्र में लिखा- ‘यूक्रेन में बड़ी संख्या में राजस्थानी विद्यार्थी मेडिकल व अन्य संस्थानों में हैं अध्ययनरत, अभी वहां उत्पन्न हालातों के कारण विद्यार्थियों में आशंका का है माहौल, वे स्वयं को महसूस कर रहे हैं असुरक्षित, यह बहुत प्रसन्नता की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विद्यार्थियों की सकुशल वापसी के लिये सार्थक पहल कर दी है प्रारंभ, विगत कोरोनाकाल में भी मोदी सरकार ने वन्दे भारत मिशन के अंतर्गत प्रवासी राजस्थानी विद्यार्थियों की हमारे आग्रह पर करवाई थी सकुशल वापसी, इसी क्रम में विनम्र अनुरोध है कि यूक्रेन में रह रहे प्रवासी राजस्थानी विद्यार्थियों की राजस्थान में सकुशल वापसी करवाने का करावें श्रम’, यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के बीच करीब 20 हजार से ज्यादा भारतीय फंसे हैं यूक्रेन के कई शहरों में, बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी भी फंसें हैं यूक्रेन में
26 Feb 2022
Read More »

बंकर में छिपी भारतीय लड़कियों का राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो, बोले- अर्जेंट रेस्क्यू करे सरकार: यूक्रेन में रूस का सैन्य अभियान, भारत के 20 हजार से ज्यादा नागरिक फंसे हैं यूक्रेन में जारी युद्ध में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो किया ट्वीट, राहुल गांधी के ट्वीट वाले इस वीडियो में कुछ भारतीय छात्र यूक्रेन में एक बंकर में छिपे हैं दिख रहे, राहुल गांधी ने मोदी सरकार से इन छात्रों के जल्द रेस्क्यू करने की अपील की, राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा- ‘बंकरों में भारतीय छात्रों के दृश्य हैं विचलित करने वाले, कई छात्र पूर्वी यूक्रेन में है फंसे हुए, जहां हो रहे हैं भारी हमले, मैं छात्रों के चिंतित परिवार के सदस्यों के साथ हूं खड़ा, मैं भारत सरकार से करता हूं अपील, तत्काल छात्रों को निकालने की करें व्यवस्था’, यूक्रेन से भारतीयों की वतन वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं तेज, शनिवार सुबह एअर इंडिया की एक फ्लाइट मुंबई से रोमानिया के बुखारेस्ट शहर के लिए हो चुकी है रवाना, इसमें 470 छात्रों की होगी वतन वापसी
26 Feb 2022
Read More »


