Day: February 25, 2022

भाजपा विधायक के बिगड़े बोल

मुस्लिमों के छीनने चाहिए वोटिंग, ये भारत को बनाना चाह रहे हैं इस्लामिक- भाजपा विधायक के बिगड़े बोल: बिहार में ‌BJP के फायर ब्रांड विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल का बेतुका बयान, बचौल ने की मुसलमानों से वोटिंग अधिकार छीन लेने की वकालत, बचौल ने कहा- ‘मुसलमानों को वोट देने का नहीं है कोई नैतिक अधिकार, जब देश आजादी पाने के था करीब, उस समय मुस्लिम समुदाय ने देश का किया विभाजन और अपने लिए ले लिया अलग देश, ऐसे में अब उन्हें चले जाना चाहिए वहां, यहां उनका क्या काम? ऐसी मांग करते हुए उन्हें देखना चाहिए अपने इतिहास को, मुस्लिम लगातार बढ़ा रहे हैं अपनी आबादी, उनका उद्देश्य अपनी आबादी बढ़ाकर भारत को बनाना है मुस्लिम देश’, बचौल ने मुसलमानों को अल्पसंख्यक कहने पर भी जताई आपत्ति, बचौल ने कहा- ‘AIMIM देश को इस्लामिक स्टेट बनाने के एजेंडे पर कर रहा है काम, ये मानवता के हैं दुश्मन, इसे समझने के लिए देख सकते हैं अफगानिस्तान और पाकिस्तान की स्थिति’

Read More »
गहलोत सरकार की बड़ी सौगात

गहलोत सरकार ने युवाओं को दी सौगात, VDO भर्ती में बढ़ाए 1500 पद, बोर्ड ने जारी की संशोधित विज्ञप्ति: प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार की बेरोजगारों को एक और बड़ी सौगात, ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती में बढ़ाए गए 1500 पद, अब 5,396 पदों पर ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) की होगी भर्तियां, इसमें सामान्य वर्ग के 4 हजार 557 और अनुसूचित क्षेत्र के 839 पद हैं शामिल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इसके लिए संशोधित विज्ञप्ति कर दी है जारी, पहले पदों की संख्या थी 3 हजार 896, बोर्ड का कहना है कि प्री के अंक मेरिट में नहीं होंगे शामिल, कैटेगरी के अनुसार पदों के 15 गुणा अभ्यर्थियों को मेन्स के लिए पात्र करेंगे घोषित, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से प्रदेश के 25 जिलों में 3896 पदों पर राजस्थान में 27 और 28 दिसंबर को ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा का किया गया था आयोजन, इसके लिए प्रदेश के 14 लाख 92 हजार अभ्यर्थी ने करवाया था रजिस्ट्रेशन

Read More »
शिवसेना के बड़े नेता के घर IT की रेड

नवाब की गिरफ्तारी के बाद अब शिवसेना के बड़े नेता के यहां IT की रेड, सोमैया ने लगाया था आरोप: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक की ED द्वारा गिरफ्तारी के बाद सेंट्रल एजेंसीज का एक और बड़ा एक्शन, मुंबई में शिवसेना के बड़े नेता और भायखला सीट से विधायक यामानी जाधव के पति यशवंत जाधव के दो ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने मारी रेड, छापेमारी की कार्रवाई अलसुबह 7 बजे से है जारी, जाधव के घर के बाहर भारी संख्या में सीआरपीएफ के जवान हैं तैनात, जाधव बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की स्थायी समिति के हैं अध्यक्ष, जाधव के मुंबई के भायखला और मजगांव इलाके के घर पर आईटी ने मारी रेड, कुछ दिन पहले यशवंत जाधव और मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने लगाया था आरोप, सोमैया ने आरोप लगाया था कि जाधव ने कोविड संक्रमण काल के दौरान अपने और अपने रिश्तेदारों के खातों में 15 करोड़ रुपये किए थे डायवर्ट, सोमैया ने मंत्री आदित्य ठाकरे पर मेयर की कंपनी को ठेका देने का भी लगाया है आरोप

Read More »
img 20220225 100316

रूस के यूक्रेन पर हमले से बढ़ी चिंता, एम्बेसी ने छात्रों को दिए बचाव के निर्देश, CM गहलोत ने जताई उम्मीद: रूस और यूक्रेन के बीच सैन्य टकराव ने अब लिया युद्ध का रूप, जिसके चलते रूस ने यूक्रेन पर आज तड़के कर दिया है हमला, इससे वहां अलग-अलग शहरों की यूनिवर्सिटीज में पढ़ रहे हजारों भारतीय छात्र फंस गए, इसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ट्वीट- ‘रूस एवं यूक्रेन के बीच सैन्य टकराव के कारण बने हालात हैं चिंताजनक, सैकड़ों राजस्थानियों समेत हजारों भारतीय इस हालात में फंसे हैं यूक्रेन में, जिनमें अधिकांश विद्यार्थी हैं, मैं आशा करता हूं कि भारतीय दूतावास हंगरी व पोलैंड के वैकल्पिक रास्तों से भारतीयों को निकालने में होगी कामयाब, इराक-कुवैत युद्ध के दौरान भी हजारों भारतीयों को एयरलिफ्ट कर लाया गया था भारत, उम्मीद है कि यूक्रेन से भी इसी तरह सब भारतीयों की होगी सुरक्षित वापसी,’ वहीं यूक्रेन में फंसे छात्रों का कहना है कि इंडियन एम्बेसी में नहीं हो रहे हैं फोन रिसीव, जिससे उन्हें नहीं मिल पा रही है मदद, हालांकि दोपहर तक एम्बेसी ने करीब 150 छात्रों को किया है रेस्क्यू,जो छात्र रेस्क्यू नहीं हो पाए हैं, वे छिपे हैं अपने हॉस्टल और घरों में, वहीं एम्बेसी ने भी भारतीय स्टूडेंट को फ्लैट से निकलने काे भी कर दिया है मना, कहा गया है कि 6 दिन तक वे जहां, जैसे हैं, उसी हालत में रहें, यहां तक कि एम्बेसी ने एटीएम तक जाने से भी रोका है छात्रों को, क्योंकि उनके साथ हो सकती है लूट की घटना

Read More »