



Day: February 26, 2022


‘मैं हूँ खतरों का खिलाड़ी जीतता हूं जंग, इसीलिए लड़ रहा हूँ फाजिलपुर से चुनाव’- मौर्या का बड़ा बयान: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जुबानी जंग हुई तेज, छठे चरण के लिए 3 मार्च को होगा मतदान, कुशीनगर की फाजिलपुर विधानसभा सीट पर भी इसी चरण में होगा मतदान, ऐसे में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और फाजिलपुर सीट से प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्या ने खुद को बताया खतरों का खिलाड़ी, चुनावी समर में एक निजी चैनल से बात करते हुए बोले मौर्या- ‘पडरौना विधानसभा सीट पर मैं तीन बार पहले कर चुका हूं जीत दर्ज, वह कमजोर कैसे हो सकती है और अब मैं लड़ रहा हूं फाजिलपुर विधानसभा सीट से चुनाव, क्योंकि मैं हूं खतरों का खिलाड़ी हूं, इसलिए मैं जंग जीता हूं और जितने तेजी से खतरे बढ़ते हैं, उतना बढ़िया मैं खेलता भी हूं, मैं खतरों से नहीं डरता मैं उनके साथ खेलता हूं’, इस दौरान मौर्या ने साधा RPN सिंह पर निशाना, RPN को बताया पिद्दी नेता, कहा- ‘किसका नाम ले लिया, मूड खराब हो गया, वो तो है पिद्दी नेता’
26 Feb 2022
Read More »

बेगूसराय में नीतीश कुमार ने दोहराया- ‘शराब पीने से होता है एड्स’, सुशासन बाबू पहले भी कर चुके दावा: बिहार में समाज सुधार अभियान के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पहुंचे बेगूसराय, नीतीश ने यहां आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बेगूसराय और खगड़िया जिले की करीब एक हजार जीविका दीदियों को किया संबोधित, इस दौरान नीतीश कुमार ने शराबबंदी के नुकसान को गिनाते-गिनाते यह भी कहा- ‘शराब पीने से होता है एड्स’, नीतीश ने डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट का दिया हवाला, नीतीश कुमार ने कहा-‘विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक शराब 200 बीमारियों को है बढ़ाती, शराब के सेवन से कैंसर, एड्स, हेपेटाइटिस, टीबी, लीवर, दिल की बीमारी, मानसिक बीमारी और माता-शिशु से संबंधित बीमारियां भी हैं बढ़ती, ये WHO की है रिपोर्ट’, इसके पहले भी वे इस बात को कह चुके हैं जिस पर तेजस्वी यादव ने भी ली थी चुटकी
26 Feb 2022
Read More »

मिशन गुजरात पर निकले राहुल गांधी का G-23 पर बड़ा हमला- कुछ लोग सिर्फ AC में बैठकर देते हैं बयान: मिशन गुजरात पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, गुजरात के द्वारका में चिंतन शिविर के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस के G-23 गुट के नेताओं पर बोला बड़ा हमला, राहुल ने कहा- ‘कांग्रेस में संघर्ष करते हैं कार्यकर्ता, लाठी खाते हैं कार्यकर्ता, 24 घंटे सड़कों पर करते हैं संघर्ष, लेकिन कुछ लोग AC में बैठकर देते हैं बयान’, राहुल के बयान को माना जा रहा है G-23 पर बड़ा हमला, राहुल गांधी ने इससे पहले द्वारिकाधीश मंदिर में की पूजा अर्चना, गुजरात में इसी साल के अंत में होने हैं विधानसभा के चुनाव, पांच राज्यों के चुनाव के बीच राहुल 3 दिन रुकेंगे गुजरात के कार्यकर्ताओं के बीच
26 Feb 2022
Read More »

बाड़मेर में डोटासरा को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे, REET पेपर लीक मामले का जताया विरोध: बाड़मेर के पचपदरा से खबर, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का विरोध, पचपदरा में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं दिखाए काले झंडे, REET पेपर लीक और महाराणा प्रताप पर बयान का विरोध, भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने डोटासरा का काफिला रोकने का किया प्रयास, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने डोटासरा को काले झंडे दिखाकर किया विरोध प्रदर्शन, मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे थे डोटासरा इससे पहले भी डोटासरा को बीकानेर दौरे के दौरान विरोध का करना पड़ा था सामना, भाजयुमो डोटासरा के निवास पर लिख चुके हैं नाथी का बाड़ा
26 Feb 2022
Read More »

‘दोस्त’ को बतानी चाहिए थी उसकी गलती- रूस के खिलाफ वोट नहीं करने पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा: यूक्रेन के खिलाफ रूस के आक्रामक बर्ताव की कड़े शब्दों में निंदा करने वाले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर हुए मतदान में भारत ने नहीं लिया भाग, इसे लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस के सीनियर नेता मनीष तिवारी ने कहा- ‘भारत को यूक्रेन के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए मतदान में लेना चाहिए था भाग, तिवारी ने किया ट्वीट- ‘ऐसा समय आता है जब राष्ट्रों को खड़े होने और बिल्कुल अलग खड़े नहीं होने की होती है जरूरत, काश भारत ने सुरक्षा परिषद में यूक्रेन की उस जनता साथ एकजुट प्रकट करते हुए किया होता मतदान जो अप्रत्याशित और अनुचित आक्रमण का कर रही है सामना, ‘मित्र’ जब गलत हों तो उन्हें यह बताने की जरूरत है कि वो हैं गलत, दुनिया के ऊपर से हट गया है आवरण, भारत को चुनना होगा पक्षों को’, जाने-माने भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने भी मतदान में भाग न लेने के भारत के फैसले पर जताई है नाखुशी
26 Feb 2022
Read More »

