



Day: February 26, 2022


यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने की पीएम मोदी से फ़ोन पर बात, सुरक्षा परिषद में समर्थन देने का किया आग्रह: यूक्रेन पर रूस द्वारा हमले का आज तीसरा दिन, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के बाद अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फ़ोन पर बात, जेलेंस्की ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की शेयर, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार, जेलेंस्की ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘मैंने मांगी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद, हमारे देश पर एक लाख घुसपैठियों ने कर दिया है हमला, हमारे घरों और जमीन पर किया जा रहा है कब्जा, जल रहे हैं रिहायशी इलाके, ऐसे में आप इस मुश्किल वक्त में हमारी राजनीतिक और बाकी मदद कीजिए, हम चाहते हैं कि UN सिक्योरिटी काउंसिल में आप दें यूक्रेन का साथ, हम सबको मिलकर करना चाहिए इस हमलावर का सामना’, तो वहीं PMO की तरफ से भी जारी किया गया है एक बयान, जिसके अनुसार पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से की फ़ोन पर बात, प्रधानमंत्री ने जारी संघर्ष के कारण जान-माल के नुकसान पर व्यक्त की गहरी संवेदना, PM मोदी ने हिंसा की तत्काल समाप्ति और बातचीत के लिए अपने आह्वान को दोहराया और शांति प्रयासों के लिए हर तरह से योगदान करने की भारत की इच्छा व्यक्त की, साथ ही प्रधानमंत्री ने की यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिकों को तेजी से सुरक्षित निकालने के लिए यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा सुविधा प्रदान करने की मांग’
26 Feb 2022
Read More »



बेनीवाल ने PM मोदी को लिखा पत्र, यूक्रेन में फंसे राजस्थानियों को नि:शुल्क एयरलिफ्ट करने की मांग: आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जयपुर आवास पर की जन सुनवाई, सांसद बेनीवाल ने पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन को लिखा पत्र, यूक्रेन में फंसे राजस्थान के छात्रों की जल्द सकुशल घर वापसी की रखी मांग, सांसद ने सभी छात्रों को निशुल्क एयरलिफ्ट करने की उठाई मांग, इस मामले को लेकर सांसद बेनीवाल लगातार हैं विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के संपर्क में, वहीं जयपुर में जनसुनवाई के दौरान सिरोही जिले के आबू रोड़ में आरपीएफ के उप निरीक्षक संदीप कुमार की संदिग्ध हालातों में हुई मृत्यु के मामले को लेकर आज मृतक के परिजनों ने सांसद बेनीवाल से की मुलाकात, पीड़ित परिजनों ने सांसद को बताया कि हत्या को दिया गया है आत्महत्या का रूप, सांसद ने मामले को लेकर राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध और सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक से फोन पर की बात और मामले में जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश, अखिल राजस्थान महिला एवम बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ (एकीकृत) ने भी सांसद को सौंपा ज्ञापन, आंगनबाड़ी कर्मियों की मांग के बारे में सांसद बेनीवाल को दी गई जानकारी
26 Feb 2022
Read More »


किसी ने भ्रष्टाचार या गड़बड़ी की तो जाएगा जेल, पिसवाउंगा चक्की- शिवराज की अधिकारियों को चेतावनी: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को शहडोल के पालीटेक्निक ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में की शिरकत, शिवराज ने यहां कहा- ‘जनजातीय क्षेत्रों में राशन लेने में एक दिन की मजदूरी का नुकसान होने की बात सामने आने पर राशन आपके ग्राम योजना की गई शुरू, मेरे गरीब भाई-बहनों के राशन में किसी ने किया भ्रष्टाचार या हुई गड़बड़ी तो उसे बख्शा नहीं जाएगा, सीधे भेज दिया जाएगा जेल, अगर कोई गलत तरीके से कोई काम करेगा तो उसे जेल में पिसवाऊंगा चक्की’, सीएम शिवराज ने मंच से अधिकारियों की खिंचाई करते हुए कहा- ‘एक बात सुन लो कमिश्नर, अगर मकान के निर्माण में गड़बड़ी हुई हो तो अच्छा नहीं होगा, कहीं न कहीं है कुछ गड़बड़, मैं जांच करवाऊंगा और गलत पाए जाने पर किसी को नहीं छोडूंगा’
26 Feb 2022
Read More »



मंच पर उठक-बैठक के बाद अब तेल-मालिश, भाजपा प्रत्याशी का बुजुर्ग की मनुहार का रोचक वीडियो वायरल: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान हुआ तेज, सभी राजनीतिक दल अपने अपने तरीके से कर रहे हैं प्रदेश की जनता को लुभाने की कोशिश, इसी बीच कई जगह से प्रत्याशियों के अजीबो गरीब वीडियो आ रहे हैं सामने, रॉबर्ट्सगंज से भाजपा विधायक और प्रत्याशी भूपेश चौबे का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, इससे पहले मंच से चौबे ने उठक बैठक लगाकर मतदाताओं से मांगी थी माफ़ी और अब विधायक जी का तेल मालिश का वीडियो हो रहा है वायरल, इस वीडियो में भाजपा विधायक पहले जाते हैं एक बुजुर्ग के पास और छूते हैं उनके पैर, उसके बाद विधायक महोदय ने की बुजुर्ग के पैरों की मालिश, वायरल वीडियो में बुजुर्ग भी मजे से मालिश करवाता आ रहा है नजर, वो विधायक को बता भी रहा है कि कहां-कहां है उसको दर्द’, इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में चर्चा, ‘ये राजनीति भी क्या क्या नहीं करवाती’, आपको बता दें कि, विधायक भूपेश चौबे ने नामांकन के बाद चप्पल जूते का त्याग कर नंगे पैर ही कर दिया था प्रचार करना शुरु, इतना ही नहीं उन्होंने कुछ दिन पहले कार्यकर्ता सम्मलेन में मंच पर कान पकड़ कर कार्यकर्ताओं के सामने की थी उठक-बैठक
26 Feb 2022
Read More »