यादव परिवार के लोगों ने हमारा खून बहाकर कर दिया था सरयू नदी को लाल- सरस्वती का डिंपल पर निशाना: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जुबानी जंग हुई तेज, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहनावे पर की गई टिपण्णी पर चहुओर से घिरी डिंपल, गाजियाबाद के प्रमुख डासना देवी मंदिर की महंत चेतनानंद सरस्वती ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा-‘डिंपल यादव की टिप्पणी को मैं उनकी मानसिक विक्षिप्तता के तौर पर देखती हूं, जिस तरह से उनके परिवार के लोगों के हाथ खून से सने हुए हैं, क्या वो उससे नहीं है परिचित, सत्य, सनातन, संस्कृति इस बात की गवाह रहेगी कि उनके परिवार के लोगों ने हमारे खून को बहाकर सरयू नदी को कर दिया था लाल’, दरअसल कौशांबी जिले के सिराथू में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए डिंपल ने साधा था सीएम योगी के वस्त्रों पर निशाना- ‘जिस रंग के हमारे मौजूदा मुख्यमंत्री कपड़े पहनते हैं, उसी रंग का जंग होता है, तो ऐसे जंग वाले इंजन को हटाने का आ गया है समय’
26 Feb 2022
Read More »


युद्ध में फंसे राजस्थानियों को बड़ी राहत, यूक्रेन से घर वापसी तक का खर्चा उठाएगी गहलोत सरकार: प्रवासी राजस्थानियों के लिए आगे आई गहलोत सरकार, युद्ध में फंसे लोगों को राहत देने के लिए आगे आई सरकार, यूक्रेन और रूस के बीच बने युद्ध के हालात के दौरान विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद निजी खर्च से वतन वापस आने वाले राजस्थानियों के टिकट की राशि का किया जाएगा पुनर्भरण, दिल्ली, मुंबई तथा अन्य एयरपोर्ट्स पर आने वाले राजस्थानियों को घर तक पहुंचाने की सुविधा राजस्थान सरकार द्वारा करने के दिए गए हैं निर्देश, इसके लिए को-ओर्डिनेट करेगा राजस्थान फाउंडेशन, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के प्रवासी राजस्थानी फंसे हैं यूक्रेन में, इनमें से ज्यादातर हैं मेडिकल स्टूडेंट्स, इन छात्रों के माता-पिता और अभिभावक यूक्रेन से अपने बच्चों की वापसी का बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार
26 Feb 2022
Read More »

किसे मिलेगा होली का गिफ्ट? पहल से बचे 50 और भाजपा के वापस लौटाए iphone को लेकर सियासी चर्चा: सियासी जादूगर अशोक गहलोत विधायकों का रखते हैं पूरा ध्यान, पिछले बजट के समय विधायकों को गिफ्ट किए लैपटॉप और आईपेड, इस बार बजट सत्र में गहलोत सरकार ने सभी विधायकों को आईफोन-13 किए गिफ्ट, हालांकि भाजपा विधायकों में लौटा दिए सरकार के येमहंगे गिफ्ट, पार्टी दबाव में भाजपा विधायकों ने बेमन से लौटाए अपने आईफोन! पार्टी के दबाव में अपनी बात भी नहीं रख पाए कुछ युवा विधायक, हालांकि इस गिफ्ट को लेकर एक सियासी चर्चा और, प्रदेश में सीएम समेत हैं 200 विधायक तो सरकार ने क्यों खरीदें हैं 250 आईफोन, बाकि के 50 आईफोन किन्हें देने की थी तैयारी, ये गणित और जब बिगड़ गई जब भाजपा के 71 विधायकों ने अपने फोन सरकार को लौटा दिए, अब सरकार के खजाने में बचे 121 आईफोन का क्या करेगी गहलोत सरकार? 121 फोन को क्या वापस लौटा दिया जाएगा कंपनी को? हालांकि सरकार के सूत्रों का दावा- जल्द ही इन बाकी बचे आईफोन के जखीरे का कर दिया जाएगा निपटारा, विश्वस्त सूत्रों का दावा- हालही में की गई राजनीतिक नियुक्तियों में बनाए गए निगम और आयोग के अध्यक्षों को किया जाएगा ऑबलाइज, फिर भी अगर बचते हैं फोन तो सरकार कुछ खास अधिकारियों और खबरनवीसों को दे सकती है गिफ्ट, अब देखने होगा की किस किसको मिलता है होली का यह महंगा गिफ्ट!
26 Feb 2022
Read More »


